ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हर घर हरियाली अभियान: जिले में एक ही दिन में लगभग साढ़े तीन लाख पौधे रोपे गए, भूपेश बघेल ने सीएम हाउस में लगाया रुद्राक्ष का पौधा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

हर घर हरियाली अभियान: जिले में एक ही दिन में लगभग साढ़े तीन लाख पौधे रोपे गए, भूपेश बघेल ने सीएम हाउस में लगाया रुद्राक्ष का पौधा

By @dmin
Published: July 19, 2022
Share
SHARE

रायपुर। जिला प्रशासन की महत्वाकांक्षी पहल हर घर हरियाली अभियान में जिलेवासियों ने बढ़-चढ़कर अपनी सक्रिय सहभागिता निभायी है। आज रायपुर जिले के सभी शहरी और ग्रामीण इलाकों में लोगों ने अपने घरों, खेतों, खाली जमीन पर बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया। जिले में इस अभियान के तहत एक ही दिन में तीन लाख पचास हजार से अधिक पौधे रोपे गये। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भूरे की इस पर्यावरण हितैषी पहल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ राज्य सरकार के मंत्रियों, अधिकारियों और विधानसभा के सदस्यों सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने भी सक्रिय योगदान दिया। भूपेश बघेल ने आज सीएम हाउस में रूद्राक्ष का पौधा लगाया। वहीं सभी मंत्रियों ने भी अपने-अपने आवास में पौध रोपण किया। कलेक्टर डॉ.सर्वेश्वर भूरे ने सपत्निक अपने कचना स्थित आवास में पौधा लगाया। इसके बाद उन्होंने कार्यालय पहुंचकर प्रशासन की टीम के साथ कलेक्टोरेट परिसर में भी वृक्षारोपण किया। नगर निगम आयुक्त सहित जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, वन विभाग के अधिकारियों और अन्य विभागीय अधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में पौधे लगाए।

Contents
  • मानव जीवन को बनाये रखने जरूरी है वृक्षारोपण
  • लगाए गए फलदार-छायादार पौधे
  • घर-घर पहुंचाकर पौधे देने की भी थी सुविधा
  • महापौर ने अपने निवास में किया वृक्षारोपण, लोगों से अभियान को सफल बनाने की अपील भी की

मानव जीवन को बनाये रखने जरूरी है वृक्षारोपण

कलेक्टर ने जिले के आमजनों से वृक्षारोपण और उसके संरक्षण के लिए अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए हर व्यक्ति एक पौधा जरूर लगाएं। वृक्ष और पौधे हवा को शुद्ध करते हैं। पानी को संरक्षित करते हैं। जलवायु नियंत्रण में मदद करते हैं। मिट्टी की शक्ति को बरकरार रखते हैं और कई अन्य तरीकों से पूरे पर्यावरण को लाभ पहुंचाते हैं। मानव के जीवन को सुखी, सम्रद्ध व संतुलित बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण का अपना विशेष महत्व है।वृक्षारोपण मानव जाति को कई लाभ प्रदान करता है और हम सभी इस बारे में अच्छी तरह जानते हैं। हम यह भी जानते हैं कि हम में से प्रत्येक के द्वारा किए गए छोटे-छोटे प्रयास पूरे पर्यावरण के लिए बहुत बड़ा परिवर्तन उत्पन्न कर सकते हैं।

लगाए गए फलदार-छायादार पौधे

जिला प्रशासन की तरफ से इस वृक्षारोपण महा अभियान में जिले के निगम, पंचायत और सरकारी कार्यालयों में वृक्षारोपण किया गया। इस अभियान के तहत उपयोगिता और स्थान के अनुसार नीम, गुलमोहर, दशमत फूल, अमरूद, पपीता, आम, अर्जुन, करंज, बादाम, मुनगा आदि प्रजाति पौधे लगाए गए। सार्वजनिक स्थानों, सरकारी भवनों, स्कूलों, उद्योग, आंगनबाडी केंद्रों, रिहायशी इलाक़ों में फलदार-छायादार पौधों का रोपण किया गया। वन और उद्यानिकी विभाग ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय कार्यालय तक माँग के अनुसार संख्या में पौधे उपलब्ध कराया गया।

घर-घर पहुंचाकर पौधे देने की भी थी सुविधा

इस अभियान के तहत पूरे जि़ले में नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में घर-घर पहुंचाकर भी लोगों को पौधे दिए गए, और उन्हें लगाने तथा उनकी देखभाल का तरीका भी बताया गया। नगर निगम के अधिकारियों सहित वन विभाग और उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने लोगों को पौधों के लिए घर पहुंच सेवा उपलब्ध कराई। इसके साथ ही निशुल्क पौधे प्राप्त करने के लिए मोबाईल नम्बर भी सार्वजनिक किए गए थे। वृक्षारोपण के इच्छुक नागरिकों ने इन मोबाईल नम्बरों पर फोन कर अपने घर पौधे मंगवाये।

महापौर ने अपने निवास में किया वृक्षारोपण, लोगों से अभियान को सफल बनाने की अपील भी की

महापौर एजाज ढेबर ने हर घर हरियाली अभियान के तहत अपने निवास परिसर में वृक्षारोपण किया। उन्होंने इस दौरान बताया कि जिला प्रशासन और नगर निगम रायपुर द्वारा एक वृहत आंदोलन चलाया जा रहा है। सावन के प्रथम सोमवार को ही एक ही दिन में नगर निगम क्षेत्र में 1 लाख से अधिक पौधे रोपे गए है। ग्रीन रायपुर-क्लीन रायपुर की परिकल्पना को इस अभियान के जरिए साकार करने के लिए महापौर एजाज ढेबर ने सभी लोगों से अपील की है कि पौधे लगाकर उनका संरक्षण करें। ताकि वृक्षारोपण के महत्ती उद्देश्य को पूरा करते हुए वातावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सके, जलवायु परिवर्तन के खतरनाक प्रभावों से बचाये जा सके।

पूर्णिमा पेंडरिया ने मेहनत से कमाया नाम और सम्मान, मछलीपालन और मुर्गीपालन शुरू कर ले रही अच्छी आमदनी…
आपसी विवाद का अंजाम: पहले किया धारधार हथियार से महिला पर हमला, फिर घबराहट में फांसी लगाकर दी अपनी जान
बहुप्रतीक्षित “मेग 2: द ट्रेंच” का दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार, रिलीज़ के लिए पूरी तैयार
कोरोना को मात देता छत्तीसगढ़… दो माह बाद 5 हजार से कम मिले नए केस…. मौतों के आंकड़े भी हुए कम… सक्रिय मरीजों की संख्या भी घटी
एक रुपए में एक्स-रे सुविधा का विधायक रिकेश सेन ने किया शुभारंभ, विधायक कार्यालय से मिलेगा टोकन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जनचौपाल: अवैध कब्जा पर रोक लगाने राजस्व अधिकारियों को दिए निर्देश
Next Article मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना से 24 लाख से ज्यादा लोगों का इलाज

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?