ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ‘हमर क्लीनिक योजना की शुरूआत’ : शहरी क्षेत्रों के मोहल्लों में खुलेंगे इतने क्लीनिक, यह सुविधा होगी सेहतभरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
AmbikapurChhattisgarhFeaturedRaipur

‘हमर क्लीनिक योजना की शुरूआत’ : शहरी क्षेत्रों के मोहल्लों में खुलेंगे इतने क्लीनिक, यह सुविधा होगी सेहतभरी

By Om Prakash Verma
Published: October 7, 2022
Share
'हमर क्लीनिक योजना की शुरूआत' : शहरी क्षेत्रों के मोहल्लों में खुलेंगे इतने क्लीनिक, यह सुविधा होगी सेहतभरी
'हमर क्लीनिक योजना की शुरूआत' : शहरी क्षेत्रों के मोहल्लों में खुलेंगे इतने क्लीनिक, यह सुविधा होगी सेहतभरी
SHARE

अंबिकापुर। सरकार ने ‘हमर क्लीनिक’ योजना की शुरुआत की है। छत्तीसगढ़ के पहले ‘हमर क्लिनिक’ का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने अंबिकापुर के गोधनपुर में किया है। यहां पर मरीजों को सुबह-शाम ओपीडी की सुविधा के साथ ही कई तरह की दवांए भी मिल सकेंगी। राज्य भर के शहरी क्षेत्रों के मोहल्लों में ऐसे 182 क्लीनिक खोले जाएंगे। और इसमें खास बात यह है कि इन क्लीनिक में पैथोलॉजी जांच की भी सुविधा मिलेगी।

खोले जाएंगे 16 क्लीनिक
अंबिकापुर में 16 ‘हमर क्लीनिक’ (शहरी हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर) खोले जाएंगे। प्रदेश के पहले हमर क्लीनिक का शुभारंभ करते हुए स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा कि यह योजना सरकार की यूनिवर्सल हेल्थ स्कीम को आगे लेकर जाएगी। साथ ही योगा और व्यायाम जैसी वैलनेस एक्टिविटी उपलब्ध रहेगी। उन्होंने लोगों से आयुष्मान भारत डिजिटल योजना का लाभ लेने कार्ड बनवाने की अपील की है। लोगों को छोटी-मोटी बीमारियों के इलाज के लिए दूर नहीं जाना होगा।

क्लीनिक में मिलेगी यह सुविधाएं

  • हमर क्लीनिक में मरीजों को मिलेंगी 46 तरह की दवाएं।
  • हर क्लिनिक में एक एमबीबीएस डॉक्टर सहित 4 स्टाफ होगा
  • दो शिफ्ट में ओपीडी चलेगी। पहली शिफ्ट 10 बजे से 2 बजे तक, शाम को 5 बजे से रात 8 बजे तक
  • किट से रोगियों की सात प्रकार की पैथोलॉजी जांच की जाएगी। इसमें एचबी, सिकलिंग, शुगर, एचआईवी, मलेरिया, डेंगू के अलावा प्रेग्नेंसी टेस्ट भी शामिल हैं।

जिला अस्पतालों में भीड़ कम करने की पहल
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के चार साल पूरे हो गए। इन चार सालों में स्वास्थ्य सुविधाओं हमेशा बदहाली के लिए चर्चा में रही हैं। अब स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की पहल पर ‘हमर क्लीनिकÓ योजना शुरू की गई है। इससे एक ओर जहां मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पतालों में ओपीडी की भीड़ कम होगी, वहीं लोगों को घर के नजदीक ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। मौसमी सर्दी, खांसी, बुखार सहित अन्य छोटी बीमारियों के इलाज में लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन अटैक के बाद UN में बोला भारत, यह पाकिस्तान पर लगाम कसने का वक्त
देहरादून शताब्दी के कोच में लगी भीषण आग, सभी यात्री सुरक्षित
असामाजिक तत्वों द्वारा भगवान गणेश की प्रतिमा खंडित, लोगों में आक्रोश, घेरा खुर्सीपार थाना
CG Crime : अंतरजिला मोटरसाइकिल गिरोह पकड़ाया, 9 लाख रुपए के 24 मोटर साइकिल बरामद
कर्मचारियों की मनमानी पर बिफरे आयुक्त…. बिना आवेदन के छुट्टी, कार्यालय आने के बाद भी नहीं कर रहे हस्ताक्षर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चरोदा में साधुओं की पिटाई : 10 नामजद आरोपियों में से पांच गिरफ्तार, 35 से ज्यादा संदिग्ध… घटना के पीछे सामने आई यह बड़ी वजह  
Next Article जगदलपुर में शुरू हुआ C-mart : मुख्यमंत्री ने चखा बस्तर का मसाला काजू, लिया जामुन जूस का स्वाद
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?