ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सिंगल यूज प्लास्टिक एवं प्लास्टिक कैरी बैग प्रतिबंधित, अब सख्ती से इस पर होगी कार्रवाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

सिंगल यूज प्लास्टिक एवं प्लास्टिक कैरी बैग प्रतिबंधित, अब सख्ती से इस पर होगी कार्रवाई

By @dmin
Published: January 20, 2022
Share
सिंगल यूज प्लास्टिक एवं प्लास्टिक कैरी बैग प्रतिबंधित, अब सख्ती से इस पर होगी कार्रवाई
सिंगल यूज प्लास्टिक एवं प्लास्टिक कैरी बैग प्रतिबंधित, अब सख्ती से इस पर होगी कार्रवाई
SHARE

निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने बैठक में दिये निर्देश, कार्रवाई करने टीम का भी किया गठन, नोडल अधिकारी सहित 7 कर्मचारियों को टीम में किया शामिल
भिलाई। सिंगल यूज प्लास्टिक एवं प्लास्टिक कैरी बैग प्रतिबंधित है। इसको लेकर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। निगम आयुक्त ने बुधवार को इस संबंध में अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें प्रतिबंधित प्लास्टिक पर कड़ी कार्रवाई करने के लिये निर्देशित किया। इसके लिये आयुक्त श्री सर्वे ने टीम का गठन किया है। नोडल अधिकारी अनिल मिश्रा को नियुक्त करते हुए 7 कर्मचारियों के दल का गठन किया है। यह दल निगम के समस्त व्यावसायिक क्षेत्र, सार्वजनिक क्षेत्र, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन एवं सभी ऐसे क्षेत्र जहां व्यावसायिक परिसर है उनमें प्लास्टिक कैरी बैग का उपयोग एवं अन्य प्रतिबंधित प्लास्टिक पदार्थों का उत्पादन, परिवहन, भंडारण तथा उपयोग पर कार्रवाई करेंगे और प्रतिबंधित से संबंधित प्रचार-प्रसार भी करेंगे। इसके लिये जोन आयुक्तों के द्वारा लोगो को जागरूक भी किया जायेगा।

प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट नियम 2016 के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर अर्थदण्ड-जुर्माना सहित अन्य कार्रवाई भी होगी। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी एवं अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, प्रभारी अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार जोशी, उपायुक्त सुनील अग्रहरि, जोन आयुक्त मनीष कुमार गायकवाड, पूजा पिल्ले, येशा लहरे, अमिताभ शर्मा एवं प्रीति सिंह, सीपीएम तुषार वर्मा, पीएमयू अभिनव ठोकने एवं शुभम पाटनी इत्यादि मौजूद रहे।

कोविड कंट्रोल पर करे फोकस, शत प्रतिशत टीकाकरण हो- आयुक्त
निगम आयुक्त ने कोविड कंट्रोल को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पाजिटिव पेशेंट की कांट्रेक्ट ट्रेसिंग सर्वप्रथम आवश्यक है और उन्हें दवाई उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। निगम के प्रत्येक शहरी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में दवाई की उपलब्धता हो क्योंकि इन्हीं स्थानो में कोविड जांच होती है। जैसे ही व्यक्ति एंटीजन में पॉजिटिव आता है तो वहीं से उन्हें दवाई मिल जाये क्योंकि एंटीजन की रिर्पोट त्वरित मिलती है। उन्होंने टीकाकरण की स्थिति की समीक्षा की और शतप्रतिशत लोगों को टीकाकरण करवाने के निर्देश दिये। टीकाकरण के महाभियान के प्रथम दिन 5066 तथा द्वितीय दिन 4370 लोगों ने इस प्रकार कुल 9444 लोगों ने 2 दिनों में टीकाकरण करवाया। उल्लेखनीय है कि महापौर नीरज पाल लगातार टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण कर रहे हैं साथ ही पार्षद भी डोर टू डोर कैंपेन के माध्यम से लोगों से संपर्क कर टीकाकरण करवाने लोगों को प्रेरित कर रहे हैं।

Breaking News : दुर्ग में दिन दहाड़े चेन स्नेचिंग, सब्जी लेकर घर जा रही थी महिला… बदमाशों ने मारा झपट्टा… देखें Video
छत्तीसगढ़ के हर्बल उत्पाद अब अमेजन पर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बने प्रथम ग्राहक …. वन शहद के लिए किया आर्डर
छत्तीसगढ़ में Railway का फिर मेगा ब्लॉक, इस रूट की 10 ट्रेनें रद्द,11 गाडिय़ों का रूट बदला
शिल्पियों को आर्थिक रूप से मजबूत करना लक्ष्य: चंदन कश्यप
छत्तीसगढ़ में हर समाज व वर्ग के व्यक्ति के विकास पर जोर : भूपेश बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महापौर नीरज पाल के प्रयासों से 17 करोड़ की लागत से तेल्हानाला का होगा चैनेलाइजेशन, बारिश के दिनो में जलभराव से मिलेगी निजात महापौर नीरज पाल के प्रयासों से 17 करोड़ की लागत से तेल्हानाला का होगा चैनेलाइजेशन, बारिश के दिनो में जलभराव से मिलेगी निजात
Next Article किसान कल्याण समिति की मांगों पर विचार करने के लिए पुन: होगी बैठक किसान कल्याण समिति की मांगों पर विचार करने के लिए पुन: होगी बैठक
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?