ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सिद्धू के बिगड़े बोल से खुश नहीं राहुल, कैप्टन को मिली टीम को खुश करने की नसीहत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

सिद्धू के बिगड़े बोल से खुश नहीं राहुल, कैप्टन को मिली टीम को खुश करने की नसीहत

By @dmin
Published: June 22, 2021
Share
सिद्धू के बिगड़े बोल से खुश नहीं राहुल, कैप्टन को मिली टीम को खुश करने की नसीहत
सिद्धू के बिगड़े बोल से खुश नहीं राहुल, कैप्टन को मिली टीम को खुश करने की नसीहत
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस में मची रार का फायदा विपक्षी पार्टियों को हो सकता है। यही वजह है कि आलाकमान ने एक तरफ मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को टीम संभालने की नसीहत दी है तो दूसरी तरफ पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी नवजोत सिंह सिद्धू से नाराज बताए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, गुटबाजी को खत्म करने के लिए बनाई गई तीन सदस्यीय समिति ने भी सिद्धू की सार्वजनिक बयानबाजी पर नाराजगी जाहिर की है। एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि मंगलवार को समिति ने सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को नसीहत दी कि वह नाराज विधायकों को जल्दी मनाएं। उनसे कहा गया कि चुनाव से पहले विधायकों को संतुष्ट करना जरूरी है। नवजोत सिंह सिद्धू गुट को मनाने की पूरी कोशिश की जाएगी।

बताया जा रहा है कि समिति और राहल गांधी नवजोत सिंह सिद्धू की बयानबाजी से खुश नहीं है। खासकर उनके उस बयान पर नाराजगी जाहिर की गई है जिसमें उन्होंने कहा था पंजाब में ‘दो परिवारÓ लाभ ले रहे हैं। समिति और शीर्ष नेतृत्व का मानना है कि सार्वजनिक बयानबाजी से बचा जाए। एक तरफ अमरिंदर सिंह ने दिल्ली में एआईसीसी की तीन सदस्यीय समिति से मुलाकात की। इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला और फतेहगढ़ साहिब के विधायक कुलजीत सिंह नागरा सहित पंजाब के कुछ नेताओं से मुलाकात की। आज भी वह कई नेताओं से मिलेंगे।

मल्लिकार्जुन खडग़े की अध्यक्षता में गठित एआईसीसी की समिति का गठन पंजाब इकाई में चल रही गुटबाजी को खत्म करने और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को मजबूत करने के लिए किया गया है। पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने कैप्टन के खिलाफ एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है और पार्टी को आशंका है कि इस गुटबाजी का फायदा अगले चुनाव में दूसरे दलों को मिल सकता है।

CG Crime : कोरबा में कोल कारोबारी की हत्या, भाजपा नेता ने साथियों के साथ मिलकर धारदार हथियार से काटा
भानुप्रतापपुर उपचुनाव : प्रचार खत्म, दोनों दल कर रहे जीत का दावा, आखिरी दिन लगा नेताओं का जमावड़ा
श्रमिक परिवार की बेटियों का सहारा बनी नोनी सशक्तीकरण सहायता योजना
यात्रिगण कृपया ध्यान दें…. दुर्ग-निजामुदीन-दुर्ग के बीच तीन फेरों के लिए फेस्टीवल स्पेशल ट्रेन कल से… जाने पूरी समय सारणी
दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, एक लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नुसरत जहां की मुश्किलें बढ़ीं: सांसद ने की लोकसभा सदस्यता रद्द करने की मांग, स्पीकर को लिखा पत्र नुसरत जहां की मुश्किलें बढ़ीं: सांसद ने की लोकसभा सदस्यता रद्द करने की मांग, स्पीकर को लिखा पत्र
Next Article जाति प्रमाणपत्र मामला: सांसद और अभिनेत्री नवनीत कौर राणा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले पर रोक जाति प्रमाणपत्र मामला: सांसद और अभिनेत्री नवनीत कौर राणा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले पर रोक

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?