ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्टार्टअप का शानदार आइडिया दिलाएगा एक करोड़ तक की फंडिंग… प्रदेश के युवा बनेंगे आंत्रप्रेन्योर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

स्टार्टअप का शानदार आइडिया दिलाएगा एक करोड़ तक की फंडिंग… प्रदेश के युवा बनेंगे आंत्रप्रेन्योर

By @dmin
Published: October 25, 2021
Share
स्टार्टअप का शानदार आइडिया दिलाएगा एक करोड़ तक की फंडिंग
स्टार्टअप का शानदार आइडिया दिलाएगा एक करोड़ तक की फंडिंग
SHARE

भिलाई। अब अगर आपके पास भी स्टार्टअप का बेहतर आइडिया है तो फंडिंग की टेंशन भूल जाइए। बेहतर आइडिया आपको एक करोड़ रुपए तक की फंडिंग दिला सकता है। जी.. हां, ये सच है। दरअसल, संतोष रूंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज के बिजनेस इन्क्यूबेशन सेंटर (रूबी) को भारत सरकार के माइक्रो स्मॉल एंड मीडियम इंटरप्राइजेस (एमएसएमई मंत्रालय) ने एक करोड़ रुपए तक की सीड कैपिटल फंडिंग के साथ मान्यता दे दी है।

जल्द ही रूंगटा बिजनेस इन्क्यूबेशन सेंटर स्टार्टअप को प्रमोट करने आवेदन आमांत्रित करेगा। रूंगटा आर-१ ने रूबी संचालित करने के लिए अलग से भव्य इंफ्रास्ट्रक्चर डवलप किया है, जिसमें हर फील्ड के अनुभवी एक्सपर्ट की टीम रखी गई है, जो स्टार्टअप फाउंडर को बिजनेस मॉडल, प्लानिंग और सर्वे मार्केटिंग जैसे हर पहलुओं पर मदद करेगी। स्टार्टअप शुरू करने की चाह रखना वाला कोई भी व्यक्ति इसमें आवेदन कर सकेगा। एमएसएमई मंत्रालय और रूंगटा रूबी के बीच ये एक तरह का एमओयू हुआ है।

अभी चल रहे 12 प्रोजेक्ट्स
रूंगटा इन्क्यूबेशन का सबसे अधिक फायदा इंजीनियरिंग और अन्य विषयों के विद्यार्थियों को मिलेगा, जो स्टार्टअप की दिशा में बेहतर कल की तलाश कर रहे हैं। रूबी के एक्सपर्ट इन होनहारों के बिजनेस आइडिया को मार्केट तक पहुंचाने में मदद भी करेंगे। अभी तक रूबी के तहत 12 प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं, जिसमें दुर्ग व भिलाई के तीन प्रोजेक्ट्स ऐसे हैं, जो जल्द ही अपने स्टार्टअप को लॉन्च कर देंगे। वहीं पांच प्रोजेक्ट्स स्टूडेंट्स के जरिए चल रहे हैं, जिसमें उन्हें बड़ी फंडिंग मिलने वाली है।

कैसे मिलेगी फंडिंग
आवेदन करने के बाद आपके स्टार्टअप आइडिया को रूबी की टीम परखेगी। यहां उम्मीदवार को प्रजेंटेशन देकर आइडिया के बारे में पैनल को बताना होगा। आइडिया बेहतर हुआ तो इसके आगे कि प्रक्रिया को पूर्ण करते हुए जानकारी एमएसएमई को भेजी जाएगी। इसके बाद एमएसएमई कि प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग एडवाइजरी कमेटी प्रोजेक्ट आइडिया को परखने के बाद उक्त उम्मीदवार से संपर्क करेगी। चयन होने पर शुरुआती रिसर्च और अन्य खर्चों के लिए भी फंड जारी कर दिया जाएगा। रूंगटा ग्रुप के डायरेक्टर सोनल रूंगटा ने बताया कि छत्तीसगढ़़ के युवा भी अब स्टार्टअप की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में रूबी उनके लिए मददगार साबित होगा। फंडिंग के अभाव में उन्हें स्टार्टअप आइडिया को बीच में ही छोडऩे कि मजबूरी नहीं होगी।

रावघाट में संचालित मोबाईल डिस्पेंसरी से सैकड़ों हो रहे लाभान्वित… 22 गांवों में पहुंचा रहे चिकित्सा सुविधा
बीजापुर दौरे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल : 457 करोड़ रुपए के लोकार्पण भूमिपूजन कार्यों की देंगे सौगात
बड़ी खबर: शिक्षा कर्मियों को राज्योत्सव पर मिली बड़ी सौगात… सीएम बघेल की घोषणा के अनुसार 8226 व्याख्याताओं के संविलयन का आदेश जारी
हैवानियत की हदें पार: अब 25 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, रस्सी से बांधकर दूसरी मंजिल पर फेंका, बिजली के पोल से लटकी
सेक्टर 02 तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने लिया जायजा, कार्य में प्रगति लाने के दिए निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गुजरात मॉडल के प्रचार का युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव अमित जैन ने किया विरोध गुजरात मॉडल के प्रचार का युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव अमित जैन ने किया विरोध, कहा- छत्तीसगढ में छत्तीसगढिय़ा मॉडल लागू होना चाहिए
Next Article Aryan Khan Drug Case: Aryan Khan Drug Case: समीर वानखेड़े पर लटकी तलवार…. एनसीबी ने भ्रष्टाचार के आरोपों के खिलाफ शुरू की विजिलेंस जांच
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?