ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लूट की शिकायत कराने वाले ड्राइवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश… जांच में जुटी पुलिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

लूट की शिकायत कराने वाले ड्राइवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश… जांच में जुटी पुलिस

By Mohan Rao
Published: July 28, 2023
Share
शव मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम
SHARE

बिलासपुर। जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र में खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान होने के बाद पुलिस भी इसे लेकर हैरत में हैं। दरअसल मृतक की मध्यप्रदेश निवासी के रूप में हुई। पेशे से ट्रक चालक था और दो दिन पहले उसने थाने पहुंचकर लूट की शिकायत दर्ज कराई थी। ड्राइवर का शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद भी मौत की असल वजह का पता चल पाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम एयरपोर्ट-तेलसरा मार्ग पर पुलिस को एक युवक की लाश मिली। आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान मध्यप्रदेश के छतरपुर क्षेत्र में रहने वाले राकेश यादव (30) के रूप में हुई। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी। मृतक राकेश यादव को लेकर पुलिस ने बताया कि दो पहले उसने थाने पहुंचकर अपने साथ 80 हजार रुपए की लूट की शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि उसकी शिकायत पुलिस की जांच में झूठी पाई गई।

शिकायत के बाद गायब हुआ था युवक
पुलिस ने यह भी बताया कि राकेश कुमार मध्यप्रदेश से रायपुर गया था और वहं से बिलासपुर पहुंचा था। 25 जुलाई को उसने बिलासपुर से रायपुर के लिए ट्रक लोड करवाया। इसके बाद वह ट्रक लेकर थाने पहुंचा और बताया कि दो युवकों ने उससे लूट की है। इसके बाद पुलिस ने जब जांच की तो लूट की कहानी बनी बनाई लगी। इसके बाद पुलिस ट्रक सहित ड्राइवर को थाने ले आई। रात को राकेश कुमार ट्रक छोड़कर घर जाने की बात कही और निकल गया। इसके बाद वह नहीं लौटा। 27 जुलाई की शाम को उसकी लाश मिली। अब पुलिस आसपास के सीसी टीवी फुटेज खंगाल रही है।

शहरी गौठान में फूलो से तैयार होंगे साबुन और काॅस्मेटिक के आयटम… जिले और प्रदेश के अलावा देशभर से कोई भी घर बैठे कर सकेगा प्रोडक्ट खरीदी
एक अप्रैल से महंगा हो जाएगा मोबाइल पर बात और इंटरनेट इस्तेमाल करना, दरें बढ़ाने की तैयारी में टेलिकॉम कंपनियां
देश में कोरोना के दैनिक मामलों में उतार चढ़ाव जारी: बीते 24 घंटे में सामने आए 38,792 नए केस…. 624 की मौत
राजिम माघी पुन्नी मेला : छत्तीसगढ़ पर्यटन स्थलों की जानकारी मिल रही पर्यटन विभाग के प्रदर्शनी में
तेन्दूपत्ता संग्रहण : वनांचल में बिखरी हरे सोने की चमक, लक्ष्य का 50 फीसदी से अधिक तेंदूपत्ता का संग्रहण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई निगम में इंजीनियर्स को मिली नई पदस्थापना, सभी जोन में हुआ बदलाव… आयुक्त ने जारी किया आदेश
Next Article बहुप्रतीक्षित "मेग 2: द ट्रेंच" का दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार, रिलीज़ के लिए पूरी तैयार बहुप्रतीक्षित “मेग 2: द ट्रेंच” का दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार, रिलीज़ के लिए पूरी तैयार

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?