ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हर महीने 2000 ई-चालान: जुर्माना पटाने लगानी पड़ती है लाइन, अब ई-वॉलेट से जमा कर सकेंगे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

हर महीने 2000 ई-चालान: जुर्माना पटाने लगानी पड़ती है लाइन, अब ई-वॉलेट से जमा कर सकेंगे

By @dmin
Published: August 2, 2022
Share
SHARE

रायपुर। दिल्ली, मुंबई की तरह रायपुर में ट्रैफिक नियम तोडऩे वाले जुर्माना ई-वॉलेट (पेटीएम, फोन-पे) से जमा कर सकेंगे। वॉलेट में रिचार्ज और बिल-पे के साथ ई-चालान का विकल्प दिया जाएगा। उसमें गाड़ी नंबर डालते ही चालान का पूरा डिटेल आ जाएगा। उसी के अलग-अलग विकल्प में जाकर लोग घर बैठे जुर्माना जमा कर सकेंगे।

Contents
  • 6 महीने में 90 लाख वसूले
  • एप्लिकेशन के जरिए ऐसे होगा ई चालान भुगतान

इस सिस्टम से पैसे सीधे ट्रैफिक पुलिस के सरकारी खाते में ट्रांसफर हो जाएंगे। इसे हाईटेक के साथ सुरक्षित बनाया गया है, ताकि साइबर क्रिमिनल इसके नाम से ठगी न कर सके। लोगों को जुर्माना जमा करने ट्रैफिक थाने नहीं जाना होगा। घर बैठे एक क्लिक में वे चालान जमा कर सकेंगे।

रायपुर में हर महीने ट्रैफिक नियम तोडऩे वाले 2000-2400 लोगों को ई-चालान भेजा जा रहा है। ई चालान से केवल रायपुर में ही 15 लाख तक का जुर्माना हर महीने वसूला जाता है। ट्रैफिक नियम तोडऩे वालों के मोबाइल के साथ घरों पर ई-चालान की कॉपी भेजी जा रही है। अभी चालान तो ऑनलाइन सिस्टम से भेजा जा रहा है, लेकिन जुर्माना अदा करने के लिए लोगों को ट्रैफिक थाने जाना पड़ता है। लोग घर बैठे सुरक्षित तरीके से भुगतान कर सकें इसीलिए ई-वॉलेट का सिस्टम लांच किया जा रहा है।

ट्रैफिक पुलिस के अफसरों के साथ ई-वॉलेट कंपनियों के अधिकारियों की बैठक में पूरे प्लान को फाइनल कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस महीने से ई-चालान की कार्रवाई बढ़ाई जाएगी, क्योंकि अभी दिन में औसतन 70-80 कार्रवाई की जा रही है। इसे बढ़ाकर 100-150 किया जाएगा। नवा रायपुर में भी कैमरा लगने के बाद वहां भी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

6 महीने में 90 लाख वसूले

ट्रैफिक पुलिस ने जनवरी से जून तक ट्रैफिक नियम तोडऩे वाले 14000 लोगों पर ई-चालान की कार्रवाई की गई है। इनसे 90.24 लाख का जुर्माना वसूला गया जबकि 2021 में 21754 वाहन चालकों से 1.28 करोड़, 2020 में 14,774 चालकों से 1 करोड़ और 2019 में 6207 वाहनों से 26.82 लाख का जुर्माना वसूला गया है। शहर में लगे कैमरे से फुटेज निकालकर पुलिस लगातार ई-चालान की कार्रवाई कर रही है।

एप्लिकेशन के जरिए ऐसे होगा ई चालान भुगतान

अपने मोबाइल पर ई-वॉलेट (पेटीएम, फोन-पे) मोबाइल एप को खोलें।
फिर रिचार्ज एंड पे बिल के विकल्प को क्लिक करना होगा।
इसमें ई-चालान का विकल्प दिखाई देगा।
उसी में आगे ट्रैफिक अथॉरिटी का विकल्प आएगा।
उसमें चालान नंबर / चालान आईडी, गाड़ी नंबर इंटर करना होगा।
नंबर डालने के बाद जुर्माने की राशि दिखाई देगी।

ओली को कब तक बचाएगा चीन? फिर टली स्टैंडिंग कमिटी की बैठक
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: हिटमैन रोहित शर्मा की लंबी छलांग… विराट को पीछे छोड़ पहुंचे इस पायदान पर… बुमरह की रैकिंग में भी आया सुधार
मानसून सक्रिय: पिछले 24 घंटों से लगातार हो रही है बारिश, खेत खलिहानों में भरा पानी
कोरोना संकट : मुख्यमंत्रियों के साथ वार्ता में प्रधानमंत्री ने कहा, बिना मास्क बाहर निकलने की सोचना भी ठीक नहीं
ढाई साल के कार्यकाल पर सीएम भूपेश का बड़ा बयान: हाईकमान के निर्देश पर बना सीएम… कहे तो अभी इस्तीफा दे दूंगा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भीख मांगने आए युवक ने नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाया, फिर अपने साथ भगाकर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
Next Article सीएम बघेल बोले- छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीति देश में सबसे अधिक आकर्षक…. राज्य में श्रम शक्ति और शांति का माहौल उद्योग व्यापार के लिए अनुकूल मुख्यमंत्री ने पंडित रविशंकर शुक्ल व शहीद विद्याचरण शुक्ल की जयंती पर उन्हें किया नमन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?