ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्टारकिड: झूठ नहीं बोल सकती, हां मुझे चीजें आसानी से मिली हैं: जाह्नवी कपूर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

स्टारकिड: झूठ नहीं बोल सकती, हां मुझे चीजें आसानी से मिली हैं: जाह्नवी कपूर

By @dmin
Published: July 23, 2022
Share
SHARE

श्रीदेवी और बोनी कपूर की बिटिया जाह्नवी कपूर ने करियर का आगाज रीमेक फिल्म से किया था। आगे उनकी दो और फिल्में ‘गुड लक जेरीÓ और ‘मिलीÓ भी तमिल और मलयाली फिल्म की रीमेक हैं। उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म के बारे में बात की।

Contents
  • जेरी की दुनिया क्या है?
  • बिहारी के लिए काफी तैयारी की है? नई चीज क्या जानी बिहार के बारे में?
  • स्टार किड है, इसे तो हर चीज आसानी से मिल गई? इसपर क्या सोचती हैं?
  • गुड लक जेरी में सबसे बड़ी चुनौती क्या थी?
  • कभी मौका मिले तो किस फिक्शनल कैरेक्टर से मिलना चाहेंगी?

जेरी की दुनिया क्या है?

उसकी दुनिया पंजाब में है, मगर वह है बिहार से। ढेर सारा पागलपन उसकी लाइफ में है। उसने अपनी जिंदगी में काफी मुश्किलें देखी हैं। लिहाजा उसे लगता है कि उसे थोड़ी बहुत लक की जरूरत है, जिससे वह बुरे हालातों से निकले। अपनी मां और बहन के लिए, आराम की जिंदगी जिए।

बिहारी के लिए काफी तैयारी की है? नई चीज क्या जानी बिहार के बारे में?

डॉयलेक्ट के लिए हम कई जगह जाकर सेशंस करते थे। बिहार के लोग वाकई बड़े मजेदार होते हैं। उनका जो बात करने का तरीका होता है, उसमें ही बड़ी मिठास होती है। उनके गाने काफी मजेदार हैं। वो जो एक गाना है ‘लगावेलू जब तू लिपस्टिक हिलेला आरा डिस्ट्रिक्ट, वह बड़ा कमाल का है। हमारे डायलेक्ट कोच गणेश सर हमसे हर रोज यह गाना रियाज करवाते थे।

स्टार किड है, इसे तो हर चीज आसानी से मिल गई? इसपर क्या सोचती हैं?

मेरा जवाब और नजरिया तो वही है। हां, मुझे चीजें आसानी से मिली हैं। मैं झूठ तो नहीं बोल सकती कि मैंने बहुत कष्ट से इस इंडस्ट्री में कदम रखा है। लेकिन मैं क्या कर सकती हूं? मुझे एक्टिंग से बेहद प्यार है। मैं एक्ट करना चाहती हूं। एक्टिंग ही मेरी पूरी जिंदगी है। इसी से मुझे खुशी मिलती है। गलत बात यह होती कि मैं मिल रहे मौकों का गलत फायदा उठाकर कुछ काम ही नहीं करती। जब दिल करता सेट पर आती-जाती रहती। पर मैं बिल्कुल अवेयर हूं कि मुझे मौके आसानी से मिले हैं तो मैं दोगुनी मेहनत कर दूसरों की नजरों में खुद को साबित कर रही कि मैं इसकी हकदार हूं। अब ये कब पता लगेगा, उसकी गारंटी कोई नहीं दे सकता। मेरे हाथ में सिर्फ इतना है कि मैं दिल और जान लगाकर काम करती रहूं।

गुड लक जेरी में सबसे बड़ी चुनौती क्या थी?

यही कि ये किरदार बहुत पेचीदा है। मुझे हमेशा मासूम, भोली युवतियों वाले रोल के बॉक्स में डाला गया था। ये भी ऊपरी तौर पर वैसा ही है, मगर इसका जो आर्क है, जो बदलाव आता है, जेरी में, वह काफी अलग है। खुद के बारे में जो वह बहुत कुछ जानने लगती है तो वो कैसे दर्शाऊं, उस पर काफी काम किया।

कभी मौका मिले तो किस फिक्शनल कैरेक्टर से मिलना चाहेंगी?

पुष्पा, मुझे उनका वाला स्टेप सीखना है। अल्लू सर से मिलना तो नहीं हुआ कभी। मलयाली सिनेमा तो पसंद है ही। मसाला में मुझे पुष्पा भी बहुत पसंदीदा है। मैंने उसे घर के कमरे में देखा था, पर वहां भी देखकर सीटी बजा रही थी।

Breaking News : दुर्ग पुलिस की गिरफ्त में आए तीन शराब तस्कर, बस्तर में बेची जा रही थी एमपी की शराब
जलसंरक्षण का संदेश देने इस गांव के लोगों ने निकाली रैली, सैकड़ों ग्रामीण हुए शामिल
कोरोना से राहत भरा दिन: लंबे समय बाद कोरोना के दैनिक मामलों में भारी कमी… एक्टिव मामले 4 लाख से कम… एक दिन में सवा करोड़ के आसपास टीकाकरण
Big accident : पिकअप पलटने से दो की मौत, 15 से ज्यादा घायल… मरही माता मंदिर से लौट रहे थे सभी
एआईपी तकनीक का सफल परीक्षण, अब समुद्र में और घातक होंगी भारतीय पनडुब्बियां
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 276 # 23 july 2022
Next Article दुनिया भर में फिर से रिलीज होगी महेश बाबू की ये कल्ट फिल्म, सालगिरह पर जबरदस्त जश्न की तैयारी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?