ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जामुल क्षेत्र के निरंतर विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध, नागरिक हित में तेजी से हो रहे कार्य
Share
Notification Show More
Latest News
Good news : छत्तीसगढ़ में होमगार्ड की बढ़ी सैलरी, अब मिलेंगे 30 हजार से ज्यादा
October 22, 2026
विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में शामिल सिरपुर, सीएम साय ने कहा- छत्तीसगढ़ के लिए गौरव
October 22, 2026
छत्तीसगढ़ में शिक्षकों को देनी होगी टीईटी, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से होगी परीक्षा
October 22, 2026
​छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : केन्द्रीय मंत्री ने कहा- देश में खेलों को बढ़ावा देने बड़े पैमाने पर हो रहे आयोजन
October 22, 2026
छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम रवाना, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थयात्रा का अवसर
October 21, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

जामुल क्षेत्र के निरंतर विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध, नागरिक हित में तेजी से हो रहे कार्य

By @dmin Published April 26, 2022
Share
SHARE

दुर्ग । जामुल क्षेत्र के विकास कार्य के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और अधोसंरचना क्षेत्र में बड़े कार्य जामुल में कराए जा रहे हैं। चाहे जामुल से नंदिनी सड़क की बात हो या जामुल में पेयजल सुविधा की बात हो। नागरिकों की जरूरतों के मुताबिक बड़े अधोसंरचना कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन इन तीन सालों में हुआ है। इस अवधि में हुए कार्यों से जामुल क्षेत्र में विकास के ठोस नींव तैयार हुई है। यह बातें जामुल के सुरडुंग में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम में पीएचई मंत्री श्री गुरु रूद्र कुमार ने कही। उन्होंने इस मौके पर कहा कि जामुल, कुम्हारी तथा भिलाई 3 को मिलाकर नए अनुविभाग का गठन किया गया है। भिलाई 3 का तहसील के रूप में गठन किया गया है और कल ही यहां पर तहसील के नए भवन का भी उद्घाटन किया गया है।

सरकार जामुल क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री ने इस मौके पर कहा कि मैं लगातार लोगों से मिल रहा हूं, उनसे फीडबैक ले रहा हूं और जहां भी विकास कार्यों की जरूरत है। वहां पर ऐसे कार्य कराए जा रहे हैं इस मौके पर मंत्री ने कहा कि जामुल क्षेत्र के नागरिकों की जागरूकता और सरोकारों की वजह से भी यहां पर नागरिक विकास के बेहतर कार्य हो सके हैं। कोरोना काल में जिस तरह से आप लोगों ने एकजुटता दिखाकर कोरोना की लड़ाई में प्रशासनिक अमले की मदद की, वह बहुत सराहनीय है। इस मौके पर पीएचई मंत्री ने चर्चा में कहा कि शासन द्वारा शहरी क्षेत्र में राजीव गांधी आश्रय योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से पट्टा वितरण की जो कार्रवाई की है। उससे लोगों को भूमि संबंधी अधिकार मिले हैं। इससे भूमि के लेनदेन में बैंक ऋण आदि में भी उन्हें आसानी हुई है। शहरी क्षेत्र में लोगों के मनोरंजन का भी पूरा ध्यान रखा गया है।

जामुल क्षेत्र में सड़क अधोसंरचना का पूरी तरह से विकास हो जाने के पश्चात यहां के लोगों की परेशानी पूरी तरह से दूर हो जाएगी। मंत्री ने इस मौके पर कहा कि जल जीवन मिशन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा रही है। गर्मियों को देखते हुए विभाग को विशेष रुप से निर्देशित किया गया है कि किसी भी क्षेत्र में पेयजल की कमी ना हो, इस बात की निरंतर मॉनिटरिंग करते रहें। मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामोद्योगों को भी विकसित करने के लिए सरकार संकल्पित है। जिले में स्व सहायता समूह के प्रशिक्षण के लिए अनेक कार्यक्रम चलाए गए हैं जिसका लाभ भी हुआ है और प्रशिक्षण प्राप्त करने से स्व सहायता समूह की आय भी बढ़ी है और अपने उत्पादों को ब्रांड के रूप में भी विकसित करने में भी सफल हुई है। इस मौके पर मंत्री ने कर्मा जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भक्त माता कर्मा का योगदान छत्तीसगढ़ की धरती में बहुत महत्वपूर्ण है। शासन द्वारा कर्मा जयंती के मौके पर अवकाश आरंभ किए जाने से लोगों में काफी हर्ष है और वह पूरे उत्साह से इसका आयोजन कर रहे हैं। सुरडुंग में एक डोम और सुलभ शौचालय घोषणा की साथ ही मंत्री ने वी वाय कैबिन में एक सामुदायिक भवन और मंच निर्माण की घोषणा की। इस मौके पर पालिका के श्री अध्यक्ष श्री ईश्वर सिंह ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

You Might Also Like

Good news : छत्तीसगढ़ में होमगार्ड की बढ़ी सैलरी, अब मिलेंगे 30 हजार से ज्यादा

विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में शामिल सिरपुर, सीएम साय ने कहा- छत्तीसगढ़ के लिए गौरव

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों को देनी होगी टीईटी, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से होगी परीक्षा

​छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : केन्द्रीय मंत्री ने कहा- देश में खेलों को बढ़ावा देने बड़े पैमाने पर हो रहे आयोजन

छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम रवाना, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थयात्रा का अवसर

@dmin April 26, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्वस्थ और निरोग रखने में योग की महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री बघेल
Next Article आम जनता से निरंतर संवाद करें पार्षद : राज्यपाल सुश्री उइके

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?