ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हरेली तिहार के लिए सजा CM हाउस : हर घर में पौधा लगाने सीएम की अपील… #हरियर _हरेली के साथ करें शेयर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

हरेली तिहार के लिए सजा CM हाउस : हर घर में पौधा लगाने सीएम की अपील… #हरियर _हरेली के साथ करें शेयर

By Mohan Rao
Published: July 17, 2023
Share
SHARE

रायपुर। हरेली त्योहार को धूमधाम से मनाने के लिए मुख्यमंत्री निवास में जोर-शोर से तैयारी की गई है। सीएम बघेल हरेली तिहार में तुलसी पूजा, कृषि यंत्रों की पूजा में शामिल होने के बाद भंवरा, बांटी, गिल्ली डंडा, मटकी फोड़ और गेड़ी नृत्य जैसे आयोजन में शामिल होंगे। वे इस मौके पर गौ पूजन कर हरेली के अवसर पर तैयार किए गए लोंदी खिलाएंगे। छत्तीसगढ़ी लोक कलाकारों की ओर से राउत नाचा, गेड़ी नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। हरेली गीत भी गाए जाएंगे। इस तिहार को लेकर प्रदेश के मुखिया ने लोगों से हर घर में एक पौधा लगाने की अपील की है। वहीं पौधरोपण कर हैशटैग #हरियर_हरेली के साथ सोशल मीडिया में अपलोड करने के लिए भी अनुरोध किया है।

हर साल सीएम हाउस में मुख्यमंत्री बघेल हरेली तिहार धमधाम से मनाते आए हैं। सोमवार को सुबह 11 बजे से सीएम हाउस में हरेली के इवेंट शुरू हो जाएंगे। इस दौरान तुलसी पूजा कृषि यंत्रों की पूजा में शामिल होने के बाद भंवरा, बांटी, गिल्ली डंडा, मटकी फोड़ और गेड़ी नृत्य जैसे आयोजन में शामिल होंगे। वे इस मौके पर गौ पूजन कर हरेली के अवसर पर तैयार किए गए लोंदी खिलाएंगे। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी लोक कलाकारों द्वारा राउत नाचा, गेड़ी नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी तथा हरेली गीत भी गाए जाएंगे। इस मौके पर पशुधन विकास और पारंपरिक कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। मुख्यमंत्री निवास पर ग्रामीण परिवेश के अनुरूप सजाया जा रहा है। यहां रहचुली भी लगाई जा रही है।

हरेली तिहार में राउत नाचा का कार्यक्रम दयालू राम यादव और उनकी टीम द्वारा प्रस्तुति किया जाएगा। गेड़ी नृत्य प्रेम यादव तथा लोककला संस्कृति की प्रस्तुति अनुराग शर्मा की टीम द्वारा दी जाएगी। हरेली खेती का त्योहार है और साथ ही छत्तीसगढ़ में खेलों का सबसे बड़ा दिन। मुख्यमंत्री इस दिन छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ रायपुर जिले के ग्राम नवागांव (ल) में करेंगे और वहां आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल होंगे। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रमुख 6 पर्वों पर सार्वजनिक अवकाशों की घोषणा की है, उनमें हरेली त्यौहार भी शामिल है।

हरली पर सीएम हाउस में पशुधन विकास और पारंपरिक कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। मुख्यमंत्री निवास को ग्रामीण परिवेश के अनुरूप सजाया जा रहा है। यहां रहचुली भी लगाई जा रही है। हरेली तिहार में राउत नाचा का कार्यक्रम दयालू राम यादव और उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। गेड़ी नृत्य प्रेम यादव और लोककला संस्कृति की प्रस्तुति अनुराग शर्मा की टीम की ओर से दी जाएगी।

पीएम मोदी 20 फरवरी को करेंगे केंद्रीय विद्यालय का वर्चुअल लोकार्पण, कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा
विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस पर वेदांता एल्यूमिनियम अपने नीतियों से दे रहा है पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, साढ़े 88 हजार पेंशनरों की पेंशन में बढ़ोतरी, इतने प्रतिशत बढ़ा मिलेगा पेंशन
गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू की पहल पर 18 वर्षों बाद नगर सेना, अग्निशमन एवं एसडीआरएफ के अधिकारी हुए पदोन्नत
CG Big Accident : डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक की मौत और दो घायल… शराब पार्टी कर लौट रहे थे तीनों
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 24 जुलाई को विशाल कांवड़ यात्रा, शिवनाथ नदी से जल लेकर निकलेंगे विधायक यादव, देव बलौदा के प्राचीन शिव मंदिर में चढाएंगे जल 24 जुलाई को विशाल कांवड़ यात्रा, शिवनाथ नदी से जल लेकर निकलेंगे विधायक यादव, देव बलौदा के प्राचीन शिव मंदिर में चढाएंगे जल
Next Article मानसून फिर हुआ सक्रिय: छत्तीसगढ़ में गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना, जारी हुआ अलर्ट

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?