ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्वच्छता संकल्प देश का, हर रविवार विशेष सा: निगम के सभी जोन कार्यालय से हुई स्वच्छता की शुरुआत… नुक्कड़ और नृत्य के माध्यम से स्वच्छता का दिया गया संदेश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

स्वच्छता संकल्प देश का, हर रविवार विशेष सा: निगम के सभी जोन कार्यालय से हुई स्वच्छता की शुरुआत… नुक्कड़ और नृत्य के माध्यम से स्वच्छता का दिया गया संदेश

By @dmin
Published: August 9, 2021
Share
Home Minister Tamradhwaj Sahu took a meeting of officials
Home Minister Tamradhwaj Sahu took a meeting of officials
SHARE

भिलाई। स्वच्छता संकल्प देश का, हर रविवार विशेष सा के तहत भिलाई निगम क्षेत्र में स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। जिसकी शुरुआत निगम के सभी जोन कार्यालय कैंपस के सफाई से हुई। सुबह से ही स्वच्छता अभियान की शुरुआत प्रारंभ हो गई थी, नेहरू नगर जोन कार्यालय, वैशाली नगर जोन कार्यालय, मदर टैरेसा नगर जोन कार्यालय एवं शिवाजी नगर जोन कार्यालय में अधिकारी व कर्मचारियों के साथ स्वच्छता कर्मचारियों ने परिसर की साफ सफाई की।

अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 25 संतोषी पारा में नुक्कड़ और नृत्य के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति आकर्षित करते हुए जागरूक किया गया। बैकुंठ धाम तलाब परिसर की जनप्रतिनिधि,स्वच्छता कर्मचारियों एवं अन्य लोगों के सहयोग से श्रमदान करते हुए सफाई की गई! वही स्वच्छता संबंधी शपथ ग्रहण किया गया। कई स्थानों पर स्वच्छता का संदेश प्रसारित करते हुए वृक्षारोपण भी किया गया। वार्ड क्रमांक 21 दस बिस्तर अस्पताल के पास, संतोषी पारा, टाटा लाइन, श्याम नगर सहित अन्य क्षेत्रों में स्वच्छता को लेकर वृहद सफाई अभियान चलाया गया।

बैनर पोस्टर से लोगों को किया जागरुक
बैनर और पोस्टर के माध्यम से लोगों को मोहल्ले में जाकर जागरूक किया गया। उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत इस माह के प्रत्येक रविवार को स्वच्छता संकल्प देश का, हर रविवार विशेष सा आईईसी अभियान चलाया जाना है। निगमायुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने जोन के अधिकारियों को इसके क्रियान्वयन के निर्देश दिए हुए हैं। इसकी शुरुआत आज दिन रविवार से हो गई है। प्रथम रविवार को गंदगी से आजादी कैंपेन, सफाई मित्रों द्वारा सुरक्षा चैलेंज, स्लम एरिया में नुक्कड़ नाटक, वृक्षारोपण, नागरिकों को स्वच्छता के प्रति शपथ दिलाने का कार्य किया गया।

अगले सप्ताह घरेलू हानिकारक कचरे से करेंगे जागरूक
अगले सप्ताह के रविवार को घरेलू हानिकारक कचरे से आजादी कैंपेन के तहत मोहल्लों में कूड़ा पृथकीकरण, हानिकारक कचरे का निपटान, तीसरे सप्ताह में सिंगल यूज प्लास्टिक से आजादी कैंपेन के तहत बाजार में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध हेतु नुक्कड़ नाटक, पाम्प्लेट के माध्यम से जागरूक करना एवं चतुर्थ रविवार को लिटरिंग एवं स्पिटिंग से आजादी कैंपेन, मोहल्लों में जीवीपी पाइंटस को समाप्त करना, वॉल पेंटिंग के जरिए शहर का सौंदर्यीकरण जैसी गतिविधियां भी होंगी। नागरिक इन कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

Bhilai Breaking : डेढ़ साल बाद खुला दादी-पोती की हत्या का राज, गनियारी में खून से लथपथ मिले थे दोनों के शव
Railway breaking : फिर एक बार रद्द हुई 20 ट्रेनें, दर्जनों ट्रेनों का बदला रूट… यात्रा करने से पहले जान लें पूरी डिटेल
121 नगरीय निकायों में ‘कृष्ण कुंज’ के लिए हुआ स्थल का चयन
महंगाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई का प्रदर्शन…. 14 जुलाई को सेक्टर-1 से सेक्टर-9 तक निकलेगी साइकिल रैली
स्मृति नगर रोड के किनारे हो रही थी अवैध प्लाटिंग की तैयारी… निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर की कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used छत्तीसगढ़ में कोरोना पर बड़ी राहत: बीते 24 घंटे में मिले 100 से कम नए केस… 9 जिलों में एक भी नया केस नहीं
Next Article Strict action of the corporation on wandering without masks भिलाई के शहरी गौठान में हर्षोल्लास से मनाया गया हरेली का त्यौहार, परंपरागत खेलों की दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति…. 52 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?