ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : लूट और हत्या का मामला सुलझा, जशपुर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

CG Crime : लूट और हत्या का मामला सुलझा, जशपुर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: November 7, 2024
Share
हत्याकांड का मामला : जशपुर पुलिस की गिरफ्त में दो आरोपी
SHARE

थाना कांसाबेल का मामला, एसबीआई के कियोस्क सेंटर में लूट के दौरान की थी बुजुर्ग महिला की हत्या

जशपुर। जिले के बटईकेला गांव में हुई लूट और गोली मारकर बुजुर्ग महिला की हत्या का मामला पुलिस ने महज 16 घंटों के भीतर सुलझा लिया। दिनदहाड़े हुई इस गोलीकांड के बाद जशपुर एसपी शशिमोहन सिंह के कुशल नेतृत्व में कांसाबेल पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया है। वहीं घटना का एक अन्य आरोपी अभी फरार है। हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने पुलिस ने 15 गांव के जंगल छाने और साथ ही क्षेत्र के 11 पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरा के भी फूटेज चेक किए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 309(5),332 (ख), 109, 103 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। बुधवार को इस पूरे मामले का एसपी शशिमोहन सिंह ने खुलासा किया।

बता दें  यह घटना पांच नवंबर को हुई जब संचू कुमार गुप्ता अपने कियोस्क बैंक में लेन-देन कर रहे थे। उसी दौरान रवि उरांव उर्फ रवि कुजूर और रातु राम, बिना नंबर की एक बजाज बाइक पर वहां पहुंचे। किराना दुकान से चॉकलेट और पानी खरीदने का बहाना बनाकर दोनों कियोस्क बैंक में घुस गए। अचानक, रवि ने देशी कट्टा निकालकर संचू को पैसे देने की धमकी दी। संचू के विरोध करने पर उसने कट्टे के बट से संचू के सिर पर हमला किया, जिससे वह घायल हो गया। इस बीच संचू की दादी उर्मिला बाई बीच-बचाव करने आईं, तो रवि ने उन पर गोली चला दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद दोनों आरोपी जंगल की ओर भाग गए। अंजू यादव नामक महिला ने उन्हें रोकने की कोशिश की, परंतु वे अपनी बाइक छोड़कर भागने में सफल रहे।

एसपी के निर्देश पर दो टीमें लगी जांच में
घटना की सूचना मिलते ही जशपुर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह द्वारा तत्काल मौके पर जाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर अनिल सोनी एवं उप पुलिस अधीक्षक विजय राजपूत के नेतृत्व में 02 टीम गठित कर पतासाजी के लिए रवाना किया। आरोपियों के सभी संभावित रास्तो पर नाकेबंदी की गयी, आरोपियों के पता तलाश दौरान घटना स्थल के आस-पास 11 पेट्रोल पंप बटाईकेला के आस-पास के लगे 15 गांव के जंगल में पता तलाश किया गया। साथ ही हत्या लूट जैसे जघन्य अपराधों में छूटे अपराधियों की पूरी सूची तैयार कर छानबीन की गई।

मोटर साइकिल से मिला आरोपी का क्लू
गोली कांड के बाद पुलिस को आरोपियों द्वारा छोड़ी गई बाइक मिली। बाइक के चेचिस नंबर से पता चला कि उसका मालिक शीतुल राम चौहन (29) साकिन कोरकोटोली सिरिंगकेला थाना दुलदुला का होना पाया गया। इसके पुलिस ने शीतलु राम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने बताया कि रवि उरांव उससे मोटरसाइकिल ले गया। पुलिस को यह भी पता चला कि रवि उंराव कुछ दिन पहले जेल से छूटकर आया है और घटना स्थल पर तकनीकी साक्ष्य भी मिले।

कड़ी जोड़ते हुए पुलिस पहुंची एक आरोपी
रवि उरांव की जानकारी मिलने के बाद पुलिस का काम काफी आसान हो गया। इसके बाद पुलिस सभी कड़ियो को जोडते हुये तकनीकी सहायता एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी रातु राम के घर पहुंची। रातु राम को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने शुरुआत में पुलिस को गुमराह किया। कड़ाई से पूछताछ में उसने सारी सच्चाई उगल दी। आरोपी रतु राम ने बताया कि उसने रवि उरांव के साथ जेल में रहते हुए इस घटना की प्लानिंग की और जेल से बाहर आते ही घटना को अंजाम दिया।

दीपावली पर की थी रेकी और किया कांड
आरोपी रतुराम ने बताया कि दीपावली त्योहार के पहले बटाईकेला जाकर रेकी भी कर ली थी। इसके बाद पांच नवंबर को व्यवस्था हो जाने के बाद रवि उरांव और रातु राम ने सुनियोजित तरिके से संचू कुमार गुप्ता के क्योस्क सेटर (ग्राहक सेवा केन्द्र) पर धावा बोल दिया। बीच-बचाव करने वाली संचू गुप्ता की दादी उर्मिला बाई को गोली मारकर हत्या कर दी और जंगल के रास्ते भाग गये थे। कांसाबेल पुलिस ने इस मामले में रतु रात व बाइक देने वाले शीतुल राम चौहन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस पूरी कार्रवाई में प्रभारी एसडीओपी बगीचा निमिषा पाण्डेय, एसडीओपी कुनकुरी विनोद मंडावी, उप पुलिस अधीक्षक विजय राजपूत, निरीक्षक विनित पाण्डेय, निरीक्षक गौरव पांडेय, उप निरीक्षक अशोक यादव, एएसआई राजेश यादव, नीता कुर्रे, विवेक भगत, सायबर सेल से एसआई नसरुद्दीन अंसारी, एएसआई हरिशंकर राम आदि का योगदान रहा है।   केस को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस कर्मियों के लिए आईजी सरगुजा रेंज अंकित गर्ग ने नगद इनाम की घोषणा की है।

चिंगरापगार वाटरफॉल नहीं देख सकेंगे सैलानी, एंट्री पर प्रशासन ने लगाई रोक… जानिए क्या है वजह
दिल्ली एनसीआर को मिलेगा एक और अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, पीएम मोदी करेंगे नोएडा हवाई अड्डे का उद्घाटन
बस्तर संभाग के 26 गांवों में पहली बार लहराया तिरंगा, नक्सल उन्मूलन अभियान की सफलता से बदली तस्वीर
विधायक देवेंद्र ने की पहल, सेक्टर 1 के घरों और गलियों में नहीं भरेगा पानी…. करीब डेढ किलोमीटर लंबा बनाया जा रहा नाला, हो रहा पुलिस निर्माण
छत्तीसगढ़ में नवदंपति ने की आत्महत्या, पत्नी पहले फांसी पर झूली तो पति ने भी कर ली खुदकुशी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्योत्सव के समापन पर बोले उपराष्ट्रपति धनखड़ : छत्तीसगढ़ देश के लिए एक मिसाल, यहां विकास के नये कीर्तिमान बन रहे
Next Article पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल व्यास के अंतिम दर्शन करने पहुंचे सीएम साय, कहा- गृहस्थ रहते हुए भी महान संत थे गोपाल व्यास

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?