ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सौगात: ये एक्सप्रेस-वे पूरे बुंदेलखंड की औद्योगिक प्रगति को गति देगा-पीएम मोदी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

सौगात: ये एक्सप्रेस-वे पूरे बुंदेलखंड की औद्योगिक प्रगति को गति देगा-पीएम मोदी

By @dmin
Published: July 16, 2022
Share
मैं देश को आश्वस्त कराता हूं कि बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत: पीएम
मैं देश को आश्वस्त कराता हूं कि बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत: पीएम
SHARE

कानपुर (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के लिए लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिस धरती ने अनगिनत शूरवीर पैदा किए, जहां के खून में भारत भक्ति बहती है। जहां के बेटे-बेटियों के पराक्रम और परिश्रम ने हमेशा देश का नाम रोशन किया है। उस बुंदेलखंड की धरती को आज एक्सप्रेस-वे का उपहार देते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है।

बुंदेलखंड की औद्योगिक प्रगति को गति देगा एक्सप्रेस-वे
पीएम मोदी ने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से चित्रकूट से दिल्ली की दूरी तो 3-4 घंटे कम हुई ही है, लेकिन इसका लाभ इससे भी कहीं ज्यादा है। ये एक्सप्रेसवे यहां सिर्फ वाहनों को गति नहीं देगा, बल्कि ये पूरे बुंदेलखंड की औद्योगिक प्रगति को गति देगा।

नए संकल्पों को लेकर आगे बढ़ रहा है उत्तरप्रदेश
पीएम मोदी ने कहा कि यूपी नए संकल्पों को लेकर अब तेज गति से दौडऩे के लिए तैयार हो चुका है। यही सबका साथ है, सबका विकास है। कोई पीछे न छूटे, सब मिलकर काम करें। इसी दिशा में डबल इंजन की सरकार लगातार काम कर रही है। यूपी के छोटे-छोटे जिले हवाई सेवा से जुड़ें, इसके लिए भी तेजी से काम किया जा रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि मैं दशकों से उत्तर प्रदेश आता-जाता रहा हूं, यूपी के आशीर्वाद से पिछले आठ साल से देश के प्रधानसेवक के रूप में कार्य करने का आप सबने जिम्मा दिया है। लेकिन मैंने हमेशा देखा कि अगर यूपी में अच्छी कानून व्यवस्था और बेहतर कनेक्टिविटी हो, तो उत्तर प्रदेश चुनौतियों को दूर करते हुए बहुत बड़ी ताकत के साथ खड़ा हो जाएगा।

डबल इंजन की सरकार कर रही है अभूतपूर्व काम
पीएम मोदी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में आज यूपी जिस तरह आधुनिक हो रहा है। ये अभूतपूर्व है। जिस यूपी में सरयू नहर परियोजना को पूरा होने में 40 साल लगे, जिस यूपी में गोरखपुर फर्टिलाइजर प्लांट 30 साल से बंद बड़ा था, जिस यूपी में अर्जुन डैम परियोजना को पूरा होने में 12 साल लगे।
उन्होंने कहा कि जिस यूपी में अमेठी रायफल कारखाना सिर्फ एक बोर्ड लगाकर खड़ा था, जिस यूपी में रायबरेली रेल कोच फैक्ट्री सिर्फ डिब्बों का रंग-रोगन करती थी। उस यूपी में आज इतनी गंभीरता से काम हो रहे हैं कि उसने अच्छे-अच्छे राज्यों को भी पीछे छोड़ दिया है।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास और लोकार्पण दोनों हमारी सरकार में हुआ
पीएम मोदी ने कहा कि हम समय की मर्यादा का पालन कैसे करते हैं, इसके अनगिनत उदाहरण यूपी में ही हैं। काशी में विश्वनाथ धाम के सुंदरीकरण का काम हमारी ही सरकार ने ही शुरु किया और हमारी सरकार ने ही पूरा किया। गोरखपुर एम्स का शिलान्यास भी हमारी सरकार ने किया और उसका लोकार्पण भी हमारी सरकार में हुआ। पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास और लोकार्पण दोनों हमारी सरकार में हुआ। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे भी इसी का उदाहरण है। इसका काम अगले साल फरवरी में पूरा होना था, लेकिन ये 7-8 महीने पहले ही सेवा के लिए तैयार है।

रेवड़ी बांटने वाले कभी एक्सप्रेसवे नहीं बनाएंगे: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि हम कोई भी फैसला लें, निर्णय लें, नीति बनाएं, इसके पीछे सबसे बड़ी सोच यही होनी चाहिए कि इससे देश का विकास और तेज होगा। हर वो बात, जिससे देश को नुकसान होता है, देश का विकास प्रभावित होता है, उसे हमें दूर रखना है। पीएम ने कहा कि आजकल हमारे देश में मुफ्त की रेवड़ी बांटकर वोट बटोरने का कल्चर लाने की कोशिश हो रही है। ये रेवड़ी कल्चर देश के विकास के लिए बहुत घातक है। इस रेवड़ी कल्चर से देश के लोगों को बहुत सावधान रहना है।

बुंदेलखंड के विकास में कुटीर उद्योगों का अहम योगदान
पीएम मोदी ने कहा कि बुंदेलखंड के विकास में बहुत बड़ी ताकत यहां के कुटीर उद्योगों की भी है। आत्मनिर्भर भारत के लिए हमारी सरकार द्वारा इस कुटीर परंपरा पर भी बल दिया जा रहा है। मेक इन इंडिया इसी कुटीर परंपरा से सशक्त होने वाला है। बुंदेलखंड की एक और चुनौती को कम करने के लिए हमारी सरकार निरंतर काम कर रही है। हर घर तक पाइप से पानी पहुंचाने के लिए हम जल जीवन मिशन पर काम कर रहे हैं।

लाखों परिवारों को दिया जाएगा पानी का कनेक्शन
पीएम मोदी ने कहा कि इस मिशन के तहत बुंदेलखंड के लाखों परिवारों को पानी का कनेक्शन दिया जा चुका है। इसका बहुत बड़ा लाभ हमारी माताओं-बहनों को हुआ है। हम बुंदलेखंड में नदियों के पानी को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट के लिए हजारों करोड़ रुपये स्वीकृत किए जा चुके हैं, इससे बुंदेलखंड के बहुत बड़े हिस्से का जीवन बदलने वाला है। आजादी के 75 वर्ष के अवसर पर हमने देश में अमृत सरोवरों के निर्माण का संकल्प लिया है।

बुंदेलखंड के हर जिले में 75 अमृत सरोवर बनाएंगे
पीएम मोदी ने कहा कि बुंदेलखंड के हर जिले में भी 75 अमृत सरोवर बनाएं जाएंगे। ये जल सुरक्षा और आने वाली पीढिय़ों के लिए बहुत बड़ा काम है। भारत में खिलौने बनाना पारंपरिक व्यवसाय रहा है। मैंने खिलौना उद्योगों को नए सिरे से काम करने का आग्रह किया था। लोगों से भी भारतीय खिलौने खरीदने का आग्रह किया था।

हर घर और हर गांव में आजादी का अमृत महोत्सव मनाना चाहिए
पीएम मोदी ने कहा कि सरकार के स्तर पर जो काम जरूरी थे, वो भी हमने किया। इसका नतीजा ये निकाला कि आज विदेश से आने वाले खिलौनों की संख्या बहुत बड़ी संख्या में कम हो गई है। साथ ही भारत से अब बड़ी संख्या में खिलौने विदेश में जाने लगे हैं। मैं आप सबको याद दिलाना चाहता हूं कि 15 अगस्त तक पूरे महीने, हिंदुस्तान के हर घर और हर गांव में आजादी का अमृत महोत्सव मनना चाहिए और शानदार तरीके से मनना चाहिए।

गणतंत्र-दिवस परेड में शामिल होगी “छत्तीसगढ़ की आदिम जनसंसद की झांकी”…. अनूठा विषय और डिजाइन है इसकी खासियत
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव ड्यूटी में लापरवाही, कलेक्टर ने 276 कर्मचारियों को दिया नोटिस जारी, 24 घंटे में मांगा जवाब
सेंसर बोर्ड से पास हुई अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र…
नेशनल हाईवे पर वायुसेना का शक्ति प्रदर्शन, पहली बार सुखोई की लैंडिंग, गडकरी-राजनाथ भी थे सवार
अमृत मिशन के तहत चल रहे कार्यों का दिल्ली की टीम ने किया निरीक्षण…. भिलाई निगम क्षेत्र अमृत मिशन के कार्यों को मिली ईरमा की सराहना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनाः किसान अब इस दिन तक करा सकेंगे खरीफ फसलों का बीमा…
Next Article कोरोना काल में शहर को मिला तीसरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, विधायक वोरा की पहल पर पटरी पार में 75 लाख से होगा निर्माण पहल: विधायक वोरा ने गायों को दुर्घटना से बचाने पहनाये रेडियम बेल्ट

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?