ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 10 महीने की बच्ची को रेलवे में मिली नौकरी, इस भावुक पल को देख अधिकारियों की भी आंखें हो गई नम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiNews

10 महीने की बच्ची को रेलवे में मिली नौकरी, इस भावुक पल को देख अधिकारियों की भी आंखें हो गई नम

By @dmin
Published: September 10, 2022
Share
10 महीने की बच्ची को रेलवे में मिली नौकरी, इस भावुक पल को देख अधिकारियों की भी आंखें हो गई नम
10 महीने की बच्ची को रेलवे में मिली नौकरी, इस भावुक पल को देख अधिकारियों की भी आंखें हो गई नम
SHARE

भिलाई. रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत के एक दस महीने की बच्ची की रेलवे में अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी करने के लिए लाया गया। जब बच्ची का भौतिक सत्यापन कराया गया तो बच्ची रोने लगी। माता-पिता की रोड एक्सीडेंट में मौत के बाद अनाथ हुई इस बच्ची के आंसू देखकर वहां मौजूद रेलवे के बड़े अधिकारियों की आंखें भी नम हो गई। अफसरों की मानें तो रायपुर मंडल के इतिहास में संभवत: यह पहला मामला है। जब इतने छोटी उम्र की बच्ची का अनुकम्पा नियुक्ति के लिए पंजीयन किया गया। इस दौरान बच्ची के अंगूठे और अंगुलियों के निशान भी लिए गए। अबोध बच्ची को उसके स्वजन लेकर रायपुर रेल मंडल के कार्मिक विभाग पहुंचे थे।

रोड एक्सीडेंट में हो गई माता-पिता की मौत
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार रेलवे कॉलोनी चरोदा निवासी बच्ची राधिका के पिता राजेंद्र कुमार यादव पीपी यार्ड भिलाई में सहायक के पद पर कार्यरत थे। बीते एक जून को मंदिर हसौद की ओर से भिलाई आने के दौरान मंदिर हसौद में ही सड़क दुर्घटना में राजेंद्र कुमार और उनकी पत्नी मंजू यादव की मौत हो गई थी। हादसे के समय बच्ची राधिका भी अपने माता-पिता के साथ बाइक में मौजूद थी पर वह इस हादसे में जीवित बच गई। माता पिता के निधन के बाद राधिका अपनी दादी के पास ही मंदिर हसौद में ही रह रही है। रायपुर रेल मंडल के द्वारा मृत कर्मी के परिवार को नियमानुसार सभी सहायता उपलब्ध कराई गई। बच्ची राधिका को लेकर उसके दादा-दादी, मौसी और चाचा रायपुर रेल मंडल कार्यालय पहुंचे और कार्मिक विभाग गए।

रोने लगी बच्ची
रेलवे में प्रावधान है कि बच्चा यदि छोटा है तो उसे वयस्क होने पर अनुकंपा नियुक्ति दी जाती है। इसके लिए बच्चे का पंजीयन की प्रक्रिया रेलवे कराता है। बच्ची राधिका के मामले में भी ऐसा ही किया गया। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी उदय कुमार भारती ने इस बच्ची के अनुकंपा नियुक्ति के लिए अंगूठे का निशान जब लिया तो वह पल अत्यन्त मार्मिक था। इस दौरान बच्ची रो रही थी। किसी तरह अधिकारी ने बच्ची को संभालते हुए यह प्रक्रिया पूरी कराई।

राज्य में 31 लाख 38 हजार हेक्टेयर में हो चुकी खरीफ फसलों की बुआई
CG Breaking : प्रधान आरक्षक ने खुद को मारी गोली, बीजापुर में था पदस्थ… अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत
दुधारू मवेशी को छोड़ा सड़क पर, डेयरी संचालक पर दो हजार जुर्माना, मवेशियों के सिंग पर निगम लगाएगा रेडियम
विधायक देवेंद्र यादव ने कहा- कांग्रेस पर जनता का भरोसा, ​ सरकार बनी 475 रुपए में देंगे सिलिंडर
भारतीय कला एवं संगीत की समृद्धशाली संस्कृति को संरक्षित करें और आगे बढ़ायें : राज्यपाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बॉलीवुड के बड़े निर्देशकों संग भी काम कर चुके हैं करण मेहरा, इस सीरियल से बदली किस्मत
Next Article इस फिल्म से पैन इंडिया स्टार बनने के लिए तैयार हैं जयम रवि
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?