ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 11 साल की बेटी को मारकर पेड़ से लटकाया, दंपती गिरफ्तार, वारदात के डेढ़ महीने बाद ऐसे हुआ खुलासा
Share
Notification Show More
Latest News
बिल्डर अजय चौहान का भाई फर्जीवाड़े में गिरफ्तार, फर्जी एनओसी बनाकर बेच दी दो दुकानें
October 24, 2026
एसोसिएशन ऑफ फार्मास्यूटिकल टीचर्स ऑफ इंडिया के 28वें राष्ट्रीय अधिवेशन एपिकॉन-2026 में शामिल हुए राज्यपाल
दवाएं सस्ती हों, ग्रामीणों तक पहुंचे इलाज, नकली दवाओं पर लगे रोक -राज्यपाल रमेन डेका
October 24, 2026
डीएमएफ से प्राथमिक और माध्यमिक शाला के लिए 33.90 लाख रुपये स्वीकृत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की पहल से परसा में बनेंगे नए स्कूल भवन
October 24, 2026
जनगणना के द्वितीय चरण के अंतर्गत चार्ज अधिकारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित
शासन की योजनाएं एवं नीतियां तैयार करने में जनगणना की महत्वपूर्ण भूमिका- संभागायुक्त नरेद्र कुमार दुग्गा
October 24, 2026
Big accident : ट्रेनिंग के दौरान आपस में टकराए दो विमान, चार पायलटों की मौत
October 24, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

11 साल की बेटी को मारकर पेड़ से लटकाया, दंपती गिरफ्तार, वारदात के डेढ़ महीने बाद ऐसे हुआ खुलासा

By @dmin Published August 30, 2022
Share
SHARE

सरगुजा। सरगुजा जिले में एक बाप ने अपनी ही 11 साल की बच्ची की हत्या कर दी। आरोपी ने उसे मारकर पेड़ से लटका दिया था। इस हत्या का खुलासा वारदात के डेढ़ महीने बाद हुआ है। बाप ने अपनी बेटी को इसलिए मार दिया, क्योंकि वह खाना नहीं बना रही थी। बात भी नहीं सुनती थी। इसलिए गुस्से में आकर उसने लाठी से बच्ची को पीट दिया था। पुलिस ने इस मामले में बच्ची की सौतेली मां और आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है। मामला दरिमा थाना क्षेत्र का है।

खाला निवासी विश्वनाथ एक्का(40) ने 3 जुलाई को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि उसकी 11 साल की बेटी न्यासा एक्का 29 जून से लापता है। उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। पुलिस ने उसकी शिकायत पर बच्ची के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की थी और जांच कर रही थी। मगर पुलिस को भी उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था। इस बीच 26 अगस्त को विश्वनाथ फिर से पुलिस के पास आया और उसने बताया कि लिबरा के जंगल में उसकी बेटी का कंकाल मिला है। मैंने कपड़े से उसकी पहचान की है।

ये पता चलने के बाद पुलिस ने मौके से कंकाल बरामद किया था और पीएम के लिए भेजा था। पीएम रिपोर्ट में इस बात का पता चला कि बच्ची की हत्या की गई थी। इसके बाद पुलिस ने बच्ची के पिता से सख्ती से पूछताछ की, तब उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

आरोपी विश्वानाथ ने बताया कि मेरे बेटी बात नहीं सुनती थी। कुछ दिन से खाना भी नहीं बना रही थी। 29 जून को भी उसने ऐसा ही किया था। बैल को चारा भी नहीं दिया था। इसलिए मुझे गुस्सा आ गया तो मैंने उसे डंडे से पीट दिया। पीटने के दौरान वह गिरकर घर में रखे बड़े पत्थर से टकरा गई। उसके सिर से काफी खून बह रहा था। कुछ देर में उसकी मौत हो गई थी।

आरोपी ने बताया कि वारदात के बाद मैंने उसे अपनी दूसरी पत्नी के साथ मिलकर लिबरा के जंगल में एक पेड़ से लटका दिया था। किसी को इस बारे में पता नहीं चले, इसलिए पुलिस से शिकायत भी की थी। बताया गया है कि आरोपी विश्वनाथ ने पहली पत्नी को कुछ समय पहले छोड़ दिया था और दूसरी कर कर ली थी। वह घर चलाने के लिए खेती किसानी और मजदूरी करता था।

You Might Also Like

बिल्डर अजय चौहान का भाई फर्जीवाड़े में गिरफ्तार, फर्जी एनओसी बनाकर बेच दी दो दुकानें

दवाएं सस्ती हों, ग्रामीणों तक पहुंचे इलाज, नकली दवाओं पर लगे रोक -राज्यपाल रमेन डेका

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की पहल से परसा में बनेंगे नए स्कूल भवन

शासन की योजनाएं एवं नीतियां तैयार करने में जनगणना की महत्वपूर्ण भूमिका- संभागायुक्त नरेद्र कुमार दुग्गा

Big accident : ट्रेनिंग के दौरान आपस में टकराए दो विमान, चार पायलटों की मौत

@dmin August 30, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अब रायपुर नगर निगम बेचेगा पानी, इन प्लांट से बेचा जाएगा पानी, यह है प्रोजेक्ट…
Next Article सजही फुलवा के फुलेरा… निर्जला व्रत रख सुहागिनों ने शुरू किया 36 घंटे का व्रत सजही फुलवा के फुलेरा… निर्जला व्रत रख सुहागिनों ने शुरू किया 36 घंटे का व्रत

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?