ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हर्बल स्टेट बनने की ओर कदम बढ़ाता छत्तीसगढ़, तीन साल में ही साढ़े चार सौ गुना बढ़ा विक्रय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

हर्बल स्टेट बनने की ओर कदम बढ़ाता छत्तीसगढ़, तीन साल में ही साढ़े चार सौ गुना बढ़ा विक्रय

By @dmin
Published: January 18, 2022
Share
महत्वपूर्ण फैसला: छत्तीसगढ़ हर्बल ब्रांड द्वारा निर्मित उत्पाद श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर से किए जाएंगे विक्रय
महत्वपूर्ण फैसला: छत्तीसगढ़ हर्बल ब्रांड द्वारा निर्मित उत्पाद श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर से किए जाएंगे विक्रय-file pic
SHARE

अगले वर्ष तक एक हजार गुना विक्रय बढ़ाने हो रहा प्रयास
रायपुर। कभी पिछड़े प्रदेश के रूप में पहचान रखने वाला छत्तीसगढ़ अब लगातार नई उपलब्धियों को हासिल कर रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य की इन्हीं उपलब्धियों में यहां उत्पादित होने वाले हर्बल्स (औषधि) अब अहम भूमिका निभा रही है। एक ओर जहां सरकारी प्रयासों से स्थानीय बाजार समेत देश-दुनिया के दूसरे कोनों तक पहुंच रहे छत्तीसगढ़ के हर्बल्स रिकॉर्ड कायम करने की ओर है। वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ अब हर्बल स्टेट बनने की ओर भी कदम बढ़ा रहा है। यह न सिर्फ राज्य की एक अलग पहचान बनाने के लिए उल्लेखनीय है, बल्कि इससे वनवासियों की आर्थिक समृद्धि की भी हो रही है। बता दें कि राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ के माध्यम से 150 से अधिक मूल्य वर्धित उत्पादों का उत्पादन किया जा रहा है।

हाल ही में सामने आए आँकड़ों पर गौर करें तो बीते तीन साल में ही छत्तीसगढ़ के हर्बल्स का विक्रय साढ़े चार सौ गुना बढ़ा है, जबकि राज्य शासन का लक्ष्य अगले वित्तीय वर्ष तक विक्रय को एक हजार गुना तक पहुंचाने का है। गौरतलब है कि राज्य में वित्तीय वर्ष 2019-20 में जहां सवा करोड़ (1.25 करोड़) रुपए मूल्य के हर्बल उत्पादों का व्यापार छत्तीसगढ़ ने किया था। वहीं वर्ष 2020-21 में दो करोड़ 15 लाख रुपए का और चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 के सिर्फ 9 महीने में ही 4 करोड़ 34 लाख रुपए मूल्य के हर्बल उत्पादों की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मार्केट में बिक्री हो चुकी है।

संजीवनी केंद्रों व श्री धनवन्तरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स में भी उपलब्धता
बता दें कि छत्तीसगढ़ में उपलब्ध औषधीय पौधों के संग्रहण और प्रसंस्करण का काम विशेष तौर से वनवासी करते हैं। वहीं वन क्षेत्रों में महिला स्व-सहायता समूह द्वारा भी हर्बल उत्पादों को तैयार किया जा रहा है। राज्य शासन ने इन हर्बल उत्पादों को ‘छत्तीसगढ़ हर्बल्सÓ ब्रांड नेम दिया और इन उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए नई रणनीतियों को अपनाया। इस कड़ी में प्रदेश के सभी जिलों में 30 संजीवनी केंद्र प्रारंभ किए गए, जहां से छत्तीसगढ़ में उत्पादित और निर्मित हर्बल उत्पादों की बिक्री की जा रही है। इसके अलावा श्री धनवन्तरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स में भी छत्तीसगढ़ हर्बल्स की बिक्री सुनिश्चित की गई है।

फेस्टिवल्स का अहम हिस्सा बने छत्तीसगढ़ के हर्बल्स
छत्तीसगढ़ हर्बल्स न सिर्फ संजीवनी केन्द्रों तक सीमित है, बल्कि देश के दूसरे राज्यों से लेकर अंतर्राज्यीय स्तर पर आयोजित होने वाले अनेक फेस्टिवल्स में भी छत्तीसगढ़ हर्बल्स की मौजूदगी देखने को मिल रही है। छत्तीसगढ़ हर्बल्स ने दुबई में अंतर्राष्ट्रीय गल्फ फूड फेस्टिवल, दिल्ली में इंटरनेशनल इंडस फूड इवेंट, दिल्ली में ट्राइबल फेस्टिवल, भोपाल में इंटरनेशनल हर्बल फेयर, छत्तीसगढ़ दिवाली हाट मेला, राज्योत्सव और मॉल में प्रदर्शनियों में छत्तीसगढ़ हर्बल्स के स्टॉल लगे। इसके अलावा भी कई सरकारी और निजी संगठनों द्वारा आयोजित विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भी छत्तीसगढ़ हर्बल्स के स्टॉल शामिल होते हैं।

ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म पर भी हो रहा उपलब्ध
छत्तीसगढ़ हर्बल्स की बिक्री में अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म का भी योगदान अहम रहा है। ऑनलाइन सेल्स व शॉपिंग प्लेटफार्म के माध्यम से देश के अन्य राज्यों के साथ विदेशों से भी ऑर्डर मिल रहे हैं। छत्तीसगढ़ हर्बल्स में अनाज, मसाले, कुकीज, पर्सनल केयर आइटम आदि जैसी नई उत्पाद श्रृंखला के जुडऩे से ग्राहकों को खरीदारी करने के लिए व्यापक रेंज मिली।

उद्यानिकी फसल लेने वाले किसानों को प्रोत्साहित करें…
छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी जमीन की सरकारी कीमत, गाइडलाइन दर में होगा बदलाव
सुशांत सिंह मामले में सीबीआई करेगी मनोवैज्ञानिक शव परीक्षण, इससे पहले दो बार हुई है ऐसी जांच…. खुल सकते हैं कई राज
1.5 करोड़ के नाले से पोटिया मार्ग होगा जलभराव मुक्त-अरुण वोरा
रौशनी से जगमगाएंगे वनांचल के 23 गांव…. सीएम बघेल करेंगे 132 केवी बारसूर-बीजापुर लाइन का करेेंगे लोकार्पण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article टिकट के बदले रीता बहुगुणा ने सांसद पद से इस्तीफे की पेशकश की टिकट के बदले रीता बहुगुणा ने सांसद पद से इस्तीफे की पेशकश की
Next Article सफलता कठिन परिश्रम का परिणाम है, पटना के अनु कुमार दिल्ली में हुये सम्मानित सफलता कठिन परिश्रम का परिणाम है, पटना के अनु कुमार दिल्ली में हुये सम्मानित

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?