ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सियासी संकट: भाजपा पैदा कर रही अस्थिरता, 2024 में भुगतना होगा अंजाम-सीएम बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalPoliticsRaipur

सियासी संकट: भाजपा पैदा कर रही अस्थिरता, 2024 में भुगतना होगा अंजाम-सीएम बघेल

By @dmin
Published: June 26, 2022
Share
मैं यह नहीं कहता हूं कि नक्सलवाद पूरी तरह से खत्म हो गया-सीएम बघेल
मैं यह नहीं कहता हूं कि नक्सलवाद पूरी तरह से खत्म हो गया-सीएम बघेल
SHARE

रायपुर। महाराष्ट्र में मचे घमासान के बीच कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने महाराष्ट्र के सियासी संकट के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए भगवा पार्टी को चेतावनी दी है। उन्होंने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र में सरकार को अस्थिर करने का परिणाम भाजपा को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि जनता लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को अस्थिर करने के लिए इस तरह के कृत्य को बर्दाश्त नहीं करेगी। राजधानी रायपुर के पुलिस लाइंस में सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा को 2024 के आम चुनावों में हार का डर है, यही वजह है कि वह महाराष्ट्र में सरकार में अस्थिरता पैदा कर रही है।

भाजपा पर लगाए आरोप
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा विपक्षी दलों को बर्दाश्त नहीं कर सकती। भाजपा असहमति का भी सम्मान नहीं करती है। भाजपा का जो विरोध करता है ये उसको कुचलती है और समाप्त करना चाहती है। उन्होंने आगे कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और सरकारों को अस्थिर करने का प्रयास यहां बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ेगा।

भूपेश बघेल ने आगे कहा कि महाराष्ट्र की जनता देख रही है। पहले शिवसेना के बागी विधायक गुजरात गए और फिर असम गए। इसकी क्या जरूरत थी? उन्हें महाराष्ट्र में रहना चाहिए था और पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों का सामना करना चाहिए था। उन्हें लोगों की इच्छा के अनुसार निर्णय लेना चाहिए था। सीएम बघेल ने कहा कि जनता भाजपा पक्ष में नहीं है। महाराष्ट्र के लोग एमवीए के पक्ष में हैं।

गठबंधन से भाजपा को लग रहा डर
भाजपा पर आरोप लगाते हुए भूपेश बघेल ने कहा, भाजपा शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के एमवीए गठबंधन से डरी हुई है। उन्होंने दावा किया कि 2024 के आम चुनाव में हार के डर से भाजपा सरकार गिराने की कोशिश कर रही है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में सियासी खींचातान जारी है। एक तरफ गुवाहाटी में बैठे एकनाथ शिंदे सरकार के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं तो सीएम उद्धव ठाकरे ने भी बगावत करने वाले विधायकों के खिलाफ सख्त एक्शन की चेतावनी जारी कर दी है। शिवसेना के अधिकांश विधायकों ने महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ शिंदे का पक्ष लिया है और वे गुवाहाटी में डेरा डाले हुए हैं।

अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू होने से आंध्र-उत्कल वासियों में हर्ष, विधायक रिकेश ने कहा- दुर्ग से जुडेंगे एक्स्ट्रा कोच
रेलवे ट्रैक पर हेडफोन लगाकर चल रहे दो लड़कों को दर्दनाक मौत, शव के हुए 50 से 60 टुकड़े
तीसरे दिन शह-मात के खेल की साक्षी बनी रत्नावली कौशल
टोक्यो पैरांलपिक में भारत को पांचवां गोल्ड: कृष्णा नागर ने बैडमिंटन में जीता स्वर्ण पदक… फाइनल में हांगकांग के खिलाड़ी को हराया… देश को दिलाया 19वां पदक
नाइजीरिया में ट्विटर बैन, मौके का फायदा उठाने की तैयारी में भारतीय Koo
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व गुस्ताखी माफ : अंतर्जातीय विवाह पर बवाल
Next Article छावनीवासियों को मिली इंग्लिश मिडियम स्कूल की सौगात, जल्द होगा शुरू छावनीवासियों को मिली इंग्लिश मिडियम स्कूल की सौगात, जल्द होगा शुरू

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?