ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ के मंत्री टंकराम वर्मा ने विरासत टैक्स को बताया साजिश, कहा- लोगों की संपत्ति लूटना चाहती है कांग्रेस
Share
Notification Show More
Latest News
नवमी पर विधायक रिकेश ने किया 101 नवजात कन्याओं का पूजन, 11-11 हजार का सुरक्षा किट भेंट
October 19, 2026
कल से शुरू होगी रावघाट के लिए मेमू, अभनपुर-कुरूद ब्रॉड गेज लाइन का भी होगा उद्घाटन
October 19, 2026
अपराधियों का MCU एवं NAFIS में बायोमेट्रिक रिकॉर्ड बना रही दुर्ग पुलिस
October 19, 2026
भलपहरी और अचानकपुर में ग्रामीणों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा, दी 48 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात
October 19, 2026
राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली का भव्य स्वागत
October 19, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedLoksabha Election 2024Politics

छत्तीसगढ़ के मंत्री टंकराम वर्मा ने विरासत टैक्स को बताया साजिश, कहा- लोगों की संपत्ति लूटना चाहती है कांग्रेस

By Mohan Rao Published May 2, 2024
Share
प्रेसवार्ता के दौरान मीडिया से चर्चा करते मंत्री टंकराम वर्मा
SHARE

भिलाई। लोकसभा चुनाव में विरासत टैक्स को लेकर भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस पर हमलावर है। गुरुवार को भिलाई भाजपा कार्यालय पहुंचे छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने इसे कांग्रेस की साजिश बताया है। मंत्री टंकराम वर्मा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी लोगों की संपत्ति हड़पना चाहती है। विरासत टैक्स के रूप में कांग्रेस पार्टी लोगों की अपनी संपत्ति को सरकारी खजाने में जमा कराएगी।

मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि कांग्रेस के प्रमुख सलाहकार और राहुल गांधी के राजनीतिक प्रशिक्षक सैम पित्रोदा ने अमेरिका की तरह भारत में भी इन्हेरिटेंस टैक्स लगाने की बात की। मंत्री वर्मा ने कहा पित्रोदा का बयान अचानक और जबान फिसलने के कारण नहीं आया है दरअसल यह एक सोची समझी चाल है।कांग्रेस पार्टी का संकल्प पत्र जारी करते हुए राहुल गांधी ने हैदराबाद में जो कहा, उसे समझने की जरूरत है। उन्होंने स्पष्ट कहा है, कांग्रेस की सरकार बनेगी तो सबकी वित्तीय स्थिति का सर्वेक्षण कराया जायेगा, जिसके आधार पर क्रांतिकारी निर्णय लिए जायेंगे।

विरासत टैक्स से सभी वर्ग होंगे प्रभावित
टंकराम वर्मा ने कहा कि से विरासत टैक्स से सभी वर्ग प्रभावित होंगे पर सबसे अधिक मध्यम वर्ग प्रभावित होगा। यह टैक्स मध्यम वर्ग और उन आकांक्षी लोगों को सीधे तौर पर प्रभावित करेगा जो अपने परिश्रम से अपना एक घर बनाते और कुछ बचत कर पाते हैं। विरासत टैक्स लागू होने पर वे इन संपदा को पूरी तरह से अपने बच्चों को नहीं दे पाएंगे। अगर ऐसा होता है तो पिछले 10 सालों में भारत में हुई तमाम प्रगति बेकार हो जाएगी। देश फिर से उस युग में चला जाएगा जब कांग्रेस 90 प्रतिशत टैक्स वसूलती थी। भारत में साल 1985 तक इसी तरह का कर देखने को मिलता था, जिसमें किसी व्यक्ति की जीवन भर की गाड़ी कमाई और संपत्ति उसकी मौत के बाद बच्चे को ट्रांसफर होती थी और बच्चे को उस कुल संपत्ति पर सरकार को टैक्स चुकाना पड़ता था।

1953 में लाया गया था स्टेट टैक्स
टंकराम वर्मा ने कहा कि 1953 में लाया गया था स्टेट टैक्स अव्यवहारिक था पूरे भारत में इसका विरोध हो रहा था इसलिए इसे 1985 में खत्म कर दिया गया था. यह साल 1953 में लाया गया था। चूंकि, देश को इससे कुछ साल पहले ही आजादी मिली थी और तब गरीवी थी. आर्थिक तौर पर असमानता थी। सरकार की तव सोच थी कि अमीर लोगों का पैसा अगर उनके बच्चों के पास जाएगा तब समाज में यह असमानता और बढ़ जाएगी। यही वजह थी कि इस कर को एक एक्ट (अधिनियम) के जरिए लाया गया था।

ऐसे की जाएगी विरासत कर की गणना
मंत्री टंकराम वर्मा ने बताया कि विरासत कर की गणना करने के लिए मृतक की मृत्यु के समय उसके स्वामित्व वाली सभी संपत्तियों के कुल बाजार मूल्य का निर्धारण करके शुरुआत करना, इस मूल्यांकन में सभी संपत्तियां शामिल करना जैसे कि रियल एस्टेट संपत्तियां, निवेश होल्डिंग्स (स्टॉक, बॉन्ड, म्यूचुअल फंड इत्यादि), वर्तमान बैंक शेष, वाहन और व्यक्तिगत सामान (आभूषण, कला और अन्य मूल्यवान वस्तुएं)। सभी को जोड़कर लगभग आधा हिस्सा टैक्स लगाकर ले लेगी। सरल भाषा में बोले तो बाप दादा के पांच एकड़ ज़मीन को बच्चों को बांटकर हिस्सा देना चाहेंगे तो ढाई एकड़ से ज़्यादा ज़मीन कांग्रेसी सरकार टैक्स के रुप में ले लेगी।

राष्ट्रीय प्रवक्ता के साथ हुआ दुर्व्यवहार : केदार गुप्ता
मीडिया से चर्चा के दौरान प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने रायपुर में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा से दुर्व्यवहार का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी ही राष्ट्रीय प्रवक्ता से बदसलूकी करती है। राजधानी में उसे अपने की पार्टी के पदाधिकारियों के कारण रोना पड़ा था। उन्होंने ट्वीट कर अपना दर्द बयान किया। केदार गुप्ता ने कहा कि जिस पार्टी के लोग अपनी ही राष्ट्रीय प्रवक्ता से बदसलूकी कर सकते हैं वे देश की महिलाओं के लिए क्या करेंगे।

You Might Also Like

नवमी पर विधायक रिकेश ने किया 101 नवजात कन्याओं का पूजन, 11-11 हजार का सुरक्षा किट भेंट

कल से शुरू होगी रावघाट के लिए मेमू, अभनपुर-कुरूद ब्रॉड गेज लाइन का भी होगा उद्घाटन

अपराधियों का MCU एवं NAFIS में बायोमेट्रिक रिकॉर्ड बना रही दुर्ग पुलिस

भलपहरी और अचानकपुर में ग्रामीणों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा, दी 48 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात

राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली का भव्य स्वागत

Mohan Rao May 2, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bijapur : सीआरपीएफ कैंप के लिए दो भाइयों ने दी थी जमीन, नक्सलियों ने दोनों की कर दी हत्या
Next Article Breaking News : 10वीं व 12वीं सीजी बोर्ड के नतीजों पर बड़ा अपड़ेट… इस दिन जारी होंगे परिणाम.. ऐसे देख सकते हैं रिजल्ट

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?