ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हाइटेक संसाधनों के साथ बटेर पालन जैसे नये क्षेत्रों में कदम रख रही समूह की महिलाएं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

हाइटेक संसाधनों के साथ बटेर पालन जैसे नये क्षेत्रों में कदम रख रही समूह की महिलाएं

By @dmin
Published: April 6, 2022
Share
हाइटेक संसाधनों के साथ बटेर पालन जैसे नये क्षेत्रों में कदम रख रही समूह की महिलाएं
हाइटेक संसाधनों के साथ बटेर पालन जैसे नये क्षेत्रों में कदम रख रही समूह की महिलाएं
SHARE

मात्र 1 लाख 25 हजार रुपये में इन्क्यूबेटर, ब्रीडर और केज के साथ तैयार हुआ बटेर यूनिट
मुर्गी पालन की तुलना में तीन गुना ज्यादा मुनाफा

दुर्ग। इन्क्यूबेटर, इन्क्यूबेशन, ब्रुडर जैसी नई शब्दावली ग्रामीण महिलाओं की जुबान से ऐसे निकलती हैं जैसे हाइटेक संसाधनों के साथ वे बरसों से काम कर रही हों। खम्हरिया की महिलाओं ने बटेर पालन के क्षेत्र में कदम रखा है और परंपरागत रूप की बजाय वे अत्याधुनिक टेक्नालाजी से बटेर का पालन कर रही हैं। लगभग सवा लाख रुपए की लागत से इसका सेटअप तैयार किया गया है और 600 अंडों, 600 चूजों और 200 ब्रीडर से इसकी शुरूआत की गई है। जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गौठानों को ग्रामीण आजीविका केंद्र बनाने के निर्देश दिये हैं और हर गौठान में अलग तरह की आजीविकामूलक गतिविधि के संचालन के लिए कहा है। इसके अनुपालन में कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने इस संबंध में निर्देश दिये गये हैं कि जो कार्य समूह की महिलाएं करें, उनमें तीन तरह से सहायता उपलब्ध कराएं। पहले तकनीकी स्तर पर प्रशिक्षण ताकि इसके संबंध में उन्हें पूरी जानकारी हो, इसके बाद इसके लिए आवश्यक तकनीकी उपकरण ताकि वे हाइटेक उपकरणों के साथ बाजार में उतरे और इसके बाद उन्हें बाजार उपलब्ध कराना। ये तीनों चीजें हों तो प्रोडक्ट को जरूर सफलता मिलेगी।

आसपास के क्षेत्र और होटल व्यवसाय में बटेर की बढ़ती मांग को अवसर समझते हुए ग्राम खम्हरिया के गौठान में बटेर हैचरी यूनिट की शुरूवात की गई है। ग्राम्या उज्जवल महिला स्व सहायता समूह इस बटेर यूनिट का संचालन कर रही है। यहां बटेर की देसी वैरायटी केरी ब्राउन का उत्पादन किया जा रहा है। जिसमें स्वसहायता समूह की बहनों के सक्रिय भागीदारी के चलते गौठानों में होने वाले नवाचार आज वृहद स्तर पर फल-फूल रहे है।

पिंजरा विधि से 10 फीसदी अंडे के उत्पादन में होती है वृद्धि – पिंजरे में 3:1 में मादा व नर बटेर को रखा जाता है। जिससे एक सीमित दायरे में नर और मादा के होने से प्रजनन दर बेहतर रहता है। पिंजरे में अंडे के क्षतिग्रस्त होने की संभावना न के बराबर रहती है, जिससे अंडे के उत्पादन में 10 फीसदी तक की वृद्धि प्राप्त होताी है। बटेर के चारे पानी व अंडे के संग्रहण लिए अटैचमेंट लगाए गए हैं। बटेर के 2 सप्ताह हो जाने के बाद उन्हें व्यवसायिक अंडों के लिए पिंजरे में रखा जाता है।

बटेर पालन से मिलेगा तीन गुना ज्यादा लाभ -स्व सहायता समूह को प्रशिक्षण देने वाले सहायक पशु चिकित्सक क्षेत्राधिकारी श्री मोहित कामले ने बताया कि बटेर पालन में कम जोखिम उठाकर बेहतर मुनाफा कमाया जा सकता है। बटेर के अंडो का साईज छोटा होने के कारण हम इन्क्यूबेटर मशीन में ज्यादा अंडे डाल सकते हैं। एक ट्रे में 95 अंडे आते हैं और इन्क्यूबेटर मशीन में मुर्गी के अंडों से तीन गुना ज्यादा बटेर के अंडों को तुलनात्मक रूप से रखा जा सकता है। यदि हम मुर्गियों के साथ इसका तुलनात्मक रूप से अध्ययन करें तो बटेर के लिए कम स्थान की आवश्यकता होती है और यह मात्र 35 दिन में मार्केट के लिए तैयार हो जाता है अर्थात एक ही सेटअप में यदि हम क्रमागत रूप से मुर्गी पालन और बटेर पालन करें तो बटेर से हमें तीन गुना ज्यादा लाभ भी मिलेगा।

छावनी पुलिस की कार्रवाई: अवैध नशीली दवाओं के साथ एक गिरफ़्तार… 302 नग नशीली दवाएं जब्त
सीएम साय ने रिमोट का बटन दबाकर मितानिनों के खातों में भेजे रुपए, कहा- सांय-सांय जाएगी बैंक खाते में राशि
जल संचय, जन भागीदारी अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्यों के लिए महासमुंद को मिला प्रथम स्थान
मड़वा प्लांट आंदोलन: समझाइश से बावजूद कुछ उपद्रवी तत्वों ने मड़वा में बिगाड़ा माहौल
Managing Committee meeting: सीसीएम मेडिकल कॉलेज कचांदुर में 23 स्टॉफ नर्स को 3 माह की संविदा सेवा में वृद्धि
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गो-सेवा की सनातन परंपरा को समृद्ध किया : शंकराचार्य स्वामी आत्मानंद सरस्वती मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शिवरीनारायण के समापन समारोह में होंगे शामिल, प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और प्रादेशिक कलाकार देंगे प्रस्तुति
Next Article खैरागढ़ उपचुनाव: चलगे कका के दांव, प्रदेश को मिलेगा एक और नया जिला, कवायद शुरू खैरागढ़ उपचुनाव : नए जिले के वादे ने बनाई कांग्रेस की राह आसान, मुश्किल में भाजपा

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?