ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कल 10 ट्रेड यूनियनों का देशव्यापी बंद, बैंक कर्मियों ने भी दिया समर्थन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कल 10 ट्रेड यूनियनों का देशव्यापी बंद, बैंक कर्मियों ने भी दिया समर्थन

By @dmin
Published: November 25, 2020
Share
कल 10 ट्रेड यूनियनों का देशव्यापी बंद, बैंक कर्मियों ने भी दिया समर्थन
कल 10 ट्रेड यूनियनों का देशव्यापी बंद, बैंक कर्मियों ने भी दिया समर्थन
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। भारतीय मजदूर संघ समेत 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने 26 नवंबर को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी बंद की घोषणा की है। सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों के विरोध में प्रस्तावित इस हड़ताल को मंगलवार को अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) ने भी अपना समर्थन देने की घोषणा की।  

करीब 4 लाख बैंक कर्मचारियों की प्रतिनिधि एआईबीए ने कहा, हालिया सत्र के दौरान लोकसभा में ‘कारोबारी सुगमताÓ के नाम पर 27 मौजूदा श्रम कानूनों की जगह लेने वाला नया श्रम कानून पारित किया गया है। यह कानून पूरी तरह कॉरपोरेट के हितों का है। इस प्रक्रिया में 75 फीसदी कर्मचारियों से नए प्रावधान के तहत कानूनी संरक्षण छीनकर उन्हें श्रम कानूनों के दायरे से बाहर कर दिया गया है।
एआईबीईए ने आगे कहा, वर्तमान सरकार आत्मनिर्भर भारत के नाम पर निजीकरण के अपने एजेंडे को बढ़ावा दे रही है और इसका सहारा लेकर अर्थव्यवस्था के मुख्य क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निजीकरण कर रही है, जिसमें बैंकिंग भी शामिल है।
एआईबीईए भारतीय स्टेट बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक को छोड़कर ज्यादातर बैंकों का प्रतिनिधित्व करता है। एआईबीईए ने बयान में कहा कि महाराष्ट्र में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों, पुरानी पीढ़ी के निजी क्षेत्र के बैंकों और विदेशी बैंकों के करीब 30,000 कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे।
देशभर में काम करने वाले करोड़ों कर्मचारियों और श्रमिकों का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रमुख दस श्रम संघों के साझा मंच की केंद्र सरकार की कथित जन विरोधी, किसान विरोधी के खिलाफ बुलाई गई देशव्यापी हड़ताल में बैंकिंग उद्योग भी शामिल होगा। 
मौजूदा समय में देश में सभी राज्यों में एक या उससे ज्यादा ग्रामीण बैंक हैं, इनकी कुल संख्या 43 है। इसमें लगभग 21,000 शाखाओं के एक लाख अधिकारी और सभी तरह के कर्मचारी काम कर रहे हैं।

देश में 24 घंटे में मिले 15,754 संक्रमित, दिल्ली में डरा रही संक्रमण दर
मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक…. सीएम बघेल ने कहा सिफारिश व बिना दबाव के निर्धारित प्रोटोकॉल अनुसार मरीजों को अस्पताल में ले भर्ती
बालक आश्रम मानकापाल में लापरवाही का मामला, प्रभारी अधीक्षक निलंबित
बजट 2023-24 : विशेषज्ञो ने बताया कैसा है यह बजट, कई बिंदुओं पर बताया नफा और नुकसान
पिथौरागढ़ मोटर मार्ग में वाहन दुर्घटना ग्रस्त, रिटायर ब्रिगेडियर सहित पांच की मौत, दो घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दिल्ली-एनसीआर में सांसों पर संकट: गंभीर हुई हवा की स्थिति, एक्यूआई 400 के पार दिल्ली-एनसीआर में सांसों पर संकट: गंभीर हुई हवा की स्थिति, एक्यूआई 400 के पार
Next Article All India Small and Medium News Papers Federation constitutes 11 member committee for GST आठ महीने के आराम के बाद मैदान में उतरे अजय देवगन, इस फिल्म की शूटिंग पूरी करने का उठाया बीड़ा

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?