ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हिंडनबर्ग रिपोर्ट की जांच कोर्ट की निगरानी में हो, शीर्ष अदालत में सुनवाई कल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

हिंडनबर्ग रिपोर्ट की जांच कोर्ट की निगरानी में हो, शीर्ष अदालत में सुनवाई कल

By Om Prakash Verma
Published: February 9, 2023
Share
सुप्रीम कोर्ट का आदेश: समाज के लिए स्वतंत्र प्रेस जरूरी, कोर्ट ने कहा-मीडिया वन चैनल को मिलेगा लाइसेंस
सुप्रीम कोर्ट का आदेश: समाज के लिए स्वतंत्र प्रेस जरूरी, कोर्ट ने कहा-मीडिया वन चैनल को मिलेगा लाइसेंस
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। सुप्रीम कोर्ट हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट की जांच को लेकर दायर याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई के लिए राजी हो गया है। याचिका में रिपोर्ट की जांच शीर्ष अदालत के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में कराए जाने की मांग की गई है। याचिका में कहा गया है कि कोर्ट इसके लिए केंद्र सरकार को एक समिति गठित करने का निर्देश दे।

याचिका दायर करने वाले अधिवक्ता विशाल तिवारी ने गुरुवार को मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष मामले को तत्काल सूचीबद्ध करने का उल्लेख किया। उन्होंने पीठ को बताया कि इस मुद्दे पर दायर एक अलग याचिका को 10 फरवरी को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाना है। उन्होंने पीठ से आग्रह किया कि अलग याचिका के साथ उनकी याचिका पर भी शुक्रवार को सुनवाई की जाए। पीठ में न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा और जे बी पारदीवाला भी शामिल हैं।

इससे पहले पिछले हफ्ते वकील एमएल शर्मा ने शीर्ष अदालत में एक और जनहित याचिका दायर की थी, जिसमें अमेरिका स्थित फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च के शॉर्ट सेलर नाथन एंडरसन और भारत और अमेरिका में उनके सहयोगियों के खिलाफ कथित रूप से निर्दोष निवेशकों का शोषण करने और बाजार में अदाणी समूह के शेयर के मूल्य के आर्टिफिशियल क्रैशिंग के लिए मुकदमा चलाने की मांग की गई थी।

मेहमान बना हैवान: नाबालिक को घर में अकेली पाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ को मिलेंगे दो नए मंत्री, नाम तय… जल्द हो सकती है घोषणा… जानिए कौन हो सकते हैं प्रदेश के नए मंत्री
शिल्पा शेट्टी की निकम्मा का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन रिलीज होगी फिल्म….
विस अध्यक्ष चरणदास महंत ने किया 6.52 करोड़ की लागत के तीन विकास कार्यों का लोकार्पण
बीजापुर में तीन नक्सली विस्फोटक के साथ गिरफ्तार, जिलेटिन की छड़ और टिफिन बम बरामद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG के पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह के नाम पर फेक आईडी, मैसेंजर के जरिए रुपए मांग रहा है बदमाश… जानिए पूरा मामला
Next Article इस बीमारी की वजह से मर गई 3700 मुर्गियां, रिपोर्ट में खुलासा, बेहतर रिजल्ट के लिए पुणे भेजे गए सैंपल इस बीमारी की वजह से मर गई 3700 मुर्गियां, रिपोर्ट में खुलासा, बेहतर रिजल्ट के लिए पुणे भेजे गए सैंपल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?