ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ‘हमर बेटी हमर अभिमान’ के तहत 30 बालिकाओं की स्कूल फीस ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस द्वारा की जा रही वहन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

‘हमर बेटी हमर अभिमान’ के तहत 30 बालिकाओं की स्कूल फीस ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस द्वारा की जा रही वहन

By @dmin
Published: March 13, 2022
Share
'हमर बेटी हमर अभिमान' के तहत 30 बालिकाओं की स्कूल फीस ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस द्वारा की जा रही वहन
'हमर बेटी हमर अभिमान' के तहत 30 बालिकाओं की स्कूल फीस ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस द्वारा की जा रही वहन
SHARE

मुख्यमंत्री सहायता कोष में आल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस ने जमा कराया एक लाख रुपये का चेक
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में आल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस, छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर के नेतृत्व में आए संकल्प विद्या मंदिर, दुर्ग में नि:शुल्क शिक्षा ग्रहण कर रही कक्षा चौथी से छठवीं तक की बालिकाओं ने सौजन्य मुलाक़ात की। मुख्यमंत्री बघेल ने बड़ी आत्मीयता से बच्चियों से मुलाकात कर उनकी पढ़ाई के सम्बंध में पूछा और उन्हें स्नेहवश टॉफी भेंट किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इस दौरान क्षितिज चंद्राकर ने बताया कि- ‘हमर बेटी हमर अभिमान’ पहल के तहत 30 जरूरतमंद छात्राओं की स्कूल फीस ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस द्वारा वहन की जा रही है। स्तुति फाउंडेशन द्वारा संचालित संकल्प विद्यामन्दिर, दुर्ग द्वारा गरीब और जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दी जा रही है। आल इंडिया प्रोफेशनल कॉन्ग्रेस ने संकल्प विद्या मंदिर में वर्तमान सत्र में अध्ययनरत 30 बालिकाओं की नि:शुल्क शिक्षा का बीड़ा उठाया है। इस अवसर पर बालिकाओं को उनकी स्कूल फीस आल इंडिया प्रोफेशनल कॉन्ग्रेस द्वारा वहन किये जाने का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बालिकाओं की निशुल्क शिक्षा के लिए आल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस द्वारा की जा रही पहल की सराहना करते हुए इसे अनुकरणीय बताया। क्षितिज चंद्राकर ने आज उनके जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए आल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस, छत्तीसगढ़ की तरफ से एक लाख रुपये की राशि का चेक मुख्यमंत्री श्री बघेल को सौंपा। मुख्यमंत्री बघेल ने इस सहयोग हेतु आल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर विधायक देवेन्द्र यादव, स्तुति फाउंडेशन के फाउंडर श्री मार्तण्ड सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष दीप सारस्वत, संकल्प विद्यामन्दिर की प्रिंसिपल श्रीमती अनिता राजपूत सहित कु. रोशनी धुर्वे, कु. ओशिका यादव, कु. नीलम नेताम, कु. प्रिया कुम्हरे, कु. खुशी सेन, कु. रानू साहू, कु. पायल गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

भंडारा के अस्पताल में दर्दनाक हादसा…. जिंदा जल गए 10 नवजात…. पीएम मोदी ने जताया दुख
मुख्यमंत्री जनदर्शन से लोगों में जबरदस्त उत्साह, प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, आवेदनों की लगी भरमार
लूट की शिकायत कराने वाले ड्राइवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश… जांच में जुटी पुलिस
भूपेश सरकार के 4 साल पूरे, 17 दिसंबर को पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा छत्तीसगढ़ गौरव दिवस, CM देंगे जनता को संदेश
भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले BJP प्रदेश प्रभारी का CG दौरा, 4 दिन तक नेताओं के साथ करेंगे मंथन, चुनाव पर रहेगा फोकस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लोकवाणी में इस बार 'नवा छत्तीसगढ़-नवा बजट' पर होगी बात लोकवाणी: महिलाओं के मान-सम्मान से ही होती है हमारी सभ्यता एवं संस्कृति की पहचान: सीएम बघेल
Next Article वाहनों के बकाया टैक्स वसूली के लिए सघन अभियान जारी, परिवहन विभाग द्वारा बड़े तादाद में टैक्स वसूली तथा वाहन जप्ती की कार्रवाई वाहनों के बकाया टैक्स वसूली के लिए सघन अभियान जारी, परिवहन विभाग द्वारा बड़े तादाद में टैक्स वसूली तथा वाहन जप्ती की कार्रवाई

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?