ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीबीएसई का नया फरमान : 25 जुलाई तक नहीं आएगा 12वीं का रिजल्ट!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

सीबीएसई का नया फरमान : 25 जुलाई तक नहीं आएगा 12वीं का रिजल्ट!

By @dmin
Published: July 21, 2021
Share
सीबीएसई का नया फरमान : 25 जुलाई तक नहीं आएगा 12वीं का रिजल्ट!
सीबीएसई का नया फरमान : 25 जुलाई तक नहीं आएगा 12वीं का रिजल्ट!
SHARE

एजुकेशन डेस्क/नई दिल्ली (एजेंसी)। सीबीएसई ने बुधवार, 21 जुलाई को सभी स्कूलों के लिए एक अहम आदेश जारी किया है। इस बीच, देश भर में सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के कक्षा 12वीं के लाखों छात्र और उनके अभिभावकों की नजरें सीबीएसई के रिजल्ट की घोषणा पर टिकी हैं। लेकिन सीबीएसई की ओर से रिजल्ट जारी करने अथवा रिजल्ट की संभावित तिथियों की घोषणा न किए जाने से उनकी बैचेनी बढ़ती जा रही है। समय पर परिणाम घोषित न होने के कारण उनके सामने अगली कक्षाओं में दाखिले को लेकर भी चिंताएं पनपने लगी हैं। 

दरअसल, सीबीएसई की ओर से बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन कार्य के अपलोड अंकों के मॉडरेशन के लिए डेडलाइन आगे बढ़ा दी है। यह पहले 22 जुलाई तक निर्धारित थी। अब इसे 25 जुलाई, 2021 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के नए आदेश के अनुसार, दसवीं और बारहवीं कक्षा के परिणाम को अंतिम रूप देने की अंतिम तिथि 22 जुलाई से बढ़ाकर 25 जुलाई शाम 5 बजे तक कर दी है। 

Central Board of Secondary Education (CBSE) extends the last date of finalising the class XII result, from 22nd July to 25th July (5:00 PM). pic.twitter.com/wtL74WzNY8

— ANI (@ANI) July 21, 2021

सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डॉ संयम भारद्वाज ने कहा कि यह वक्त बेहद तनाव वाला है। ऐसे में जल्दबाजी से गलतियों की संभावना अधिक हो जाती है। इस स्थिति से बचने के लिए अंकों के मॉडरेशन के लिए डेडलाइन आगे बढ़ाई जा रही है। सभी स्कूलों को निर्देशित किया जाता है कि वे इस समय-सीमा में अंकों के मॉडरेशन का कार्य निष्पादित कर लें। अन्यथा उन्हें छोड़कर शेष स्कूलों का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। स्कूल प्रबंधन को अंतिम समय की आपा-धापी से बचते हुए इस कार्य को प्राथमिकता से पूरा कर लेना चाहिए। 

बता दें कि कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण इस वर्ष सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी गईं थीं। छात्रों के रिजल्ट तैयार करने के लिए मूल्यांकन फॉर्मूला तैयार किए गए थे। उसके आधार पर भी परिणाम तैयार किए गए हैं। सीबीएसई की ओर से 10वीं का रिजल्ट 20 जुलाई तक घोषित किया जाना था, लेकिन इसमें लगातार देरी हो रही है। जबकि, कक्षा-12वीं का परिणाम 31 जुलाई को घोषित किया जाना प्रस्तावित है।  

भोपाल में अपना दल (एस) की संभागीय बैठक संपन्न, समृद्ध संगठन अभियान को मिली गति
Bhilai Breaking : महादेव बुक में हार गया था लाखों रुपए, यू-ट्यूब पर सीखी चेन स्नेचिंग… दोस्तों के साथ करने लगा कांड
छठ पूजा के लिए चलेगी काचीगुडा-दरभंगा स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल
अब भारत में होगी ‘ड्राई स्वाब आरटी-पीसीआर जांच’…. समय की होगी बचत और टेस्ट की घटेगी कीमत
नासा की बड़ी भविष्यवाणी: 2030 में चांद पर होगी ऐसी हलचल कि धरती पर आएगी विनाशकारी बाढ़…. बढ़ेगा समुद्र का जलस्तर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ ने भी माना ऑक्सीजन की कमी से मौत नहीं, संजय राउत के दावे को भी ठहराया गलत महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ ने भी माना ऑक्सीजन की कमी से मौत नहीं, संजय राउत के दावे को भी ठहराया गलत
Next Article Cabinet sub-committee meeting held under the chairmanship of Minister Amarjit Bhagat मंत्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बैठक: अतिशेष धान के विक्रय के लिए निर्धारित की गई दरें…. जाने क्या होंगी दरें

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?