ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हादसा: अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार की चार महिलाओं की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

हादसा: अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार की चार महिलाओं की मौत

By @dmin
Published: June 13, 2022
Share
दर्दनाक हादसा, ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर, नौ लोगों की मौत
दर्दनाक हादसा, ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर, नौ लोगों की मौत
SHARE

थल/पिथौरागढ़(एजेंसी)। डीडीहाट से थल की ओर आ रही कार पमतोड़ी के पास अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में हल्द्वानी निवासी पूर्व शिक्षक की मां, पत्नी, छोटे भाई की पत्नी और भाई की साली की मौत हो गई। पूर्व शिक्षक और उनके छोटे भाई घायल हो गए। उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। यह परिवार अपने पैतृक गांव में पूजा कर बागेश्वर जा रहा था। हादसे का कारण चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।

मूलरूप से थल क्षेत्र के पुनीगांव निवासी पूर्व शिक्षक चंदन सिंह बसेड़ा का परिवार हल्द्वानी में रामपुर रोड स्थित पंचायत घर इलाके में रहता है। दो दिन पहले वह अपने भाई गोविंद सिंह बसेड़ा, माता देवकी देवी (90), पत्नी तुलसी देवी (53), छोटे भाई की पत्नी आशा बसेड़ा (50) और बागेश्वर निवासी भाई की साली तारा देवी (50) पत्नी बलवंत सिंह निवासी मंडलसेरा बागेश्वर के साथ पूजा करने डीडीहाट स्थित अपने पैतृक गांव साता आए थे।

रविवार को वह पूजा करने के बाद अपनी वैगनआर कार से बागेश्वर की ओर लौट रहे थे। दोपहर करीब एक बजे थल से नौ किलोमीटर पहले पमतोड़ी के पास कार अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। कार चला रहे चंदन सिंह छिटककर घायल हो गए। उन्होंने किसी तरह सड़क तक पहुंचकर नाचनी जा रहे युवकों को हादसे की सूचना दी। युवकों ने हादसे की सूचना नाचनी थाने को दी।

पुलिस, एसएसबी डीडीहाट, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों की मदद से राहत अभियान चलाया गया। हादसे में चंदन की पत्नी तुलसी देवी, छोटे भाई गोविंद सिंह बसेड़ा की पत्नी आशा बसेड़ा, और गोविंद की साली तारा देवी की मौके पर मौत हो गई। मां देवकी देवी, भाई गोविंद सिंह बसेड़ा घायल पड़े थे।

देवकी देवी को 108 एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया जबकि चंदन सिंह बसेड़ा और गोविंद सिंह बसेड़ा को थल के सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सत्याल अपने निजी वाहन से थल के पास गोचर के अस्पताल में ले गए। इलाज के दौरान देवकी देवी ने दम तोड़ दिया। घायल दोनों भाइयों को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पंचनामा भर चारों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।

महबूबा मुफ्ती फिर नजरबंद ! बेटी ने कहा-‘हमें घर से निकलने की इजाजत नहीं’
CG News: बेमेतरा में सीएम साय ने भरी हुंकार, विजय बघेल के लिए मांगे वोट
Railway breaking : रेलवे ने फिर रद्द की कई ट्रेनें, झारसुगुडा से नागपुर के बीच यात्रियों को होगी दिक्कत… यात्रा से पहले देख लें लिस्ट
भारत को है कोरोना से बचाना तो अगस्त से रोज लगानी होंगी 90 लाख वैक्सीन
सांसदों की सैलरी बढ़ी, पूर्व सांसदों का पेंशन में भी बढ़ोत्तरी, केन्द्र सरकार ने जारी की अधिसूचना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बरसते पानी में किया विकास कार्यों का भूमिपूजन… 40 ई रिक्शा को दिखाई हरी झंडी
Next Article नुपुर शर्मा के समर्थन में मुस्लिम छात्र ने लिखी पोस्ट, पुलिस ने किया गिरफ्तार नुपुर शर्मा के समर्थन में मुस्लिम छात्र ने लिखी पोस्ट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?