ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हमारे पुरखों को पता था समय और शिक्षा का महत्व, हमारी सरकार भी उन्हीं के राह परः CM भूपेश बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

हमारे पुरखों को पता था समय और शिक्षा का महत्व, हमारी सरकार भी उन्हीं के राह परः CM भूपेश बघेल

By Bhupendra Sahu
Published: April 2, 2023
Share
हमारे पुरखों को पता था समय और शिक्षा का महत्व, हमारी सरकार भी उन्हीं के राह परः CM भूपेश बघेल
हमारे पुरखों को पता था समय और शिक्षा का महत्व, हमारी सरकार भी उन्हीं के राह परः CM भूपेश बघेल
SHARE

मुख्यमंत्री ने किया तिरगा में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की घोषणा
मुख्यमंत्री ने दाऊ स्व. प्यारेलाल बेलचंदन के जीवन पर आधारित फोल्डर का किया विमोचन


रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आज दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री ने ग्राम तिरगा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करते हुए दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में भेंट मुलाकात कार्यक्रम की शुरूआत की। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के लोकप्रिय गांधीवादी नेता और पूर्व विधायक दाऊ स्वर्गीय प्यारेलाल बेलचंदन की प्रतिमा का अनावरण करते हुए कुर्मीपारा में सामुदायिक भवन के लिए भूमिपूजन भी किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दाऊ स्व. प्यारेलाल बेलचंदन के जीवनी पर आधारित एक फोल्डर का भी विमोचन किया। तिरगा ग्राम में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की घोषणा की और स्थानीय सरपंच की मांग पर क्षेत्र के विकास के लिए 25 लाख रूपए देने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने स्थानीय किसान तारकेश्वर की भी तारीफ की। तारकेश्वर ने राजीव गांधी न्याय योजना में धान बेचने से मिले पैसों में से 7 हजार रूपए की राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष में दान करते हुए इसका चेक मुख्यमंत्री को सौंपा था।

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि तिरगा में आज गांधी जी और दाऊ जी की मूर्ति का अनावरण करने का मौका मिला है। दाऊ स्व.प्यारेलाल बेलचंदन जी दिनभर दौरा करते थे , बहुत ही अनुशासन में रहते थे, उनकी अलग पहचान थी। दुर्ग में बड़े-बड़े नेता हुए सबकी विशिष्ट पहचान और समानता थी, वो समय के बहुत पाबंद थे। दाऊ जी किसानों के लिए समर्पित थे, हक के लिए लड़ाई लड़ते थे, सभी चिट्ठियों को सहेज कर रखते थे। उन्होंने कहा कि छोटे हों या बड़े दाऊ जी सभी को पहले प्रणाम करते थे, ये उनकी खूबी थी, उन्होंने एक अलग परंपरा की शुरूआत की थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दाऊ जी की यादों को सहेजकर रखने के लिए तिरगा के उच्चतर माध्यमिक स्कूल और खरखरा मोहन्दीपाट सिंचाई परियोजना का नामकरण उनके नाम पर किया है। श्री बघेल ने कहा कि किसानों के हित में फैसला लेते हुए अब प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमने गौपालकों की आय में वृद्धि करने का काम किया है जिससे साढ़े तीन लाख परिवार लाभांवित हो रहे हैं। लोगों की आय कैसे बढ़ेगी हम लगातार इस पर काम कर रहे हैं। एक अप्रैल को नौजवानों के लिए बेरोजगारी भत्ता देने की शुरूआत की है, इनको प्रशिक्षण भी दिया जाएगा ताकि उनको रोजगार के अवसर मिल सके। हमने सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण का काम शुरू किया है, कल से ही ये काम शुरू हुआ है। 25 मार्च को सरगांव में पोर्टल लॉन्च हुआ और एक अप्रैल से ये शुरू भी हो गया है।

इस मौके पर स्थानीय विधायक और मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री श्री मो. अकबर, क्षेत्र की पूर्व विधायक श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्री प्रदीप चौबे, दाऊ स्व. प्यारेलाल बेलचंदन के परिवार के लोगों समेत अन्य जनप्रतिनिधी तथा स्थानीय लोग उपस्थित थे।

दुर्ग जिले में 11 पॉजिटिव मरीजों के साथ प्रदेश भर में मिले 83 नए पॉजिटिव, कुल संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 2385 तक
भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के वैशालीनगर विधानसभा अध्यक्ष बने प्रहलाद खुटेल
खालिस्तानी आंतकी पन्नू की धमकी के बाद परमहंस दास बोले- महाकुंभ में दिखा तो जमीन में घुसा देंगे
छत्तीसगढ़ में बढ़ रही सक्रिय मरीजों की संख्या… पिछले 24 घंटों में सामने आए 31 नए मरीज…. 285 तक पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या
देवी का उदय! देवी चौधुरानी ट्रेलर ने इतिहास की सबसे प्रचंड आत्मा को किया उजागर, मुख्य भूमिकाओं में प्रसेंजीत चटर्जी और श्राबंती चटर्जी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रदेश को CM भूपेश पर भरोसा, जो कहा है वो सब करेंगे : अरुण वोरा
Next Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 168 # 02 april 2023
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?