ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सेक्टर 01 में मोबाइल मेडिकल के माध्यम से लगा विशेष जांच शिविर, शिविर में 179 लोगों ने कराया इलाज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

सेक्टर 01 में मोबाइल मेडिकल के माध्यम से लगा विशेष जांच शिविर, शिविर में 179 लोगों ने कराया इलाज

By @dmin
Published: February 14, 2022
Share
सेक्टर 02 तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने लिया जायजा, कार्य में प्रगति लाने के दिए निर्देश
सेक्टर 02 तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने लिया जायजा, कार्य में प्रगति लाने के दिए निर्देश
SHARE

शिविर स्थल का आयुक्त प्रकाश सर्वे ने लिया जायजा
भिलाई। भिलाई निगम क्षेत्र में संचालित मोबाइल मेडिकल के स्वास्थ्य शिविर में नागरिक प्रतिदिन स्वास्थ्य लाभ ले रहे है। निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने सेक्टर 01 में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया वहीं उन्होंने आए हुए लोगों से फीडबैक भी लिया। इस दौरान स्थानीय पार्षद मौजूद रहे। पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा के प्रयासों से अब सेक्टर 1 क्षेत्र में भी नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच सेवा एवं मुफ्त दवाइयां रहवासियों को मिलने लगा है। रोजाना अलग-अलग स्थानों पर लगने वाले शिविर में सर्दी, खांसी, बुखार व सामान्य बीमारियों का त्वरित इलाज हो रहा है। शिविर में उपस्थित अनुभवी चिकित्सको की टीम आवश्यक लैब टेस्ट कर तत्काल रिपोर्ट दे रहे है जिससे शीघ्र इलाज हो रहा है। घर के पास ही शिविर में बिना कोई लाइन लगाए और फीस दिए इलाज होने से लोगो को नि:शुल्क स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है, जिससे सरकार द्वारा सब्बो स्वास्थ्य जम्मो सुघ्घर योजना साकार हो रही है।

योजना का बेहतर तरीके से क्रियान्वयन हो इसके लिए निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे लगातार शिविर स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे है ताकि अधिक से अधिक लोगो को योजना से लाभान्वित किया जा सके। निगम आयुक्त ने सेक्टर 01 में आयोजित शिविर स्थल निरीक्षण के दौरान मोबाइल मेडिकल में उपस्थित चिकित्सकों से दवाइयों के स्टॉक तथा किस प्रकार की दवाइयों का वितरण अधिक किया जा रहा है इस प्रकार की जानकारियां लिये, स्वास्थ्य शिविर में पहुंचने वाले लोगों को बिना कोई समस्या के बेहतर जांच व इलाज करने के निर्देश दिए। चिकित्सकीय स्टॉफ ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में शुगर, हिमोग्लोबिन, डब्ल्यूबीसी, आरबीसी, प्लेटलेट्स ब्लड ग्रुपिंग एवं अन्य आवश्यक जांच के लिए रक्त परीक्षण कराने के उपरांत कुछ ही समय में मरीजों को रिपोर्ट उपलब्ध कराई जा रही है। रक्त परीक्षण उपरांत बहुत अधिक समय तक इंतजार करने की आवश्यकता नहीं है। उल्लेखनीय है कि शिविर में अनुभवी चिकित्सकों के अलावा लैब टेक्नीशियन भी उपलब्ध है। जो लैब में टेस्ट कर इसकी रिपोर्ट मरीजों को शीघ्र उपलब्ध करने का कार्य कर रहे है।

88235 लोगों ने अब तक कराया इलाज
मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से लग रहे स्वास्थ्य शिविर में अब तक 88235 लोगों ने अपना इलाज कराया है। शिविर में हिमोग्लोबिन, पेशाब, बीपी, शुगर एवं अन्य तरह की जांच लोग करा रहे हैं। 80932 मरीजों ने शिविर से नि:शुल्क दवाइयां प्राप्त की है। निगम भिलाई में दो मोबाइल मेडिकल यूनिट तथा एक दाई-दीदी क्लीनिक क्षेत्र में संचालित हो रही है। प्रतिदिन अलग-अलग स्लम क्षेत्रों में लगने वाले स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में लोग प्रात: से पहुंचकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराकर लाभ ले रहे हैं। शिविर का समय प्रात: 8 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक निर्धारित है। आज के शिविर में एपीएम ईशान शर्मा एवं भावना राजपूत मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ ने फिर से पकड़ी रफ्तार…. तीन दिनों में राज्य के छह जिलों को 1832 करोड़ रुपए की सौगात
मध्यप्रदेश में कल होगा मंत्रिमंडल विस्तार, पीएम मोदी से मिलेंगे सीएम शिवराज
दुर्गा विसर्जन कर लौट रहे लोगों पर बम से हमला…. वाहनों में भी की गई तोडफ़ोड़… जाने क्या है पूरा मामला
उत्तराखंड सरकार का बड़ा निर्णय: कोविड महामारी के बीच आगामी चारधाम यात्रा रद्द…. कपाट अपने तय समय पर खुलेंगे
जनजातियों की भाषा, संस्कृति और सभ्यता के संरक्षण और संवर्धन की जरूरत: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग की सलाहकार समिति की हुई बैठक, प्रभारी नेहा साहू रही मौजूद पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग की सलाहकार समिति की हुई बैठक, प्रभारी नेहा साहू रही मौजूद
Next Article आदिवासी कला-संस्कृति के प्रदर्शन के साथ ट्रांसजेंन्डर्स का रैम्प वॉक… समाज कल्याण विभाग का अनूठा आयोजन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?