ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 1 से 7 अगस्त तक मनाया जाएगा विश्व स्तनपान सप्ताह: महिला एवं बाल विकास विभाग करेगा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

1 से 7 अगस्त तक मनाया जाएगा विश्व स्तनपान सप्ताह: महिला एवं बाल विकास विभाग करेगा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

By @dmin
Published: July 30, 2021
Share
1 से 7 अगस्त तक मनाया जाएगा विश्व स्तनपान सप्ताह: महिला एवं बाल विकास विभाग करेगा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
1 से 7 अगस्त तक मनाया जाएगा विश्व स्तनपान सप्ताह: महिला एवं बाल विकास विभाग करेगा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
SHARE

सूरजपुर। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अगस्त माह के प्रथम सप्ताह में विश्व स्तनपान दिवस पूरे राज्य सहित जिले में मनाया जाएगा। यह सर्वविदित है कि शिशु के लिए स्तनपान सर्वोत्तम आहार और शिशु का मौलिक अधिकार है। मां का दूध शिशु के लिए मानसिक विकास, शिशु को डायरिया, निमोनिया एवं कुपोषण से बचाने और स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास हेतु स्तनपान अत्यंत आवश्यक है जिसका शिशु एवं बाल जीवितता पर प्रभाव पड़ता है। जिन शिशुओं को 1 घंटे के अंदर स्तनपान नहीं कराया जाता उनमें नवजात मृत्यु दर की संभावना 33त्न अधिक होती है। 6 माह की आयु तक शिशु को केवल स्तनपान कराने पर आम रोग जैसे दस्त-निमोनिया के खतरे में क्रमश: 11 से 15 प्रतिशत तक कमी लाई जा सकती है। स्तनपान स्तन कैंसर से होने वाली मृत्यु को भी कम करता है। विभिन्न शोधों से यह स्पष्ट हो चुका है कि स्तनपान से न केवल शिशु और माताओं को बल्कि समाज और देश को भी कई प्रकार के लाभ होते हैं।

जिला कार्यक्रम अधिकारी चंद्रबेश सिंह सिसोदिया ने बताया कि कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ राहुल देव के मार्गदर्शन में विश्व स्तनपान सप्ताह विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी दिनांक 1 से 7 अगस्त 2021 तक मनाया जाना है। इस बार की थीम स्तनपान की रक्षा एक साझा जिम्मेदारी रखी गयी है। थीम इस बात पर जोर देती है कि स्तनपान पूरी दुनिया भर में सभी के अस्तित्व,स्वास्थ्य और देखभाल में अपना योगदान दे रहा है इसलिए इस तन मन की सुरक्षा पूरी मानव जाति की जिम्मेदारी है।

सप्ताह भर किये जाएंगे विभिन्न कार्यक्रम
उन्होंने बताया कि इस एक सप्ताह महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों एवं ग्रामो में विभिन्न कार्यक्रम चलाए जाएंगे, जिसमे पोषण की जानकारी सहित महिलाओं व बालिकाओ को शासन की योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभान्वित करने अभियान चलाया जाएगा।

नवजात को कुपोषण से बचाने 6 माह तक केवल स्तनपान कराना आवश्यक
विदित हो कि विभाग के द्वारा संयुक्त जिला कार्यालय सूरजपुर एवं जिला पंचायत कार्यालय में स्तनपान को बढ़ावा देने कक्ष का निर्माण कराया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर एस सिंह ने बताया कि स्तनपान संपन्न कराने में माताओं का सहयोग एवं स्तनपान को बढ़ावा दिया जाना अत्यंत महत्वपूर्ण गतिविधि है। जन्म के 6 माह तक केवल स्तनपान 2 साल तक सतत स्तनपान एवं उसके बाद भी स्तनपान जारी रखने से शिशु को उच्च गुणवत्ता वाली ऊर्जा एवं पोषक तत्व प्राप्त होती है।

कोरोना महामारी के खिलाफ सख्त हुई भूपेश सरकार, राज्य के एयरपोर्ट और सीमाओं पर कोविड टेस्ट किया अनिवार्य
भारत में कोरोना: कुल संक्रमितों का आंकड़ा 36 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में सामने आए 78,512 नए मामले
प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1800 के पार…. पिछले 24 घंटों में सामने आए 1368 नए मामले
छत्तीसगढ़ के मंत्री टंकराम वर्मा ने विरासत टैक्स को बताया साजिश, कहा- लोगों की संपत्ति लूटना चाहती है कांग्रेस
01 जनवरी 2026 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़े जाने हेतु विशेष शिविर लगाया जाएगा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 116 accounts opened in banks for 77 crore amount of Municipal Corporation तीन वर्षों से अटका है भारत माला से प्रभावित किसानों का मुआवजा, विधानसभा में अरुण वोरा ने लगाया ध्यानाकर्षण
Next Article एडवेंचर पार्क के लिए प्रस्तावित जगह के निरीक्षण पर पहुंच कलेक्टर, सीईओ एवं प्रोजेक्ट एक्सपर्ट, लिए गए सुझाव एडवेंचर पार्क के लिए प्रस्तावित जगह के निरीक्षण पर पहुंच कलेक्टर, सीईओ एवं प्रोजेक्ट एक्सपर्ट, लिए गए सुझाव

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?