ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्टेम सेल थेरेपी का चमत्कार: मूक बच्चा बोला पापा, दूसरे बच्चे के दौरे रुके, मां को पहचानने लगा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

स्टेम सेल थेरेपी का चमत्कार: मूक बच्चा बोला पापा, दूसरे बच्चे के दौरे रुके, मां को पहचानने लगा

By @dmin
Published: December 22, 2021
Share
स्टेम सेल थेरेपी का चमत्कार: मूक बच्चा बोला पापा, दूसरे बच्चे के दौरे रुके, मां को पहचानने लगा
स्टेम सेल थेरेपी का चमत्कार: मूक बच्चा बोला पापा, दूसरे बच्चे के दौरे रुके, मां को पहचानने लगा-file pic
SHARE

कानपुर (एजेंसी)। स्टेम सेल थेरेपी का चमत्कारिक असर दिखने लगा है। एक महीने पहले कैंट के रहने वाले आटिज्म पीडि़त तीन साल के बच्चे को स्टेम सेल थेरेपी दी गई थी। यह बच्चा मूक रहा है। इसे एक महीने स्पीच थेरेपी भी दी गई। मंगलवार को उसे फॉलोअप में बुलाया गया और उसकी मां से जब विशेषज्ञ डॉ. बीएस राजपूत और जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने थेरेपी का असर पूछा तो मां खुशी के मारे फूली न समाईं, बोलीं कि बच्चे ने पहली बार मुंह से पापा बोला है। प्रतिक्रियाएं भी देने लगा है। 

इस बच्चे के अलावा दर्शन पुरवा के सेरिब्रल पैल्सी विद सीजर डिसआर्डर के रोगी की जिंदगी में भी बदलाव आया है। रोगी की मां ने बताया कि बच्चे को लगातार दौरे पड़ते थे। वह लेटा रहता था। कई बार बेड से नीचे गिर गया। उसका इलाज शहर के कई विशेषज्ञों से कराया गया लेकिन असर नहीं हुआ। 

उसकी मां का कहना है कि उसने सारी उम्मीद ही छोड़ दी थी। बताया कि बच्चे को दो महीने पहले स्टेम सेल थेरेपी दी गई थी। थेरेपी का असर 10 दिन बाद आ गया। बच्चे के दौरे पूरी तरह से रुक गए हैं। इसके साथ ही वह मां को पहचानने लगा है और प्रतिक्रिया भी देने लगा है। प्राचार्य डॉ. काला ने बताया कि जब उसे स्टेम सेल थेरेपी दी जा रही थी, उस वक्त भी उसे टेबल पर दौरे आए थे। बच्चा अब ठीक है। 

तीन और रोगियों को स्टेम सेल थेरेपी दी
हैलट में मंगलवार को तीन और रोगियों को स्टेम सेल थेरेपी दी गई है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज रिजनरेटिव मेडिसिन विभाग के विजिटिंग प्रोफेसर डॉ. बीएस राजपूत ने थेरेपी दी। आनुवांशिक मांसपेशियों की कमजोरी के 16 साल के रोगी को थेरेपी दी गई।

इसी तरह की समस्या से पीडि़त 26 साल के रोगी को थेरेपी दी गई है। एक रोगी पार्किंसंस की है। इसकी उम्र 67 साल है। इस महिला रोगी को मांसपेशियों की दिक्कत है। प्राचार्य ने बताया कि डॉ. राजपूत ने ओपीडी में कुछ रोगी देखे हैं। उन्हें अगले महीने के तीसरे मंगलवार को थेरेपी दी जाएगी।

सचिन पायलट को बीजेपी का ऑफर, कहा- देश को प्राथमिकता देने वालों के लिए खुला है दरवाजा
Bhilai Breaking : आधी रात जलने लगी घर के बाहर खड़ी गाड़ियां, पीड़ित ने छोटे भाई के परिवार पर जताया शक… केस दर्ज
आदिवासियों, किसानों और वंचितों का कल्याण छत्तीसगढ़ सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : वन मंत्री मोहम्मद अकबर
सरकार ने दी राहत भरी खबर: कोरोना की दूसरी लहर पर जल्द लग सकती है ब्रेक… लगातार घट रही है सक्रिय मरीजों की संख्या
युवा संगम कार्यक्रम: नागालैंड के विद्यार्थी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर से हो रहे रूबरू, सिरपुर में प्राचीन मंदिरों के किए दर्शन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पत्नी की हत्या कर कलेक्ट्रेट में कर रहा था नौकरी, पुलिस ने दो साल बाद दबोचा, नक्सलियों को भी थी तलाश प्रदेश में धर्म परिवर्तन की कोशिश, पादरी समेत चार गिरफ्तार
Next Article भारत की 'प्रलय' से घबराएगा दुश्मन, डीआरडीओ ने अत्याधुनिक बैलिस्टिक मिसाइल का किया सफल परीक्षण भारत की ‘प्रलय’ से घबराएगा दुश्मन, डीआरडीओ ने अत्याधुनिक बैलिस्टिक मिसाइल का किया सफल परीक्षण

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?