ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सोशल मीडिया बनेगा सड़क सुरक्षा जागरुकता के लिए हथियार…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

सोशल मीडिया बनेगा सड़क सुरक्षा जागरुकता के लिए हथियार…

By @dmin
Published: June 12, 2022
Share
SHARE

रायपुर। जनमानस में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरुकता फैलाने और सड़क हादसों को रोकने के लिए छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग लगातार अनेक नवाचार कर रहा है। इसी कड़ी में अब सोशल मीडिया को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुकता के लिए हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए परिवहन विभाग द्वारा सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक और इंस्टाग्राम के लिए ‘सड़क सुरक्षा मितान एवं यू-ट्यूब व ट्वीटर पर ‘रोड सेफ्टी सीजी के नाम से अकांउट बनाया गया है। इस पर सड़क सुरक्षा को लेकर बनी अंतर्विभागीय लीड एजेंसी काम कर रही है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप और परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में छत्तीसढ़ परिवहन विभाग राज्य में बेहतर यातायात व्यवस्था बनाने एवं सड़क हादसों को रोकने से लेकर सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने की पहल कर रही है। वर्तमान समय में सोशल मीडिया के प्रसार को देखते हुए परिवहन विभाग ने अब सोशल मीडिया को भी जागरुकता के लिए एक बड़ा जरिया माना है और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुकता के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर काम करने जा रही है। विभागीय अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार पहले चरण में फेसबुक, इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब और ट्वीटर के जरिए लोगों तक पहुंचने की कोशिश होगी।

सोशल नेटवर्किंग अकाउंट पर होगी जानकारी

छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक और इंस्टाग्राम के लिए ‘सड़क सुरक्षा मितान तथा यू-ट्यूब व ट्वीटर पर ‘रोड सेफ्टी सीजी के नाम से अकांउट बनाया है। इन अकाउंट में मोटर व्हीकल एक्ट से संबंधित आवश्यक जानकारी जनसामान्य के लिए मुहैया होगी। वहीं सड़क हादसों के कारण एवं उनसे बचाव के तरीकों की जानकारी दी जाएगी। वहीं राज्यभर में सड़क हादसों के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट की भी जानकारी अकाउंट पर होगी। इसके अलावा बड़ी सड़क दुर्घटनाओं के वास्तविक कारणों को जानकारी इसकी पुनरावृत्ति रोकने के लिए जागरूक किया जाएगा। सड़क सुरक्षा और परिवहन व्यवस्था संबंधी जानकारी भी यहां होगी। परिवहन विभाग इन अकाउंट में समय-समय पर विभिन्न विभागीय गतिविधियों की भी जानकारी उपलब्ध कराएगा।

अनुषा दांडेकर बनी बेटी सहारा की मां, सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी…
भिलाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष तुलसी साहू ने कहा: राफेल कांग्रेस की देन, वायुसेना को बधाई
रीपा में महिलाएं बना रही रेडीमेड कपड़े, रोजगार के साथ आय भी जरिया बना… सरकार की इस योजना का मिल रहा लाभ
आंध्र प्रदेश में ऑनलाइन गेम्स पर लगा प्रतिबंध…. पकड़े जाने पर होगी जेल…. कैबिनेट की मंजूरी
चिटफंड कम्पनियों के विरूद्ध कार्रवाई का सिलसिला जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भेंट-मुलाकात: ग्राम सभा में पारित नहीं होगा तो नहीं लगेगा प्लांट: भूपेश बघेल
Next Article रामचंडी मंदिर की दानपेटी का तोड़ा ताला जेवरात सहित नगदी ले गये चोर

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?