ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्थाई स्तंभ-बात का बतंगड़: परिणय सूत्र में आबद्ध हुए श्वान, संत बने समधी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

स्थाई स्तंभ-बात का बतंगड़: परिणय सूत्र में आबद्ध हुए श्वान, संत बने समधी

By @dmin
Published: June 7, 2022
Share
स्थाई स्तंभ-बात का बतंगड़: परिणय सूत्र में आबद्ध हुए श्वान, संत बने समधी
स्थाई स्तंभ-बात का बतंगड़: परिणय सूत्र में आबद्ध हुए श्वान, संत बने समधी
SHARE

– दीपक रंजन दास
भारत में ऐसी कई परम्पराएं हैं जो कौतुहल जगाती हैं। कुण्डली का दोष मिटाने के लिए जहां मनुष्यों का विवाह पेड़ों से, पशुओं से कराया जाता है वहीं बारिश के लिए भी जीव जन्तुओं की शादी करवाई जाती है। भीषण गर्मी ने इस बार लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। ऐसे में सभी लोग अपने-अपने स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। इंदौर के मूसाखेड़ी स्थित राधाकृष्ण धर्मशाला में एक विवाह संस्कार संपन्न कराया गया। यहां कुत्ता टाइगर और कुतिया लूसी का ब्याह धूमधाम से कराया गया। जल को साक्षी मानकर पुरोहित रोहित शास्त्री ने विवाह संपन्न करवाया। इस विवाह का निमंत्रण पत्र बादल और बारिश के देवता इंद्र को भी दिया गया। यह एक टोटका है। माना जाता है कि कुत्तों का विवाह करवाने से इंद्रदेव प्रसन्न होते हैं और बारिश होती है। वैसे छत्तीसगढ़ में भी बारिश के लिए मेंढक मेंढकी का विवाह करवाने का चलन रहा है। इसी तरह का एक विवाह उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में सम्पन्न हुआ। भरुआ सुमेरपुर में कुत्ते कल्लू और कुतिया भूरी की शादी धूमधाम से कराई गई। मनासर बाबा शिवमंदिर के महंत स्वामी द्वारका दास महाराज (वर पक्ष) और परछछ गांव के बजरंगबली मंदिर के महंत स्वामी अर्जुन दास महाराज (कन्या पक्ष) समधी बन गए। दूल्हा-दुल्हन को बाकायदा सोने-चांदी के जेवरों से सजाया गया और पूरे गांव को दावत दी गई। अब जब बारिश के लिए इतने आसान और मजेदार टोटके हासिल हैं तो पर्यावरण बचाने के लिए कौन सिर खपाए। जंगल काटो, खदान खोदो, बिजली बनाओ और खूब एसी चलाओ। पर्यावरण बिगड़ता है तो बिगड़ता रहे। अपने पास टोटका है न। मेंढकों की, कुत्तों की शादिया करवाओ, इंद्रदेवता प्रसन्न हो जाएंगे तो बारिश होगी। अगर इंद्र देवता नाराज हुए तो कितने भी जंगल खड़े कर लो, सूखा पड़कर रहेगा।

भारत को मिल सकती हैं पहली महिला सीजेआई, सरकार को भेजी गई नौ नामों की सिफारिश
छत्तीसगढ़ को स्वच्छता में तीसरी बार देश में नंबर-वन बनाने मुख्यमंत्री ने जारी किया स्वच्छता ऐंथम
गढ़चिरौली नक्सल एनकाउंटर: पुलिस बोली- माओवादियों से की थी सरेंडर की अपील, पर उन्होंने खुलेआम फायरिंग कर दी
रविशंकर यूनिवर्सिटी कैंपस में NIT के छात्र ने किया बारूदी विस्फोट, आत्तहत्या की कोशिश में दिया वारदात कां अंजाम
SAFF Cup: भारत के चैंपियन बनते ही स्टेडियम में मौजूद 26000 फैंस ने गाया ‘वंदे मातरम्’, वीडियो देख हो जाएंगे भावुक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जो बनना था वह बन गया, एक चाहत अभी बाकी है वह भी होगी पूरी-टीएस सिंहदेव हसदेव अरण्य क्षेत्र में कोयला खदान परियोजना का विरोध, टीएस सिंहदेव बोले- जंगलों का विनाश करके कोयला खनन उचित नहीं
Next Article पाकिस्तानी ड्रोन पर बीएसएफ ने की फायरिंग, बच्चों के टिफिन बॉक्स में रखे तीन आईईडी बरामद पाकिस्तानी ड्रोन पर बीएसएफ ने की फायरिंग, बच्चों के टिफिन बॉक्स में रखे तीन आईईडी बरामद
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?