ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हंसने के ये फायदे जान जबरदस्ती रहेंगे खिलखिलाते, जानें और दूसरों को भी हंसाए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

हंसने के ये फायदे जान जबरदस्ती रहेंगे खिलखिलाते, जानें और दूसरों को भी हंसाए

By Sonu Sahu
Published: October 12, 2022
Share
SHARE

हंसमुख चेहरा सभी को पसंद आता हैं और लोग ऐसे लोगों को ज्यादा पसंद करते हैं जो हमेशा ही मुस्कुराते हुए मिलते हैं। आपकी यह मुस्कान जहां आपकी पर्सनलिटी को बेहतर बनाती हैं वहीँ आपकी सेहत को भी फायदा पहुंचाती हैं। जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। आपने मॉर्निंग वॉक के दौरान पार्क में लोगों को नकली हंसी हंसते हुए देखा होगा क्योंकि यह भी एक व्यायाम की तरह आपको सेहतमंद बनती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको हंसने के फायदे बताने जा रहे हैं जिन्हें जानकर आप भी हमेशा खिलखिलाते रहेंगे। आइये जानते हैं हसने के ये फायदे…

Contents
  • तनाव को करें फुर्र
  • सकारात्मक ऊर्जा
  • इम्यून सिस्टम में होता हैं सुधार
  • ठीक रहता है रक्त संचार
  • बीपी नॉर्मल और दिल मजबूत
  • दर्द से आराम दिलाए
  • हॉर्मोन ऐक्टिव
  • स्किन करती हैं ग्लो

तनाव को करें फुर्र

तनाव, दर्द और झगड़े आदि को खत्म करने की शक्ति हंसी से ज्यादा किसी में नहीं है। आपके दिमाग और शरीर को कंट्रोल करने का जो काम हंसी कर सकती है, वह दुनिया की कोई दवा नहीं कर सकती। विशेषज्ञों के अनुसार हंसना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि इससे आप सामाजिक बने रहते हैं और लोगों के साथ जुड़े रहने पर आपको तनाव या अवसाद जैसी समस्या नहीं सताती हैं।

सकारात्मक ऊर्जा

हंसी मजाक से आप अपने दिल व दिमाग के बोझ को कम करते हैं। खुश रहने से आपके भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आप इसे अपने इर्द-गिर्द भी फैलाते हैं। आप जो काम करते हैं, उस पर अच्छे से फोकस कर पाते हैं। हंसने से आपकी बॉडी रिलेक्स होती है। कुछ देर तक खुलकर हंसने से मांसपेशियां कम से कम 45 मिनट तक रिलेक्स महसूस करती हैं।

इम्यून सिस्टम में होता हैं सुधार

हंसने से शरीर में अधिक मेलेटोनिन का उत्पादन होता है जो दिमाग द्वारा रिलीज हार्मोन है। इससे अच्छी नींद में मदद मिलती है। इससे नींद का पैटर्न भी सुधरता है। यही नहीं डिप्रेशन से जूझ रहे लोगों के लिए तो यह रामबाण है। खुलकर हंसना इम्यून सिस्टम में सुधार की वजह भी बनता है। हंसी की वजह से इम्यून सिस्टम में संक्रमण विरोधी एंटीबॉडी के साथ ही खून में टी-कोशिकाओं की संख्या में भी बढ़ोतरी हो, सकती है। इसलिए किसी भी कीमत पर हंसी के साथ दिन शुरू करना जरूरी है।

ठीक रहता है रक्त संचार

युनिवर्सिटी ऑफ मेरीलैंड के शोधकर्ताओं का दावा है कि हंसने का संबंध शरीर के रक्त संचार से है। उन्होंने अपने अध्ययन में प्रतिभागियों को दो समूहों में रखा। पहले समूह को कॉमेडी कार्यक्रम दिखाया और दूसरे को ड्रामा। शोध में पाया गया कि कॉमेडी कार्यक्रम देखने वाली प्रतिभागी जो खुलकर हंस रहे थे उनका रक्त संचार अन्य की अपेक्षा काफी बेहतर था।

बीपी नॉर्मल और दिल मजबूत

हंसने से हमारा बीपी नॉर्मल होता है। खासकर सिस्टॉलिक (सामान्य बीपी 120/80) बीपी। ध्यान रहे कि सामान्य बीपी की रीडिंग में 120 की रीडिंग सिस्टॉलिक और 80 को डायस्टॉलिक कहते हैं। चूंकि हंसने से खून का बहाव तेज होता है तो हार्ट को पंप करने में भी यह मदद करता है। जब बीपी सामान्य रहेगा तो यह स्वाभाविक है कि दिल के लिए हंसी ही दोस्ती निभाएगी।

दर्द से आराम दिलाए

कई शोधों में यह पाया गया है कि स्पोंडलाइटिस या कमर के दर्द जैसे असहनीय दर्द में आराम के लिए हंसना एक प्रभावी विकल्प है। डॉक्टर लाफिंग थेरेपी की मदद से इन रोगों में रोगियों को आराम पहुंचाने का प्रयास करते हैं। इतना ही नहीं, 10 मिनट तक ठहाके लगाने से आपको दो घंटे तक दर्द से राहत या नींद आ सकती है।

हॉर्मोन ऐक्टिव

हंसने से शरीर में कई हॉर्मोंस ज्यादा ऐक्टिव होते हैं। उनमें सेक्स हॉर्मोंस भी शमिल हैं। मसलन: टेस्टास्टरोन, एस्ट्रोजन, प्रोजेस्ट्रोन आदि। इसका पॉजिटिव असर यह होता है कि लोगों की परफॉर्मेंस बेहतर हो जाती है। हंसी है यानी तनाव कम है। जब तनाव कम होता है तो सहवास के समय ध्यान नहीं भटकता।

स्किन करती हैं ग्लो

चूंकि हंसी की वजह से शरीर में ऑक्सिजन की मात्रा में इजाफा होता है तो इसका सकारात्मक असर हमारी स्किन पर भी पड़ता है। यह असर एक दिन या एक महीने में नहीं होता। ऐसा देखा जाता है कि जो लोग हंसमुख होते हैं, उनकी स्किन ऐसे लोगों की तुलना में कुछ ज्यादा दमकती है जो हंसने में कंजूसी करते हैं।

कांग्रेस विधायक का भाजपा-आरएसएस पर हमला, कहा- बांटो और राज करो की नीति पर चल रहे ‘देशी अंग्रेज’
जनजातीय साहित्य महोत्सव के दौरान कैनवास और जमीन पर रंगों की कलाकारी
भविष्य में सीमेंट उद्योग के लिए डीकार्बोनाइजेशन ही विकल्प
नेपाल की संसद में विवादित नक्शे संबंधी बिल पेश, मैप में भारत के भी तीन हिस्से शामिल
IPL 2024 : कोलकाता और पंजाब मैच में टूटे कई रिकार्ड, छा गया छत्तीसगढ़ का छोरा शशांक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शादीशुदा प्रेमी को प्रेमिका ने बेहोश होते तक पीटा, बचाओ-बचाओ चिखती रही पत्नी और बेटी, उन्हें भी नहीं बख्शा शादीशुदा प्रेमी को प्रेमिका ने बेहोश होते तक पीटा, बचाओ-बचाओ चिखती रही पत्नी और बेटी, उन्हें भी नहीं बख्शा
Next Article नेलपॉलिश लगाने के बाद सुखाना चाहते हैं जल्दी, आजमाए ये तरीके
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?