ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सियासी हलचल: जोगी कांग्रेस ने विधायक दल के नेता धर्मजीत को पार्टी से निकाला, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhNewsPoliticsRaipur

सियासी हलचल: जोगी कांग्रेस ने विधायक दल के नेता धर्मजीत को पार्टी से निकाला, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

By @dmin
Published: September 19, 2022
Share
सियासी हलचल: जोगी कांग्रेस ने विधायक दल के नेता धर्मजीत को पार्टी से निकाला, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
SHARE

रायपुर. विधानसभा चुनाव से ठीक पहले छत्तीसगढ़ में इन दिनों सियासी हलचल बढ़ गई है। जनता कांग्रेसी छत्तीसगढ़ ने विधायक दल के नेता लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह को पार्टी से निकाल दिया है। पार्टी ने विधायक को छह साल के लिए निष्कासित किया है। मिली जानकारी के अनुसार जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. रेणु जोगी और प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने रविवार रात विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत से मुलाकात की। उन्हें विधायक धर्मजीत सिंह को पार्टी से निष्कासित करने की सूचना देकर डॉ. रेणु जोगी को विधायक दल के नेता की मान्यता देने का आग्रह किया है। पार्टी ने धर्मजीत सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की भी सिफारिश की है।

सबसे करीबी लोगों में से थे एक
प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा, धर्मजीत जी उनके चाचा थे। वे स्वा. अजीत जोगी के सबसे करीबी और पार्टी के फाउंडर मेंबर में से एक थे। बड़े दु:खी मन से उनके खिलाफ यह फैसला लेना पड़ा है। धर्मजीत सिंह को पार्टी संस्थापक अजीत जोगी ने बहुत ही विश्वास के साथ विधायक दल का नेता बनाया था। पिछले लगभग एक वर्ष से कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार उनकी शिकायत मिल रही थी। लोरमी विधायक पार्टी के कार्यकर्ताओं को महत्व नहीं दे रहे हैं।

महाराष्ट्र की तर्ज पर ऑपरेशन लोटस चलाने की कोशिश
जोगी कांग्रेस ने दावा किया है कि भाजपा छत्तीसगढ़ में ऑपरेशन लोटस चलाना चाहती थी। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जोगी) के तीन में से दो विधायक भाजपा से मिलना चाहते थे। इसके लिए 20 सितम्बर की तारीख भी तय हो गई थी। पार्टी को आशंका थी धर्मजीत सिंह पार्टी का ही भाजपा में विलय करा देंगे। जैसे महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे गुट ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ किया। इसके पहले ही जोगी कांग्रेस ने कार्रवाई करते हुए अपने विधायक दल के नेता धर्मजीत सिंह को ही पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

Gustakhi Maaf: रिपोर्ट राइटिंग की अहमियत
एनसीपी नेता मेमन का विवादित बयान, मौत के बाद मोदी-ट्रंप से भी ज्यादा लोकप्रिय हो गए सुशांत
नए साल के पहले ही दिन इसरो ने लॉन्च किया भारत का एक और उपग्रह, जानिए क्या है यह मिशन
बिलासपुर के स्पा सेंटर में दिल्ली की युवती से रेप, काम करने आई थी… संचालक ने किया गंदा काम
यूएनओ इंडिया हाउस जिनेवा में गूंजा भिलाई की बेटी सुष्मिता का गीत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एक्शन मोड में दुर्ग SP, जब सौ से ज्यादा पुलिसकर्मियों के साथ आधी रात को उतरे शहर की सड़कों पर, मच गया हड़कंप, Video
Next Article सफाई कर्मियों का हल्ला बोल… ठेकेदार के खिलाफ पैदल मार्च कर किया प्रदर्शन, समय पर वेतन की मांग

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?