ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 12 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे फरदीन खान, इस अभिनेता के साथ आएंगे नजर…
Share
Notification Show More
Latest News
shreekanchanpath 347 # 30 September 2026
September 30, 2026
दृष्टिबाधित नहीं, दिव्य दृष्टि से संपन्न हैं बेटियां : संजय अग्रवाल
दृष्टिबाधित नहीं, दिव्य दृष्टि से संपन्न हैं बेटियां : संजय अग्रवाल
September 30, 2026
’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’
September 30, 2026
रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग
September 30, 2026
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय
September 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

12 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे फरदीन खान, इस अभिनेता के साथ आएंगे नजर…

By Sonu Sahu Published November 30, 2022
Share
SHARE

बॉलीवुड अभिनेता फरदीन खान पिछले कई वर्षों से फिल्मी पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं। वहीं, अब वह 12 साल बाद फिर से बड़े पर्दे पर कदम रखने जा रहे हैं। पिछले साल रितेश देशमुख के साथ एक फिल्म में फरदीन के कमबैक की घोषणा की गई थी। पहले जहां फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी थी, तो अब खबर है कि यह सीधे ओटीटी पर आएगी। फिल्म को संजय गुप्ता और भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं।

मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार फरदीन खान कूकी गुलाटी की फिल्म विस्फोट से दोबारा बॉलीवुड में अपने कदम रखने जा रहे हैं। संजय गुप्ता द्वारा निर्मित इस फिल्म की पिछले साल सितंबर में सिनेमाघरों में रिलीज करने की घोषणा हुई थी। लेकिन हाल ही में संजय गुप्ता ने बताया कि फरदीन खान की कमबैक फिल्म सिनेमाघरों में नहीं सीधे ओटीटी पर स्ट्रीम करेगी। एक इंटरव्यू में संजय गुप्ता ने बताया कि बॉक्स ऑफिस की परिस्थितियों के कारण 2023 में फिल्म को सीधे ओटीटी पर ही रिलीज करने का फैसला लिया गया है। 

विस्फोट 2012 की वेनेजुएला की फिल्म रॉक, पेपर, कैंची का आधिकारिक रीमेक है। रिपोट्र्स की मानें तो फिल्म में रितेश देशमुख एक पायलट और फरदीन खान एक किडनैपर का किरदार निभा रहे हैं, जो रितेश के बेटे का अपहरण कर लेते हैं। वहीं, एक इंटरव्यू में फरदीन खान ने बताया था कि वह डोंगरी के एक लड़के की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग दक्षिण मुंबई इलाके में हुई है। इस फिल्म में फरदीन और रितेश के अलावा प्रिया बापट, क्रिस्टल डिसूजा, सीमा बापट और शीबा चड्ढा भी शामिल हैं। संजय गुप्ता ने इंटरव्यू में यह भी बताया कि हर्षवर्धन राणे और मीजान जाफरी स्टारर उनकी डायरेक्टोरियल वेंचर भी सीधे ओटीटी पर आएगी। फिल्मों को थिएटर में रिलीज न करके ओटीटी पर रिलीज करने के पीछे की वजह पूछने पर उन्होंने कहा, हमें इन फिल्मों को थिएटर में ले जाने और बड़ी संख्या में कमाई करने का कोई भ्रम नहीं पाला है। मुझे पता था कि बॉलीवुड को कोरोना के बाद फिर से पटरी पर लौटने के लिए दो साल लगेंगे। वहीं, संजय गुप्ता का प्रोडक्शन हाउस तीन और फिल्मों बना रहा, जो भी ओटीटी पर रिलीज होंगी। 

You Might Also Like

दृष्टिबाधित नहीं, दिव्य दृष्टि से संपन्न हैं बेटियां : संजय अग्रवाल

’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’

रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग

पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय

वैशाली नगर विधानसभा के वार्डों के लिए 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

Sonu Sahu November 30, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बाघ के करीब से फोटो लेकर विवादों में फंसी रवीना टंडन, जानिए अभिनेत्री ने सफाई में क्या कहा…
Next Article भानुप्रतापपुर उपचुनाव: वोटिंग के महज 5 दिन पहले इस प्रत्याशी को रिटर्निंग ऑफिसर ने थमाया नोटिस, मची खलबली भानुप्रतापपुर उपचुनाव: वोटिंग के महज 5 दिन पहले इस प्रत्याशी को रिटर्निंग ऑफिसर ने थमाया नोटिस, मची खलबली

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?