ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने सांसद सुनील सोनी को चेंबर ने सौंपा ज्ञापन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने सांसद सुनील सोनी को चेंबर ने सौंपा ज्ञापन

By Om Prakash Verma
Published: May 15, 2023
Share
स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने सांसद सुनील सोनी को चेंबर ने सौंपा ज्ञापन
स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने सांसद सुनील सोनी को चेंबर ने सौंपा ज्ञापन
SHARE

अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनने से व्यापारी और आम जनता होंगे लाभान्वित- अमर पारवानी
रायपुर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव, राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि आज चेंबर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी के नेतृत्व में चेंबर प्रतिनिधि मंडल ने सांसद सुनील सोनी से मुलाकात कर रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने हेतु ज्ञापन सौंपा।

चेंबर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी जी ने कहा कि आज माननीय सांसद सुनील सोनी जी से मुलाकात कर रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने हेतु ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश एक उभरता हुआ विकासशील प्रदेश है जिसने बहुत ही कम समय में राष्ट्रीय एवं अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनायी है। प्रदेश के व्यापारियों, उद्योगपतियों, विद्यार्थियों, प्रोफेशनल, एवं जन सामान्य को अंर्तराष्ट्रीय हवाई सुविधा के लिए अन्य शहरों पर निर्भर रहना पड़ता है परिणामस्वरूप देश के अन्य प्रमुख शहरों के बीच हवाई यात्रा का दबाव बढ़ता जा रहा है। यदि इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुविधा रायपुर स्थित हवाई अड्डे में मिल जाती है तो अन्य शहरों के बीच इस दबाव को कम किया जा सकता है।

अमर पारवानी ने यह भी बताया कि रायपुर शहर को इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा प्राप्त होने से प्रदेश वल्र्ड मैप में आ जायेगा और इससे प्रदेश के टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा। माननीय सांसद श्री सुनील सोनी जी ने उक्त ज्ञापन पर सकारात्मक विचार करते हुए उचित कदम उठाने की बात कही। इस अवसर पर चेंबर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, मंत्री जितेन्द्र गोलछा जैन, राजेंद्र खटवानी, युवा चेंबर उपाध्यक्ष विपुल पटेल, मंत्री गोल्डी लुनिया एवं जयराज गुरनानी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

दुर्ग पुलिस की कार्रवाई : जांच के दौरान मिला 4 लाख से ज्यादा का कैश, पुलिस ने किया जब्त
गौठान में मशरूम उत्पादन प्रारंभ, समूह की महिलाओं को मिला प्रशिक्षण, 1 महीने में 70000 ग्राम मशरूम का होगा उत्पादन
Odisha Train Accident : रेलवे के लिए मृतकों की शिनाख्त बनी परेशानी, अस्पतालों में भर्ती और शवों की पहचान के लिए लिंक जारी
केंद्र का जवाब: किसानों की मौत का सरकार के पास कोई आंकड़ा नहीं, इसलिए मुआवजे का सवाल ही नहीं
Transfer Breaking : आईएएस व आईपीएस अफसरों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article BSP के कांट्रेक्टर्स बोले- ठेका श्रमिकों को बेरोजगार करने साजिश रच रहा बीएसपी प्रबंधन… काम बंद करने की दी चेतावनी
Next Article Bhilai : भैंस खटाल संचालक पर निगम ने ठोका 60 हजार का जुर्माना, तीन दिन में सफाई का भी दिया अल्टीमेटम

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?