ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान अंतर्गत बलौदाबाजार में मेगा स्वास्थ्य शिविर, 1098 मरीजों को मिला विशेषज्ञ उपचार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhHealthNewsRaipur

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान अंतर्गत बलौदाबाजार में मेगा स्वास्थ्य शिविर, 1098 मरीजों को मिला विशेषज्ञ उपचार

By @dmin
Published: October 1, 2025
Share
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान अंतर्गत बलौदाबाजार में मेगा स्वास्थ्य शिविर, 1098 मरीजों को मिला विशेषज्ञ उपचार
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान अंतर्गत बलौदाबाजार में मेगा स्वास्थ्य शिविर, 1098 मरीजों को मिला विशेषज्ञ उपचार
SHARE

रायपुर। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटगी में जिला स्तरीय मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 1098 मरीजों ने पंजीयन कर विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों से जांच और उपचार का लाभ उठाया। इस अवसर पर पहली बार प्राथमिक स्तर पर ही सोनोग्राफी, फंडस कैमरा जांच, एक्स-रे और फिजियोथेरेपी जैसी आधुनिक सेवाएँ उपलब्ध कराई गईं, जिससे ग्रामीण मरीजों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएँ नजदीक ही मिल सकीं।

शिविर में स्त्री रोग, मेडिसिन, शिशु रोग, शल्य चिकित्सा, हड्डी रोग, नेत्र, ईएनटी, दंत और फिजियोथेरेपी के विशेषज्ञ मौजूद रहे। गर्भवती महिलाओं की जांच, सोनोग्राफी, नेत्र परीक्षण, बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण, हड्डी और दंत रोगों का उपचार समेत अनेक सेवाएँ दी गईं। शिविर के दौरान 14 मरीजों में मोतियाबिंद की पहचान कर उन्हें आगे की चिकित्सा के लिए चिह्नित किया गया, वहीं 30 मरीजों को मौके पर चश्मे वितरित किए गए। शिशु रोग विशेषज्ञों ने दो बच्चों में जन्मजात मस्तिष्क विकृति और एक में बाल लकवे की आशंका जताई, जिनका उपचार “चिरायु योजना” के तहत कराया जाएगा।

चिकित्सकों द्वारा 700 से अधिक बीपी जांच और 600 से अधिक शुगर जांच की, वहीं 27 लोगों को आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। एक कुष्ठ रोगी की पहचान भी इस शिविर के दौरान की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश अवस्थी ने बताया कि इस तरह के शिविरों का उद्देश्य दूरस्थ ग्रामीण अंचलों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना है, ताकि मरीजों को बड़े शहरों तक न जाना पड़े। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रवि अजगले द्वारा स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा गया कि इस प्रकार के शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचने में अहम भूमिका निभाते हैं जिला कार्यक्रम प्रबंधक सृष्टि शर्मा ने कहा कि आगे भी समय-समय पर ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को बेहतर इलाज के लिए भटकना न पड़े और उन्हें आवश्यक उपचार स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सके।

हमारी सरकार हर वंचित तबके तक उनके अधिकार पहुंचाने के लिए कर रही है काम: मुख्यमंत्री बघेल
21 लाख लीटर पानी बहाने का मामला: SDO भी सस्पेंड, फूड इंस्पेक्टर सहित तीन प्रशासन ने कराया एफआईआर
अबूझमाड़ के बच्चों ने क्रैक की कृषि प्रवेश परीक्षा, ज्ञानगुड़ी कोचिंग सेंटर ने फिर रचा इतिहास
अनोखा पक्षी प्रेम : तोता गुम हुआ तो मालिक ने कर दी इनाम की घोषणा… खोजकर देने वाले को मिलेंगे इतने हजार
Big News : पांच दिन बीएसपी टाउनशिप में बंद रहेगी बिजली, मेंटेनेंस के लिए प्रबंधन ने लिया निर्णय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हिन्दी हमारी संस्कृति, इसके बिना विकसित भारत के निर्माण की परिकल्पना बेमानी हिन्दी हमारी संस्कृति, इसके बिना विकसित भारत के निर्माण की परिकल्पना बेमानी
Next Article छत्तीसगढ़ में रजिस्ट्री हुई ‘स्मार्ट’, नवा रायपुर में देश का पहला अत्याधुनिक स्मार्ट पंजीयन कार्यालय शुरू

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?