ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 11.30 बजे वैक्सीन रायपुर एयरपोर्ट पहुंची और 1.30 बजे तक पहली अंत्योदय हितग्राही को लगा दिया गया कोविड का टीका…. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की चर्चा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

11.30 बजे वैक्सीन रायपुर एयरपोर्ट पहुंची और 1.30 बजे तक पहली अंत्योदय हितग्राही को लगा दिया गया कोविड का टीका…. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की चर्चा

By @dmin
Published: May 1, 2021
Share
Vaccine reached Raipur Airport at 11.30 am and Kovid vaccine was given to the first Antyodaya beneficiary by 1.30 pm
Vaccine reached Raipur Airport at 11.30 am and Kovid vaccine was given to the first Antyodaya beneficiary by 1.30 pm
SHARE

दुर्ग। जिले में शनिवार को 18 वर्ष से 45 वर्ष आयु वर्ग के अंत्योदय हितग्राहियों के लिए टीका लगाने का कार्य आरंभ हुआ। साढ़े 11 बजे टीके रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे और दो घंटे के भीतर ही पहला टीका खुर्सीपार में पहली अंत्योदय हितग्राही लोकेश्वरी मंडावी को लगा दिया गया। इसके बाद दूसरा टीका सुमन मिंज को लगाया गया। टीका लगाने के 10 मिनट पश्चात मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वीसी के माध्यम से दोनों से चर्चा की। दोनों हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि टीकाकरण के लिए हम आपके बहुत आभारी है हम लोग कोविड को लेकर बहुत चिंतित थे। अब टीका लग जाने से हमारी प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी। टीका लगा और किसी तरह का दर्द महसूस नहीं हुआ।
मुख्यमंत्री ने कहा यह बहुत अच्छी बात है कि आज आप लोगों ने पहला टीका लगवा लिया। पहला टीका लगने के बाद डॉक्टरों द्वारा बताई तिथि में दूसरा टीका भी लगाना है। उन्होंने कहा कि दूसरा टीका लगने के 2 हफ्ते बाद कोविड के विरुद्ध प्रतिरोधक क्षमता पूरी तरह विकसित होती है। दुर्ग जिले में 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग का टीकाकरण कार्य आरंभ हो गया है और बहुत अच्छे से हो रहा है। इस बात की मुझे बहुत खुशी है मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों से कहा कि आधे घंटे आराम करें, फिर घर जाएं। उन्होंने कहा कि कोविड का टीका पूरी तरह से सुरक्षित है इस मौके पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी टीका लगाने आए हितग्राहियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कोविड के विरुद्ध लड़ाई में टीकाकरण से बड़ी मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में इतने जल्दी युवा वर्ग के टीकाकरण की शुरूआत हो गई, यह प्रशंसनीय है। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री श्री टीएस सिंहदेव ने भी हितग्राहियों को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि कोविड को लेकर पूरी तरह सजग रहें। हमेशा मास्क लगाएं एवं समय समय पर हाथ धोते रहें। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने टीकाकरण के ऊपर इतने सक्रियता से कार्य करने के ले दुर्ग जिला प्रशासन को बधाई दी। इस मौके पर विधायक देवेंद्र यादव भी मौजूद थे। विधायक देवेन्द्र यादव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार जताया उन्होंने कहा कि अंत्योदय हितग्राहियों से टीकाकरण की शुरुआत हुई है। टीकाकरण का दायरा तेजी से बढ़ेगा और बड़ी आबादी को इसका लाभ मिलेगा। इस मौके पर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने बताया कि आज सभी चिन्हांकित केंद्रों में टीका लगने की शुरुआत हो गई है। सारा कार्य समय पर शुरू हुआ, सभी रजिस्टर्ड हितग्राही मौके पर उपस्थित हैं हेल्थ स्टाफ की टीम लगा दी गई है और कार्य बहुत अच्छे से संपन्न हो रहा है। इस मौके पर भिलाई निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि नगर निगमों के और ग्रामीण क्षेत्रों के चिन्हांकित केंद्रों में भी आज से अंत्योदय हितग्राहियों के टीकाकरण की शुरूआत हो गई।

CG Breaking : दो बच्चों की मां ने अपने प्रेमी भांजे के साथ की खुदकुशी… फंदे पर लटका मिला दोनों का शव
कोरोना के नए मामलों मेें मामूली राहत, 24 घंटे में आए करीब 97 हजार केस, 446 मौतें
राज्य स्तरीय खादी तथा ग्रामोद्योग प्रदर्शनी पंडरी रायपुर में आज से शुरू
जय परशुरामजी राष्ट्रीय ब्राह्मण महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश सावन मिलन कार्यक्रम
सेक्टर 10 में पहुंची प्रगति यात्रा, बालाजी मंदिर, साहू समाज, सिन्हा समाज सहित कई समाज को भी मिली सौगात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article The good news: Mitanins said that coronas are starting to recover soon after taking the medicine अच्छी खबर: मितानिनों ने कहा दवा लेने से जल्द रिकवर होने लगे हैं कोरोना संक्रमित…. मुख्यमंत्री बघेल ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और मितानिनों से की चर्चा
Next Article MLA Vora flagged off the start of Stop and Toko: Volunteer Volunteer, if not wearing a mask, will also show the benefits of vaccines विधायक वोरा ने हरी झंडी दिखाकर की रोको अउ टोको की शुरूआत: मास्क नहीं पहना तो टोकेंगे वालंटियर, बताएंगे टीके के फायदे भी…. वैक्सीन लगाने के लिए भी करेंगे प्रेरित

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?