ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Elections 2023 : दूसरे चरण के मतदान के लिए तीसरे दिन दाखिल हुए 100 नामांकन, अब तक 113 अभ्यर्थियों ने भरे 164 नामांकन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

CG Elections 2023 : दूसरे चरण के मतदान के लिए तीसरे दिन दाखिल हुए 100 नामांकन, अब तक 113 अभ्यर्थियों ने भरे 164 नामांकन

By Mohan Rao
Published: October 26, 2023
Share
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव
SHARE

रायपुर। विधानसभा आम निर्वाचन-2023 अंतर्गत द्वितीय चरण के 70 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए आज तीसरे दिन  कुल 100 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सबसे अधिक रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 6 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस प्रकार विधानसभा निर्वाचन-2023 के द्वितीय चरण के विधानसभा क्षेत्रों के लिए अब तक 113 अभ्यर्थियों ने 164 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

तीसरे दिन मुंगेली विधानसभा क्षेत्र में 5 नामांकन पत्र, लोरमी, बेलतरा, चन्द्रपुर, खल्लारी, महासमुंद, रायपुर नगर पश्चिम, अभनपुर और गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्रों में 4-4, कटघोरा, बिल्हा, अकलतरा, पामगढ़, आरंग, संजारी बालोद, कुरूद और डौण्डीलोहारा में 3-3, लुण्ड्रा, अम्बिकापुर, प्रेमनगर, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती, रायपुर नगर दक्षिण, वैशालीनगर, अहिवारा, बेमेतरा और नवागढ़ में 2-2, रामानुजगंज, सीतापुर, कोटा, मस्तुरी, जैजेपुर, बिन्द्रानवागढ़, पाटन, दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, भिलाईनगर और साजा में 1-1 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत द्वितीय चरण में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग तथा सरगुजा संभाग के कुल 70 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। प्रदेश में द्वितीय चरण में हो रहे निर्वाचन के लिए प्रत्याशी 30 अक्टूबर 2023 तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। द्वितीय चरण के लिए नामांकन पत्रों की संवीक्षा 31 अक्टूबर को होगी। अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 2 नवम्बर हैं।

विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत द्वितीय चरण में भरतपुर-सोनहट, मनेन्द्रगढ़, बैकुंठपुर, प्रेमनगर, भटगांव, प्रतापपुर, रामानुजगंज, सामरी, लुण्ड्रा, अम्बिकापुर, सीतापुर, जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, लैलूंगा, रायगढ़, सारंगढ़, खरसिया, धर्मजयगढ़, रामपुर, कोरबा, कटघोरा, पाली-तानाखार, मरवाही, कोटा, लोरमी, मुंगेली, तखतपुर, बिल्हा, बिलासपुर, बेलतरा, मस्तूरी, अकलतरा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, चंद्रपुर, जैजैपुर, पामगढ़, सराईपाली, बसना, खल्लारी, महासमुंद, बिलाईगढ़, कसडोल, बलौदाबाजार, भाटापारा, धरसींवा, रायपुर ग्रामीण, रायपुर नगर पश्चिम, रायपुर नगर उत्तर, रायपुर नगर दक्षिण, आरंग, अभनपुर, राजिम, बिन्द्रानवागढ़, सिहावा, कुरूद, धमतरी, संजारी बालोद, डोंडीलोहारा, गुण्डरदेही, पाटन, दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, भिलाई नगर, वैशाली नगर, अहिवारा, साजा, बेमेतरा और नवागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में 17 नवंबर 2023 को मतदान होगा। प्रथम तथा द्वितीय दोनों ही चरणों की मतगणना 3 दिसंबर 2023 को होगी।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की दी बधाई
कुम्हारी में लाखों की चोरी, पुलिस की गिरफ्त में शातिर चोर… पाइक के जरिए छत से घुसा था घर में
ये बिहार है: बनने से पहले ही ढह गया 1710 करोड़ की लागत वाला पुल, नहीं झेल सका मामूली सी आंधी
परीक्षा पे चर्चा : पीएम मोदी ने सुकमा की छात्रा उमेश्वरी को बिठाया अपने पास, स्कूली बच्चों को दिए तनावमुक्त परीक्षा दिलाने के टिप्स
छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड, न्यूनतम तापमान में दर्ज की गई गिरावट… सुबह-शाम छा रहा कोहरा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : फिर एक ATM में सेंधमारी, मशीन में तोड़फोड़ कर चोरी का प्रयास… जांच में जुटी पुलिस
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: आखिर कब तक ठगे जाते पंडा-पुरोहित

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?