ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्वास्थ्य मंत्री का केंद्र पर आरोप- ‘सरकार ने ऑक्सीजन की कमी से हुई मौत के आंकड़े कभी नहीं मांगे’
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

स्वास्थ्य मंत्री का केंद्र पर आरोप- ‘सरकार ने ऑक्सीजन की कमी से हुई मौत के आंकड़े कभी नहीं मांगे’

By @dmin
Published: July 24, 2021
Share
कोरोना से लडऩे दुर्ग जिले की हर संभव मदद करेंगे - टी.एस. सिंहदेव
कोरोना से लडऩे दुर्ग जिले की हर संभव मदद करेंगे - टी.एस. सिंहदेव
SHARE

रायपुर (एजेंसी)। केंद्र की मोदी सरकार ने मंगलवार (20 जुलाई) को राज्यसभा में कहा था कि कोरोना की दूसरी लहर में देश में ऑक्सीजन की कमी से एक भी मौत का डाटा किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश मे नहीं दिया। केंद्र सरकार के इस बयान के बाद विपक्ष ने हंगामा खड़ा कर दिया। सोशल मीडिया पर भी सरकार को इस बयान को लेकर ट्रोल किया जा रहा है। इस हंगामे के बीच विवाद में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव भी कूद गए हैं। दरअसल, स्वास्थ्य मंत्री ने शुक्रवार (23 जुलाई) को कहा कि केंद्र सरकार ने कोरोना की दूसरी लहर के दौरान छत्तीसगढ़ से ऑक्सीजन की कमी से होने वाली मौतों की जानकारी कभी मांगी ही नहीं। 

देश को गुमराह कर रही है सरकार
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पारदर्शिता लोकतांत्रिक ढंग से चुनी गई सरकार का मूल है। केंद्र ने जब ऑक्सीजन की कमी से होने वाली मौतों के बारे में हमसे कभी पूछा ही नहीं तो हम कैसे बताते? उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार राज्यों द्वारा कोरोना से हुई मौतों का डाटा न मिलने की बात कहकर देश को गुमराह कर रही है। उन्होंने आगे बताया कि राज्य की ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता 388.87 मीट्रिक टन है। राज्य में 26 अप्रैल को सबसे अधिक 180 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की खपत हुई थी। 

बयान की आलोचना
बता दें, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राज्यसभा में कहा था कि किसी भी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में ऑक्सीजन की कमी से एक भी मौत की जानकारी नहीं मिली है। केंद्र सरकार के इसी बयान की आलोचना की जा रही है।

कोरोना से हुई मौतों का फिर से ऑडिट करेगी छत्तीसगढ़ सरकार
टीएस सिंह देव ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की राज्य सरकार, प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान हुई मौतों का फिर से ऑडिट करेगी, जिससे यह पता लगाया जा सके कि उनमें से कोई मौत ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई है या नहीं। स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार राज्य सरकार कोविड-19 से संबंधित मौतों का ऑडिट कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि कोई मौत ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई है तो हम फिर से इसे ध्यान में रखते हुए ऑडिट करेंगे।

बोर व तालाबों में लगातार कम हो रहा जलस्तर, सिंचाई विभाग नहरों की सफाई कर बांध से छोड़े पानी-वोरा
भिलाई में नहर के अंदर मिला युवक का शव, हादसा या आत्महत्या… जांच में जुटी पुलिस
राजधानी में बुजुर्ग महिला की गला काटकर हत्या
दायित्व मिलते ही कांग्रेस नेत्री रत्नावली एक्शन मोड में, किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
रोटरी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित ज्ञानदीप विद्या मंदिर के 10 वर्ष पूरे… समाजसेवियो का जताया आभार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Corporation launched a big campaign for prevention of dengue and eradication of mosquitoes डेंगू से बचाव और मच्छर उन्मूलन के लिए निगम ने छेड़ा बड़ा अभियान… अब तक इतने हजार घरों का हो चुका है सर्वे…. ड़ेंगू को लेकर जाने निगम का पूरा प्लान
Next Article कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने प्रदेशवासियों को हरेली तिहार की बधाई और शुभकामनाएं दी कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने विभागीय अधिकारियों की ली बैठक… खाद-बीज के वितरण व मूल्यों को लेकर दिए महत्वपूर्ण निर्देश… जाने बैठक की महत्वपूर्ण बातें
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?