ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रोटरी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित ज्ञानदीप विद्या मंदिर के 10 वर्ष पूरे… समाजसेवियो का जताया आभार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

रोटरी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित ज्ञानदीप विद्या मंदिर के 10 वर्ष पूरे… समाजसेवियो का जताया आभार

By @dmin
Published: December 4, 2020
Share
Sudha Verma wrote letter to Prime Minister and Chief Minister
Sudha Verma wrote letter to Prime Minister and Chief Minister
SHARE

भिलाई। रोटरी चैरिटेबल ट्रस्ट भिलाई द्वारा ज्ञानदीप विद्या मंदिर के संचालन के 10 वर्ष पूर्ण होने पर रोटरी भवन में शहर के समाजसेेवियों का आभार जताया। इन समाज सेवियों ने विद्यालय को लगातार सेवांए देते हुए दृष्टिबाधित बच्चों के अध्ययन एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए विषेश सहयोग प्रदान किया। बीईसी समूह के अरविंद जैन, डॉ. महेन्द्र कुमार सराफ, सुरेष जैन पूर्व महाप्रबंधक, राधेश्याम गोयल, संदीप गुप्ता, एसी श्रीवास्तव, सरजू भाई एवं देशभक्त समूह दुर्ग का आत्मीय स्वागत रोटरी भवन मे ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन एमसी जैन, अध्यक्ष आरटी रामचन्द्रन, सचिव डॉ. संतोष राय, कोषाध्यक्ष श्रीमती सुमन कन्नौजे, संस्था के पूर्व वाइस चेयरमैन सीएस बाजवा, संस्था के पूर्व संस्थापक सचिव ज्ञानचंद जैन, रमेश पटेल, पीसी लालवानी, अमित श्रीवास्तव, श्रीमती कोकिला प्रसाद ने शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर समाजसेवियों का सम्मान किया। इस अवसर पर श्रीमती कनिष्का जैन विशेष रूप से उपस्थित रही। इस अवसर पर उन्होंने नयनदीप विद्या मंदिर के दृष्टि बाधित छात्रों के उज्जवल भविश्य की कामना करते हुए विद्यालय को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।
संस्था के चेयरमैन एमसी जैन ने रोटरी भवन के निर्माण से लेकर अब तक बीईसी समूह के प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष सहयोग के प्रति प्रदत्त सहयोग के लिए वरिष्ठ उद्योगपति एवं समाजसेवी बीआर जैन साहब को स्मरण करते हुए कहा कि न केवल उद्योग बल्कि समाज सेवा के क्षेत्र मे देश में अपना स्थान रखने वाले सदैव संस्था को याद रहेंगे। श्रीमती कनिष्का जैन ने भी संस्था के कार्यो की प्रशंसा करते हुए अपने विचारों को व्यक्त किया। इस अवसर पर सुरेश जैन, राधेश्याम गोयल एवं संदीप नंदनवार प्रभारी महाप्रबंधक भिलाई इस्पात संयंत्र ने भी अपने विचारों से सदन को अवगत कराया और सभी ने नयनदीप विद्या मंदिर के बच्चों को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। साई आस्था मंच एवं देशभक्त समूह के सहयोग की रोटरी ट्रस्ट के अध्यक्ष आरटी रामचद्रंन ने प्रशंसा की। रामचंद्रन ने बच्चों की उपलब्धियों को भी अपने शब्दों में व्यक्त किया।
संस्था के सचिव डॉ. संतोष राय ने रोटरी चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों की सेवाओं को सराहा और सदस्यों की कार्यषैली की प्रशंसा अपने शब्दों में की। शाला प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की प्रचार्या श्वेता ने बताया की विद्यालय के छात्रों ने जहां शिक्षा के क्षेत्र में परचम लहराया वहीं संगीत के क्षेत्र में भी विद्यालय को छात्रों ने गौरवान्वित किया। इस अवसर पर सुश्री महोबिया ने बताया कि हर्ष वर्मा, सुरभि चंद्रवंशी, नीलकंठ ठाकुर, सोनू सागर जैसे छात्र हैं जो विभिन्न विधाओं में न केवल पारंगत है बल्कि विद्यालय की आंख नाक और कान के रूप में सभी छात्रों में सामंजस बनाए रखने में मदद भी करते हंै। सभा का कुशल संचालन श्रीमती सुमन कन्नौजे ने एवं आभार प्रदर्शन पूर्व संस्थापक सचिव ज्ञानचंद जैन ने किया। संस्था के सभी सदस्यों ने एमसी जैन के नेतृत्व में रोटरी चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से दृष्टिबाधित बच्चों के हितार्थ किए जा रहे कार्यो को एक स्वर स्वीकार किया।

बिग ब्रेकिंग: अब कोरबा जिले में भी हुई लॉकडाउन की घोषणा… 12 अप्रेल से 10 दिनों के लिए रहेगा सबकुछ बंद
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने दी चंदखुरी पुलिस अकादमी को विकास कार्यों की सौगात, कहा- आम जनता के प्रति संवेदनशील रहते हुए अपराधियों के विरूद्ध बरतें कड़ाई
निगम ने जारी की कुर्की वारंट की चौथी सूची…. नेहरू नगर जोन अंतर्गत 29 बकायेदारों के नाम शामिल…. वारंट मिलने पर कई बकायेदारों ने जमा किया टैक्स
पहल: प्लास्टिक की जगह अब पेपर बैग में मिलेगा पानी, शुरू हुई धरती को बचाने की ‘ईको फ्रेंडली मुहिम’
कोरबा के SECL दीपका खदान में बड़ा हादसा, धधकते कोयले में गिरा ठेका श्रमिक, चंद घंटों में तोड़ दिया दम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 52 # 04 december 2020
Next Article Chief Minister Bhupesh Baghel handed over development works मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जशपुर जिले को दी 792 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात…. 94 कार्यों का किया भूमिपूजन और 102 कार्यों का लोकार्पण

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?