ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी 24 को रायपुर पहुंचेगी, मुख्यमंत्री करेंगे ट्रॉफी का अनावरण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalRaipurWorld

हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी 24 को रायपुर पहुंचेगी, मुख्यमंत्री करेंगे ट्रॉफी का अनावरण

By Om Prakash Verma
Published: December 22, 2022
Share
हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी 24 को रायपुर पहुंचेगी, मुख्यमंत्री करेंगे ट्रॉफी का अनावरण
हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी 24 को रायपुर पहुंचेगी, मुख्यमंत्री करेंगे ट्रॉफी का अनावरण
SHARE

मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में होगा स्वागत समारोह
रायपुर। हॉकी वर्ल्ड ट्रॉफी 24 दिसंबर को छत्तीसगढ़ पहुंचेगी। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ट्रॉफी का अनावरण करेंगे। हॉकी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को हॉकी इंडिया नई दिल्ली द्वारा देश के विभिन्न 16 राज्यों में भ्रमण कराया जा रहा हैं। अंतिम पड़ाव में यह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंच रही है। गौरतलब है कि ओडिशा में 13 से 29 जनवरी 2023 तक एफआईएच ओडिशा मेन्स वर्ल्ड कप आयोजित किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता भुवनेश्वर और राउरकेला में संपन्न होगी।

हॉकी वर्ल्ड ट्रॉफी रायपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में इस ट्रॉफी के स्वागत के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री निवास में सुबह 10.30 बजे आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बघेल हॉकी वर्ल्ड ट्रॉफी का अनवारण भी करेंगे।

छत्तीसगढ़ हॉकी के महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि यह पहला मौका है, जब हॉकी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी रायपुर आ रही है। इसके पूर्व 23 दिसंबर 2022 को फील्ड मार्शल के.एम. करिअप्पा स्टेडियम बेंगलुरू (कर्नाटक) में एक भव्य समारोह में ट्रॉफी को छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी को सौंपा जाएगा।

अंसारी बेंगलुरू से यह ट्राफी लेकर सुबह 9 बजे फ्लाइट से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुचेंगे, जहां बाजे-गाजे के साथ ट्रॉफी का स्वागत किया जाएगा। सभी खिलाड़ी तथा खेल संघ के पदाधिकारी वहां से ट्रॉफी को लेकर सुबह 10.30 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुचेंगे। कार्यक्रम के बाद ट्रॉफी को रैली के रूप में शहर के नेताजी सुभाष स्टेडियम ले जाया जाएगा। वहाँ से शहर के एक बड़े मॉल और तेलीबांधा मरीन ड्राइव में आम जनता के लिये प्रदर्शन के लिए ले जाया जाएगा। इसके बाद यह ट्रॉफी विश्व कप आयोजन स्थल भुवनेश्वर के लिये रवाना होगी।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन तथा ‘छत्तीसगढ़ हॉकी’ ने सभी खिलाड़ी और खेलप्रेमी जनता से इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी : 33 हजार 700 करोड़ के विकास कार्यों की दी साैगात, बिलासपुर में बोले- कांग्रेस ने आदिवासियों तक नहीं पहुंचने दिया विकास
कपिल शर्मा कॉमेडी शो के तीसरे सीजन में सिद्धू की वापसी, जानिए अर्चना पूरन सिंह का क्या होगा
Big Breaking: चुनाव से पहले कांग्रेस ने बनाए 11 नए अध्यक्ष
किसान आंदोलन : शरद पवार जैसे अनुभवी नेता भी तथ्यों को गलत तरीके से बता रहे हैं-तोमर
दुर्ग जिले में 11 पॉजिटिव मरीजों के साथ प्रदेश भर में मिले 83 नए पॉजिटिव, कुल संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 2385 तक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article BHILAI में डायरिया : कोरोना के नए वेरिएंट का यह भी एक लक्षण, निगम की लापरवाही कोरोना को दे रही आमंत्रण
Next Article इस गांव में पंचायत ने बनवाया ऐसा टॉयलेट कि देखने वाले हैरान, तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल.. जानिए कहां का है यह मामला
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?