ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हार्मोन असंतुलन के कारण हो सकती हैं कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं, जानिए कैसे करें इससे बचाव ?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

हार्मोन असंतुलन के कारण हो सकती हैं कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं, जानिए कैसे करें इससे बचाव ?

By @dmin
Published: August 2, 2022
Share
SHARE

शरीर की बेहतर कार्यप्रणाली के लिए हार्मोन्स का संतुलित रहना बहुत आवश्यक माना जाता है। हार्मोन ऐसे रसायन होते हैं जो रक्त के माध्यम से अंगों, त्वचा, मांसपेशियों और अन्य ऊतकों तक संदेश पहुंचाकर शरीर में विभिन्न कार्यों का समन्वय बनाए रखने में मदद करते हैं। ये संकेत आपके शरीर को बताते हैं कि क्या करना है और कब करना है? हार्मोन्स में होने वाली समस्या के कारण सामान्य कामकाज प्रभावित हो सकता है।

Contents
  • हार्मोन असंतुलन के कारण होने वाली समस्याएं
  • स्वस्थ आहार का सेवन आवश्यक
  • योग और व्यायाम
  • धूम्रपान और शराब छोड़ें

महिला और पुरुष दोनों में हार्मोन असंतुलन के कारण अलग-अलग तरह की समस्या होने का खतरा हो सकता है। यही कारण है कि सभी लोगों को इस समस्या से बचाव के लिए निरंतर प्रयास करते रहने चाहिए।

हार्मोन और अधिकांश ऊतक (मुख्य रूप से ग्रंथियां) जो उन्हें बनाते और रिलीज करते हैं, आपके अंत:स्रावी तंत्र के लिए आवश्यक होते हैं। हार्मोन कई अलग-अलग शारीरिक प्रक्रियाओं को नियंत्रित करते हैं, जैसे मेटाबॉलिज्म, होमोस्टैसिस (आंतरिक संतुलन), शारीरिक विकास, यौन क्रिया, प्रजनन, नींद-जागने का चक्र आदि। सभी लोगों को निरंतर ऐसे उपाय करते रहने चाहिए जिससे इस तरह के असंतुलन को ठीक किया जा सके। आइए ऐसे ही उपायों के बारे में जानते हैं।

हार्मोन असंतुलन के कारण होने वाली समस्याएं

हार्मोन्स में होने वाले असंतुलन के कारण शरीर में कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। कई असंतुलनों को उपचार की आवश्यकता होती है, कुछ अस्थायी हो सकते हैं और अपने आप दूर हो जाते हैं। मुंहासे, डायबिटीज, थाइरॉइड, मोटापा से लेकर बांझपन तक की समस्या के लिए भी हार्मोन असंतुलन एक कारण हो सकता है। आइए जानते हैं कि किन उपायों को प्रयोग में लाकर इस तरह की समस्याओं से बचा जा सकता है?

स्वस्थ आहार का सेवन आवश्यक

हार्मोन्स में होने वाले असुंतलन की समस्या से बचे रहने के लिए आहार पर विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। पौष्टिक आहार का सेवन शरीर की सभी आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायक होता है। फल, सब्जियां, मछली, चिकन और अनाज के साथ फाइबर, खनिज और विटामिन्स वाली अन्य चीजों का सेवन करके हार्मोन्स के संतुलन को बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

योग और व्यायाम

नियमित रूप से योग और व्यायाम की आदत बनाकर भी हार्मोन्स के संतुलन को ठीक रखा जा सकता है। रोजाना व्यायाम की आदत बनाएं। जॉगिंग या पैदल चलना, तैराकी-साइकिलिंग जैसी आदतें भी इसमें आपके लिए सहायक हो सकती हैं। मन और शरीर को शांत करने के लिए रोजाना मेडिटेशन का अभ्यास करें, इससे भी लाभ मिलता है।

धूम्रपान और शराब छोड़ें

धूम्रपान और अत्यधिक शराब का सेवन शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता रहा है। इसका शरीर पर कई प्रकार से नकारात्मक असर हो सकता है। इस तरह की समस्याओं से बचे हने के लिए इनसे दूरी बनाकर रखें। धूम्रपान और शराब का हार्मोन्स की कार्यप्रणाली पर भी नकारात्मक प्रभाव हो सकता है। सभी लोगों को इसपर विशेष ध्यान देते रहने की आवश्यकता होती है। धूम्रपान और शराब से दूरी बनाकर रखना चाहिए।

कमान मिलते ही सिद्धू ने नेहरू के साथ पिता की तस्वीर को किया शेयर, आलाकमान को कहा शुक्रिया
Breaking News : दिवाली पर सीएम भूपेश की बड़ी घोषणा, कांग्रेस की सरकार बनी तो महिलाओं को हर साल मिलेंगे 15 हजार रुपए
बीएसएफ का 15वां स्थापना दिवस : सीमांत मुख्यालय रिसाली में जवानों ने किया रक्तदान
इंडिया एनर्जी फोरम में बोले प्रधानमंत्री मोदी, ऊर्जा के क्षेत्र में भारत का भविष्य शानदार और सुरक्षित
राहत: एयर इंडिया के टिकट से एयर एशिया की फ्लाइट में कर सकेंगे यात्रा, दोनों एयरलाइन के बीच बड़ा समझौता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छोरी 2 की शूटिंग नवंबर से शुरू करेंगी नुसरत भरूचा, सीक्वल के लिए एक बड़ा हॉलीवुड स्टूडियो करेगा लुक डिजाइन
Next Article अग्निपथ देखने के लिए रोक दिए मामा के सात फेरे, ऐसा रहा अमिताभ बच्चन की फिल्मों का क्रेज
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?