ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सॉरी पापा, बहन तुम दोनों का ख्याल रखना, इतना लिखकर 10वीं के छात्र ने लगा ली फांसी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
AmbikapurBreaking NewsCrimeNews

सॉरी पापा, बहन तुम दोनों का ख्याल रखना, इतना लिखकर 10वीं के छात्र ने लगा ली फांसी

By @dmin
Published: October 14, 2022
Share
सॉरी पापा, बहन तुम दोनों का ख्याल रखना, इतना लिखकर 10वीं के छात्र ने लगा ली फांसी
सॉरी पापा, बहन तुम दोनों का ख्याल रखना, इतना लिखकर 10वीं के छात्र ने लगा ली फांसी
SHARE

अंबिकापुर. दसवीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल आत्महत्या के कारण का पता नहीं चला है। घटना अंबिकापुर के चांदनी चौक की है। जहां नाबालिग छात्र किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहा था। सिटी कोतवाली पुलिस ने आत्महत्या की सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस घटना की जानकारी परिजनों को भी दे दी गई है। आत्महत्या करने वाला किशोर मूलत: प्रतापपुर का रहने वाला है। शुक्रवार को मृतक छात्र का अंतिम संस्कार किया गया।

दो दिन पहले आया था रिजल्ट
मृतक छात्र अंबिकापुर के ओपीएस स्कूल में पढ़ाई करता था। दशहरा की छुट्टी में वह घर गया था। दो दिन पूर्व स्कूल द्वारा रिजल्ट जारी किया गया था। परिजन उसे अंबिकापुर छोड़कर गए थे। रिजल्ट भी अच्छा था। फिलहाल कोतवाली पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। मृतक माता-पिता का एकलौता बेटा था। कमरे में सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में महज सॉरी पापा लिखा हुआ है।

बार-बार फोन करते रहे परिजन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय निश्चल उर्फ सुरजन पांडेय पिता सत्यानंद पांडेय प्रतापपुर का रहने वाला था। वह अंबिकापर चांदनी चौक में किराए के मकान में अकेले रहकर ओपीएस स्कूल में कक्षा 10वीं में पढ़ाई करता था। परिजन मंगलवार को निश्चल को अंबिकापुर छोडऩे आए थे। यहां से छोड़कर वापस चले गए थे। बुधवार को परिजन द्वारा कई बार फोन करने के बाद भी उसने कॉल रिसीव नहीं किया। परेशान होकर परिजन ने बौरीपारा में रह रहे अपने रिश्तेदार सर्वेश मिश्रा को बताया। उसने उसके किराए के मकान में जाकर देखा तो कमरा अंदर से बंद था।

रिश्तेदार ने खिड़की से झांक कर देखा तो उसका शव फंदे से झूल रहा था। सर्वेश ने घटना की जानकारी उसके परिजन को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की जांच की। फिलहाल पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

Breaking News : भिलाई में घायल को अस्पताल पहुंचाया और बिल पे करने के नाम पर की ठगी, पुलिस ने शातिर को भेजा जेल
छत्तीसगढ़ में शिक्षक की काली कारतूत, घरेलू काम करने वाली नाबालिग से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
हैदराबाद में निर्माणाधीन इमारत गिरने से जांजगीर-चांपा के 3 लोगों की मौत, सीएम साय ने जताया दु:ख
Online fraud in Bhilai : इस बार ठगों ने अपनाया यह तरीका, प्राफिट के चक्कर में महिला ने गवांए 41 लाख
अतिक्रमण हटाने का विरोध, विधायक समर्थक सहित 4 लोगों पर FIR, प्रशिक्षु IAS से किया बहस, अब थाने पहुंचा मामला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अधिकारी का रवैया देखकर इस कदर नाराज हुई मंत्री, बैठक में ही दे दिए सस्पेंड करने के निर्देश अधिकारी का रवैया देखकर इस कदर नाराज हुई मंत्री, बैठक में ही दे दिए सस्पेंड करने के निर्देश
Next Article प्रिंसिपल का ट्रांसफर रुकवाने इस स्कूल में छात्रों ने जड़ा ताला… धरने पर बैठे छात्रों ने कहा- जब तक तबादला रुकेगा नहीं जारी रखेंगे आंदोलन

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?