ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सोशल मीडिया पर हो रहे विरोध पर छलका जुबिन नौटियाल का दर्द, बोले- मेरी मां डिप्रेशन में हैं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

सोशल मीडिया पर हो रहे विरोध पर छलका जुबिन नौटियाल का दर्द, बोले- मेरी मां डिप्रेशन में हैं

By @dmin
Published: September 12, 2022
Share
SHARE

अपनी गायकी के लिए मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल इन दिनों सुर्खियों में हैं। वह अपने किसी गाने या एलबम को लेकर चर्चा में नहीं हैं, बल्कि इसकी वजह उनसे जुड़ा एक सोशल मीडिया विवाद है। जुबिन नौटियाल को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर हैशटैग के साथ अरेस्ट जुबिन नौटियाल ट्रेंड हो रहा है। सिंगर की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। सोशल मीडिया पर मचे इस पूरे घमासान के पीछे वजह है सिंगर का यूएस में होने वाला आगामी कंसर्ट। जुबिन के कंसर्ट में शामिल होने के लिए बेताब रहने वाले लोग आखिर क्यों उनकी लानत-मलानत कर रहे हैं?

बता दें कि सोशल मीडिया पर जुबिन के यूएस में होने जा रहे लाइव कॉन्सर्ट का पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्टर को लेकर दावा किया जा रहा है कि शो का ऑर्गेनाइजर जय सिंह भारत का वॉन्टेड क्रिमिनल है। वहीं, कई यूजर्स का कहना है कि ये जय सिंह नहीं, रेहान सिद्दीकी है। वहीं, कुछ ने जय सिंह पर खालिस्तान को सपोर्ट करने का आरोप लगाया है। ट्विटर पर वायरल होता सिंगर के कॉन्सर्ट का ये पोस्टर उनके लिए परेशानी का सबब बन गया है। उन्हें एंटी नेशनल कहा जा रहा है। हालांकि, इस मामले में अब जुबिन नौटियाल ने चुप्पी तोड़ दी है।

हाल ही में एक मीडिया से बातचीत के दौरान इस पूरे मामले को लेकर जुबिन नौटियाल का दर्द छलक आया। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर चल रहे ट्रेंड से उनकी मां काफी परेशान हैं। सिंगर ने कहा कि उनकी मां अवसाद में हैं। सिंगर को भरोसा ही नहीं हो रहा कि उन्हें एंटी नेशनल कहा गया। किसी ने उनसे कुछ भी क्लियर करने की कोशिश तक नहीं की। वर्षों की मेहनत के बाद उन्होंने जो नाम कमाया, उसे तवज्जो नहीं दी गई और फेक ट्रेंड पर भरोसा कर लिया गया। उन्होंने कहा, ‘मैं उन लोगों को नहीं जानता हूं। हमने अगस्त में शो कैंसिल कर दिया था। कॉन्ट्रैक्ट मेरे मैनेजमेंट और हरजिंदर सिंह नाम के प्रमोटर के बीच था। मुझे नहीं पता कैसे यह सब इस अंजाम तक पहुंचा। मेरी मां डिप्रेशन में हैं। इससे ज्यादा मेरे पास कहने को कुछ नहीं है।

जुबिन नौटियाल ने इस मामले पर बात करते हुए यह भी कहा, ‘पेड ट्विटर थ्रेड से खबरें बनाई गईं। किसी ने भी एक बार मुझसे पूछने की जहमत नहीं उठाई। जुबिन नौटियाल की कही गई बातों से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस पूरे मामले से वह काफी ज्यादा अपसेट हैं। बता दें कि जुबिन म्यूजिक इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। उन्होंने इंडस्ट्री को कई हिट गाने दिए हैं। इनमें ‘लुट गए, ‘राता लंबिया, ‘दिल गलती कर बैठा है जैसे मशहूर गाने शामिल हैं।

लगातार दूसरे दिन 20 हजार से ज्यादा नए मामले, तीसरी लहर के बाद अब तेजी से बढ़ रहे मरीज
लवर्स के बीच एक्स की एंट्री : बॉयफ्रेंड की बेवफाई से परेशान युवती ने खाया जहर, प्रेमी गिरफ्तार
प्लांट से कॉपर स्क्रैप चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, फर्जी गेटपास से हुए दाखिल, कार में बना रखी थी सीक्रेट केवीटी
सनकी आशिक ने युवती पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग,  इलाज के दौरान मौत… 18 दिन से थी अस्पताल में भर्ती
मुख्यमंत्री ने भक्त माता कर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की खुशहाली की कामना…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ज्ञानवापी केस में बड़ा फैसला, जज ने खारिज की मुस्लिम पक्ष की दलीलें, पूरे शहर में धारा 144 लागू ज्ञानवापी मस्जिद केस में बड़ा फैसला, जज ने खारिज की मुस्लिम पक्ष की दलीलें, पूरे शहर में धारा 144 लागू
Next Article Breaking: दोस्त की पत्नी के गहनों पर गड़ गई आंखें, मौका मिलते ही लाखों की चोरी को दिया अंजाम, दो आरोपी गिरफ्तार Breaking: दोस्त की पत्नी के गहनों पर गड़ गई आंखें, मौका मिलते ही लाखों की चोरी को दिया अंजाम, दो आरोपी गिरफ्तार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?