ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सेक्टर 2 तालाब और भी होगा आकर्षक… विधायक देवेंद्र यादव और महापौर नीरज पाल ने लिया जायजा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

सेक्टर 2 तालाब और भी होगा आकर्षक… विधायक देवेंद्र यादव और महापौर नीरज पाल ने लिया जायजा

By @dmin
Published: June 19, 2022
Share
SHARE

खुर्सीपार के इनडोर स्टेडियम की सुविधा मिलेगी जल्द
भिलाई। विधायक देवेंद्र यादव एवं महापौर नीरज पाल ने आज सेक्टर 2 तालाब एवं खुर्सीपार में निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम का जायजा लिया। इंडोर स्टेडियम के निर्माण को गुणवत्ता पूर्वक करते हुए शीघ्र अति शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को दिए है। इंदौर स्टेडियम के निर्माण से खिलाडिय़ों को चाहे गर्मी हो या बारिश हो दिन हो या रात उन्हें अपने खेल अभ्यास को निखारने का मौका मिलेगा और एक बेहतर प्लेटफार्म खिलाडिय़ों को मिलेगा।

भिलाई में ज्यादातर खेल मैदान खुले स्थानों पर निर्मित है, बारिश के दिनों में खेल अभ्यास करने में दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है, इसीलिए विधायक देवेंद्र यादव एवं महापौर नीरज पाल ने इंडोर स्टेडियम बनाने की परिकल्पना की, जहां सर्व सुविधा युक्त खेल भवन खिलाडिय़ों को मिल पाएगा और नियमित रूप से खिलाड़ी खेल अभ्यास कर पाएंगे। निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के प्रभारी एवं एमआईसी सदस्य एकांश बंछोर, एमआईसी सदस्य मीरा बंजारे एवं जोन आयुक्त येशा लहरे, कार्यपालन अभियंता टी के रणदिवे, सहायक अभियंता अनिल सिंह एवं उप अभियंता अर्पित बंजारे, प्रिया खैरवार सहित अन्य मौजूद रहे।

सेक्टर 2 तालाब का होगा कायाकल्प,विधायक और महापौर ने देखी ड्राइंग डिजाइन
सेक्टर 2 तालाब में सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा। विधायक देवेंद्र यादव और महापौर नीरज पाल की मंशा अनुरूप सेक्टर 2 तालाब का सौंदर्यीकरण करने का कार्य किया गया है, जो कार्य शेष रह गए है उन्हे भी पूरा किया जाएगा। विधायक और महापौर ने आज तालाब पहुंचकर होने वाले विकास कार्यों के लिए ड्राइंग डिजाइन का अवलोकन कर कार्ययोजना को मूर्त रूप देने के निर्देश दिए। सेक्टर 2 तालाब में छठ पर्व पर भक्तों का ताता लगता है, आस्था के इस पर्व में जन सैलाब उमड़ पड़ता है। इस तालाब का सौंदर्यीकरण का कार्य किए जाने की आवश्यकता को देखते हुए महापौर परिषद ने इसकी स्वीकृति प्रदान की है। सौंदर्यीकरण के तहत हाई मास्क लाइट, पेवर ब्लॉक, कुंड निर्माण, प्लांटेशन, बोरिंग एवं ब्यूटीफिकेशन के कार्य सहित अन्य काम किए जाएंगे।

Breaking News : मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ी पर्व सम्मान निधि योजना, अब गैर-अनुसूचित क्षेत्रों के ग्राम पंचायतों को भी मिलेगा लाभ
केंद्र का जवाब: किसानों की मौत का सरकार के पास कोई आंकड़ा नहीं, इसलिए मुआवजे का सवाल ही नहीं
CG Breaking : दंतेवाड़ा में मुखबिरी के शक में युवक की गला रेतकर हत्या, दो दिन पहले किया था अपहरण
आईआईटी के वैज्ञानिक का दावा, इंसान के दिमाग की तरह ही होता है मच्छर-मक्खी का ब्रेन
प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की रिकार्ड बढ़ोत्तरी: पिछले 24 घंटों में सामने आए 242 नए केस: पढ़े किस वजह से बढ़ रहे मरीज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article संटिंग के दौरान बेपटरी हुई इलेक्ट्रिक लोको इंजन, तकनीकी टीम वापस पटरी पर लाने में जुटी संटिंग के दौरान बेपटरी हुई इलेक्ट्रिक लोको इंजन, तकनीकी टीम वापस पटरी पर लाने में जुटी
Next Article गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व गुस्ताखी माफ: महुआ झरे पर खूब नाचे मंत्री

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?