ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्वस्थ और निरोग रखने में योग की महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

स्वस्थ और निरोग रखने में योग की महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री बघेल

By @dmin
Published: April 25, 2022
Share
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि लोगों को स्वस्थ और निरोग रखने में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है। वर्तमान समय में भाग-दौड़ भरी जिंदगी में इसकी प्रसंगिकता और भी बढ़ जाती है। योग तन और मन दोनों को स्वस्थ रखता है। योग के नियमित अभ्यास से स्वास्थ सुरक्षा मिलती है। श्री बघेल आज राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक में छत्तीसगढ़ योग आयोग के पंचम स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता सह सम्मेलन के शुभारंभ सत्र को सम्बोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि योग का शाब्दिक अर्थ है जोड़ना। यह साधक को अपने आप से जोड़ता है। योग हमें अनुशासित करता है और अनुशासन से जिम्मेदार नागरिक बनते हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राजधानीवासियों को योग के नियमित अभ्यास के लिए ग्राम फुण्डहर में भवन उपलब्ध कराने की घोषणा की। उन्होंने योगासन प्रतियोगिता के प्रतिभागियों द्वारा किए गए योग प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में आगे कहा कि योग सामूहिक नहीं, व्यक्तिगत है। हर व्यक्ति के शरीर की प्रकृति अलग होती है। योग प्रशिक्षक के सानिध्य में यम, नियम का पालन करते हुए अपने शरीर के लिए उपयुक्त आसन का ही अभ्यास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अष्टांग योग के नियमों का पालन करते हुए आसन-प्राणायाम का अभ्यास करना चाहिए। इससे स्नायु, मसल्स, हड्डी पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। योग के नियमित अभ्यास करने वाले के चेहरे की चमक और उसका आत्मबल अलग से दिखता है।

छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने कहा कि आयोग के पंचम स्थापना दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय योगासन प्रतियोगिता में एक हजार से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे है। मंगलवार 26 अप्रैल को पं. रविशंकर विश्वविद्यालय के परिसर में 1000 योग साधको द्वारा सूर्य नमस्कार व विशेष योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य गौसेवा आयोग के अध्यक्ष महंत डॉ. रामसुंदर दास, छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, छत्तीसगढ़ योग आयोग के सदस्य सर्वश्री रविन्द्र सिंह, राजेश नारा, सतनाम पनाग, विभिन्न योग संस्थाओं के पदाधिकारी, प्रशिक्षक व योग साधक भी उपस्थित थे।

1971 युद्ध के वीर योद्धा रिटायर्ड विंग कमांडर एमबी ओझा का रायपुर में निधन, सीएम साय ने उनके शौर्य को किया याद
मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने अखिलेश यादव का नाम लेकर अफसरों को दी धमकी, वीडियो वायरल होने पर एफआईआर
राज्य स्थापना दिवस पर कोण्डागांव में फोर्टिफाईड राईस वितरण की अभिनव योजना का मुख्यमंत्री ने किया ई-शुभारंभ
कोरबा शहर में लगे 336 सीसीटीवी कैमरे, मंत्री देवांगन ने किया इंटीग्रेटेड कमांड और कंट्रोल सेंटर (आईसी-3) का लोकार्पण
चीन के रवैये से जापान भी परेशान, शी जिनपिंग के लिए बंद करेगा दरवाजा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कल रिलीज होगा फिल्म भूल भूलैया 2 का डरावना ट्रेलर, सामने आएगा खौफनाक हवेली का सच
Next Article जामुल क्षेत्र के निरंतर विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध, नागरिक हित में तेजी से हो रहे कार्य
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?