ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, कुपवाड़ा मुठभेड़ में चार दहशतगर्द ढेर
Share
Notification Show More
Latest News
राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली का भव्य स्वागत
October 19, 2026
साड़ी खरीदने के बहाने दुकान व गोदाम में चोरी, 10 महिलाओं के साथ 12 आरोपी गिरफ्तार
October 19, 2026
जल संरक्षण से बदलेगी ग्राम दर्री की तस्वीर, 24 लाख 30 हजार लीटर वर्षा जल सहेजने की अनूठी पहल
October 19, 2026
भिलाई के 32 बंगला के पास आपस में भिड़ी दो बाइक, हादसे में एक की मौत और तीन घायल
October 19, 2026
अंबिकापुर में कैदी शिफ्ट करने गए दुर्ग के पुलिस कर्मी बस स्टैंड पर नशे में धुत मिले, एसएसपी ने किया सस्पेंड
October 19, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, कुपवाड़ा मुठभेड़ में चार दहशतगर्द ढेर

By @dmin Published June 20, 2022
Share
लगातार बढ़ रहा तनाव : नहीं सुधर रहा चीन, अपने 5000 सैनिक किये तैनात, भारत भी बढ़ा रहा अपने सैनिकों की संख्या
लगातार बढ़ रहा तनाव : नहीं सुधर रहा चीन, अपने 5000 सैनिक किये तैनात, भारत भी बढ़ा रहा अपने सैनिकों की संख्या
SHARE

जम्मू (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से सुरक्षाबलों ने बड़ी कामयाबी पाई है। सुरक्षाबलों ने रविवार से चल रही मुठभेड़ में चार आतंकियों को मार गिराया है। मौके से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार, कुपवाड़ा मुठभेड़ में दो और आतंकवादी मारे गए हैं। अब तक मुठभेड़ में कुल 4 आतंकवादी मारे गए हैं। मौके से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है।

पुलिस ने बताया कि कुपवाड़ा के लोलाब इलाके में एक आतंकी शौकत अहमद शेख को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर आतंकी ठिकाने की तलाशी शुरू की गई। इस दौरान छिपे आतंकियों ने घेरा सख्त होते देख फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन आतंकी लगातार फायरिंग करते रहे।

सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई से शुरू हुई मुठभेड़ में एक-एक कर दो आतंकी मारे गए। ढेर किया गया एक आतंकी लश्कर-ए-ताइबा का पाकिस्तानी दहशतगर्द था। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आतंकी भी घिर गया था, उसने भी आतंकी ठिकाने पर पहुंचकर साथियों के साथ फायरिंग शुरू कर दी थी। हालांकि सोमवार सुबह सुरक्षाबलों ने दो और आतंकियों को मार गिराया। जिनमें आतंकी शौकत अहमद शेख भी शामिल है। इसके अलावा, रविवार को ही कुलगाम जिले के दमहाल हांजीपोरा इलाके के गुज्जरपोरा गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान दो आतंकियों को मार गिराया गया। इनकी शिनाख्त कुलगाम के जाकिर पाडर और श्रीनगर के हरीश शरीफ के रूप में हुई है।

अल-बद्र के तीन आतंकी पिस्टल-ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार
दूसरी ओर, उत्तरी कश्मीर में अल-बद्र के तीन आतंकियों को गिरफ्तार कर सुरक्षा बलों ने आतंकी हमले की साजिश को नाकाम किया है। इनके पास से पिस्टल, हैंड ग्रेनेड बरामद हुए हैं। पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों की ओर से इन्हें इलाके में आतंकी हमलों का जिम्मा सौंपा गया था। पुलिस इन आतंकियों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर वानगाम क्रॉसिंग के पास पुलिस, सीआरपीएफ और सेना की ओर से नाका लगाकर जांच की जा रही थी। इस दौरान तीन संदिग्धों को पकड़कर तलाशी ली गई तो उनके पास से एक पिस्टल, मैगजीन, आठ गोलियां और दो हैंड ग्रेनेड बरामद हुए हैं। इनकी शिनाख्त क्रालगुंड खायपोरा निवासी नजीम अहमद भट, सिराजदीन खान व आदिल गुल के रूप में हुई है। पूछताछ में तीनों ने बताया कि वे आतंकी तंजीम अल-बद्र के लिए काम कर रहे हैं। पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों की ओर से उन्हें इलाके में आतंकी हमले का टास्क दिया गया है। इसी सिलसिले में वे जा रहे थे।

You Might Also Like

राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली का भव्य स्वागत

साड़ी खरीदने के बहाने दुकान व गोदाम में चोरी, 10 महिलाओं के साथ 12 आरोपी गिरफ्तार

जल संरक्षण से बदलेगी ग्राम दर्री की तस्वीर, 24 लाख 30 हजार लीटर वर्षा जल सहेजने की अनूठी पहल

भिलाई के 32 बंगला के पास आपस में भिड़ी दो बाइक, हादसे में एक की मौत और तीन घायल

अंबिकापुर में कैदी शिफ्ट करने गए दुर्ग के पुलिस कर्मी बस स्टैंड पर नशे में धुत मिले, एसएसपी ने किया सस्पेंड

@dmin June 20, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अभियान: 'हर आँगन एक पेड़' आर्टकॉम की मुहीम का आगाज अभियान: ‘हर आँगन एक पेड़’ आर्टकॉम की मुहीम का आगाज
Next Article ट्रैक-प्लेटफॉर्म के बीच फंसा यात्री, ट्रेन ने पकड़ी रफ्तार तो आरपीएफ जवान की दिलेरी ने बचा ली जान, देखे वीडियो ट्रैक-प्लेटफॉर्म के बीच फंसा यात्री, ट्रेन ने पकड़ी रफ्तार तो आरपीएफ जवान की दिलेरी ने बचा ली जान, देखे वीडियो

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?