ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सेक्टर 10 में पहुंची प्रगति यात्रा, बालाजी मंदिर, साहू समाज, सिन्हा समाज सहित कई समाज को भी मिली सौगात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

सेक्टर 10 में पहुंची प्रगति यात्रा, बालाजी मंदिर, साहू समाज, सिन्हा समाज सहित कई समाज को भी मिली सौगात

By Mohan Rao
Published: October 1, 2023
Share
विधायक देवेन्द्र यादव
SHARE

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार ​प्रगति यात्रा कर रहे हैं। इस प्रगति यात्रा के दौरान विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों को रोज लाखों की सौगात दे रहे हैं। हर वार्ड में लाखों का विकास कार्य करवा रहे हैं। इसी कड़ी में विधायक देवेंद्र यादव गत दिनों जब प्रगति यात्रा कर रहे थे। तब कुछ समाज प्रमुखों से भी मिले थे। जिन्होंने अपने समाज के भवन के लिए मांग की थी। विधायक यादव ने समाज प्रमुखो की मांगों को पूरा करते हुए कई सौगात दी है।

इसी कड़ी में 1 अक्टूबर को विधायक देवेंद्र यादव की पहल से बालाजी मंदिर, चर्च, साहू समाज, सिन्हा समाज सहित करीब 19 समाज की मांगों को पूरा किए और विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किए।   समाज प्रमुखों के हाथों के भूमिपूजन कार्यक्रम को सम्मपन करवाया गया। इस दौरान समाज के सम्मानित नागरिकों ने विधायक देवेंद्र यादव की सराहना करते हुए कहा कि युवा विधायक देवेंद्र यादव काफी उर्जावार है। जो अपनी जिम्मेदारियों को बड़ी इमानदारी और निष्ठा से करते है।

सामाजिक भवन की सौगात हो या शहर के विकास की बात। विधायक देवेंद्र यादव ने पूरी निष्ठा से ​शहरवासियों के लिए काम किया है। इसके लिए हम सभी उनका साधूवाद करते है। ​विधायक श्री यादव पहले विधायक है, जो नि:स्वार्थ भाव से सभी समाज के लिए काम कर रहे हैं। उनकी विनम्रता और सादगी सब का दिल जीत लेती है। ​इनसे मिलकर ऐसा लगता है वे विधायक नहीं हमारा अपना बेटा है। विधायक श्री यादव ने समाज प्रमुख और बड़े बुजुर्गों को प्रमाण किए और कहा कि आप सब का आशीर्वाद और प्रेम ही है जिससे मुझे शक्ति मिलती है। आप सब के आशीर्वाद से ही मैं यहां हूं। आप लोगों को जो प्यार हैं, यही मेरी पूंजी है। हमेंशा यही प्रेम बनाएं रखिएगा ।

श्रम दान कर विधायक ने कहा शहर की सफाई हम सब की जिम्मेदारी
एम.जी.एम. स्कूल के पास सेक्टर-6 भिलाई में प्रगति यात्रा कार्यक्रम हुआ। जहाँ लोगों से मिले, सभी  का बारी बारी से हालचाल जाना। सेक्टर6 के बचे हुए क्षेत्र का निरीक्षण किए इसके बाद विधायक श्री यादव सेक्टर-10, वार्ड-65 भिलाई स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में शामिल हुए। जहाँ उन्होंने  श्रमदान किया। क्षेत्र के लोगों के साथ मिलकर सफाई कार्य किए। करीब 1 घंटे तक विधायक श्री यादव ने श्रम दान किया। इस अवसर पर लोगों से आव्हान करते हुए कहा कि शहर की सफाई की जिम्मेदारी सिर्फ सफाई कर्मचारियों की नहीं है, बल्कि हमारी भी है। हम सब अपने शहर को साफ और स्वच्छ रखेंगे तो हमारा भिलाई शहर सुंदर और सबसे स्वच्छ शहर बनेगा। इसके लिए थोड़ा-थोड़ा हम सबको योगदान देना होगा।

विभिन्न विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन
शेड निर्माण कार्य 5 लाख की लागत से तेलूगू रजक समाज सेक्टर-8 भिलाई में किया जाएगा। डोमशेड का निर्माण 5 लाख की लागत से बालाजी मंदिर सेक्टर-05 में किया जाएगा। डोमशेड का निर्माण 10 लाख की लागत से आंध्रा माला समाज सेक्टर-06 में किया जाएगा। डोमशेड का निर्माण 10 लाख की लागत से उत्कल समाज हॉस्पिटल सेक्टर में किया जाएगा। 

भूमिपूजन कार्यक्रम की कड़ी को आगे बढ़ाते और लोगों को सौगात देते हुए  पेवर ब्लाक 5 लाख की लागत से हार्वेस्ट चर्च सेक्टर-6 लगाया जाएगा। साहू मित्र सभा सुपेला में भी भूमिपूजन कार्यक्रम हुआ। यहां विधायक यादव की पहल से  डोमशेड 25 लाख से बनाया जाएगा। ऐसी प्रकार लोधी समाज, दुर्गा मंदिर खुर्सीपार में लोकार्पण कार्यक्रम हुआ। जहां भवन 10 लाख की लागत से बनाया गया है। भवन 10 लाख श्री श्री बाल गणपति समाजम ट्रांसपोर्ट नगर रोड न्यू खुर्सीपार का भी लोकार्पण किया गया। पेवर ब्लाक 5 लाख की लागत से  लक्ष्मीनारायण स्कूल परिसर वार्ड-44 खुर्सीपार, 10 लाख से महाराष्ट्रीयन तैलीय समाज शांति नगर वार्ड-15, रैल्ली समाज का यूथ कार्यक्रम में इस्पात क्लब सेक्टर-02,शिव शंकर जी गार्डन के पास, दुर्गा मंदिर, वार्ड 46 खुर्सीपार में भूमि पूजन किया गया।

जीका वायरस: केरल के मामलों ने बढ़ाई कर्नाटक की चिंता, विशेषज्ञ बोले- डरें नहीं, सावधानी बरतें
48 घंटे के भीतर निजी अस्पताल अपने 20 प्रतिशत बेड गरीबों के इलाज के लिए करें खूबचंद बघेल योजना के अंतर्गत आरक्षित…. कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने दिये निर्देश…. सीएमएचओ के माध्यम से भेजे जाएंगे मरीज
लूटेरी दुल्हन: चार दुल्हों को बनाया अपना शिकार, लाखों के गहने लेकर फरार, तलाश में जुटी पुलिस
बड़ा हादसा: बिल्डिंग की सातवीं मंजिल पर लगी भीषण आग, पिता और दो बच्चों ने बालकनी से लगाईं छलांग, तीनों की मौत
महिलाओं को आर्थिक आजादी देगी महतारी वंदन योजना…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जगदलपुर में मोदी की सभा, इसी दिन कांग्रेस ने किया बंद का ऐलान… नगरनार प्लांट के निजीकरण का है मामला
Next Article दुर्ग जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप का शुभारंभ, आरुषि को दोहरा खिताब, प्रेम एवं शिखर बने जिला चैंपियन

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?