ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सावधान: कई राज्यों में अनलॉक शुरू, ये गलतियां दोहराईं तो बढ़ेगा तीसरी लहर का खतरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

सावधान: कई राज्यों में अनलॉक शुरू, ये गलतियां दोहराईं तो बढ़ेगा तीसरी लहर का खतरा

By @dmin
Published: June 5, 2021
Share
सावधान: कई राज्यों में अनलॉक शुरू, ये गलतियां दोहराईं तो बढ़ेगा तीसरी लहर का खतरा
सावधान: कई राज्यों में अनलॉक शुरू, ये गलतियां दोहराईं तो बढ़ेगा तीसरी लहर का खतरा
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देशभर में कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान एक दिन में कोरोना के चार लाख से अधिक मामलों तक दर्ज किए जा चुके हैं। इस दौरान कुछ ऐसी तस्वीरें निकल कर सामने आईं, जिनसे हर कोई सहम गया। सांसों के लिए तरसते लोग, मेडिकल ऑक्सीजन की भारी कमी, मांग में वृद्धि के कारण महत्वपूर्ण दवाओं की बड़े पैमाने पर कालाबाजारी, अस्पतालों में बेड के लिए संघर्ष कर रहे लोग, विभिन्न श्मशान घाट के बाहर लंबी कतारों की तस्वीरें झकझोर कर रख देने वाली थीं। हालांकि, अब कोरोना के मामले कम होने लगे हैं। ऐसे में कई राज्यों ने अपने यहां लागू लॉकडाउन को हटाकर अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कोरोना की दूसरी लहर के बीच कुछ विशेषज्ञों ने कहा कि तीसरी लहर का भी आना तय है, लेकिन अगर हम पहले की गईं कुछ गलतियों को न दोहराएं व सुरक्षा मानदंडों का पालन करें तो तीसरी लहर के प्रभाव को कम किया जा सकता है। जानें कौन सी हैं वे गलतियां, जिन्हें इस बार हमें दोहराना नहीं है।  

जिम्मेदारी को भूलना नहीं है
हमें मास्क पहनना और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना नहीं भूलना चाहिए। हमें लोगों से विशेषकर परिवार के सदस्यों से सावधान रहने के लिए कहना चाहिए। एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर हमें उन लोगों में जागरूकता फैलानी चाहिए, जिन्हें हम जानते हैं ताकि वे भी जिम्मेदार बन सकें। 

अपने डॉक्टर से समय पर संपर्क करें
लोगों को यह समझना चाहिए कि उन्हें स्वयं दवा नहीं लेनी चाहिए। कई बार ऐसा भी हुआ है जब एक कोविड रोगी बीमारी की गंभीरता को समझने में असफल रहा और तब तक घर पर ही दवा लेता रहा जब तक कि उसके लिए डॉक्टर से संपर्क करना बिल्कुल आवश्यक न हो। संपर्क में रहना और अपने स्वास्थ्य को अपडेट करना हमेशा अच्छा होता है ताकि डॉक्टर आपको बता सकें कि आपके लिए क्या सही है।

हर समय सामाजिक दूरी बनाए रखें
भले ही चीजें वापस सामान्य होने लगें पर फिर भी हमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना ही होगा। आईआईटी भुवनेश्वर में किए गए एक हालिया अध्ययन के अनुसार, मास्क के साथ भी सामाजिक दूरी बनाए रखना महत्वपूर्ण है क्योंकि हवा में मौजूद कोरोना का वायरस मास्क लगाने के बाद भी हमें संक्रमित कर सकता है। ऐसे में हमें मास्क लगाने के साथ ही सामाजिक दूरी बनाए रखना चाहिए। 

टीकाकरण कराने में संकोच न करें 
भारत जनवरी 2021 से बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान चला रहा है। कोविशील्ड और कोवैक्सिन के साथ शुरू हुए टीकाकरण अभियान में अब रूस की स्पुतनिक वी वैक्सीन भी शामिल है। दवा नियामकों ने व्यापक परीक्षण और शोध के बाद वैक्सीन को आपातकालीन उपयोग की अनुमति दी है, लेकिन इस बीच ऐसी खबरें आई हैं कि लोग कोरोना टीका लेने से कतराते हैं। लोगों में डर है कि इससे नपुंसकता, बांझपन और यहां तक कि मौत भी हो सकती है। इन अफवाहों के फैलने के बाद विशेषज्ञों ने कहा कि टीकाकरण जीवन बचाने का एकमात्र मंत्र है और हर्ड इम्यूनिटी बनाने की दिशा में सही कदम है।

सार्वजनिक स्थानों पर जाने से बचें
सिर्फ इसलिए कि आपको टीका लगाया गया है, इसका मतलब यह नहीं है कि आप लोगों से भरी हुई जगहों पर जा सकते हैं। यह समझना चाहिए कि विशेषज्ञों का सुझाव है कि जब तक अंतिम व्यक्ति को टीका नहीं लगा दिया जाता, तब तक कोरोना वायरस के प्रसार का जोखिम बना रहेगा। इस खतरे को कम करने के लिए किसी को तब तक घर के अंदर रहना चाहिए, जब तक कि आबादी का एक बड़े हिस्से को टीका नहीं लग जाता।

घरेलू/अंतरराष्ट्रीय यात्रा में कटौती
हम लंबे समय से अपने घरों तक ही सीमित हैं और समुद्र तट या पहाड़ों पर जाने की इच्छा को दबा दिया है, लेकिन हमें यह समझना चाहिए कि यह घूमने-फिरने के लिए सही समय नहीं हो सकता है। हमें अपनी यात्रा की योजना के बारे में सतर्क रहना चाहिए क्योंकि यह विशेष रूप से हमारे परिवार के सदस्यों व सैकड़ों अन्य लोगों को प्रभावित कर सकता है। बेहद जरूरी होने पर ही यात्रा करें ताकि वायरस के प्रसार को रोका जा सके।

निगरानी जरूरी
अन्य बीमारियों से ग्रसित कोविड-19 के मरीजों में हमेशा गंभीर लक्षण होने का अधिक खतरा होता है। डॉक्टर उच्च जोखिम वाले वर्ग को संक्रमण से सुरक्षित रहने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। रिकॉर्ड कोविड मौतों के साथ देश में कोविड-19 की दूसरी लहर में म्यूकोर्मिकोसिस जैसे फंगल इंफेक्शन की सुनामी भी देखी गई। डॉक्टर डायबिटीज से ग्रसित कोरोना मरीजों को ठीक होने के बाद ब्लैक फंगस के संक्रमण के संभावित लक्षणों के लिए सतर्क रहने की सलाह देते हैं। ऐसे लोग अधिक असुरक्षित हैं इसलिए कोरोना के अलावा अन्य कई बीमारी से पीडि़त लोग अपनी नब्ज की निगरानी करें और कोविड-19 के नियंत्रण प्रोटोकॉल को गंभीरता से लें।

दूध उत्पादन को बढ़ावा देने की पहल : दुर्ग के मोहंदी के गोठान में पहुंची उच्च नस्ल की साहीवाल और गिर गाय
Assembly Election 2023: सीएम बघेल ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा-प्रधानमंत्री अब बन चुके हैं प्रचारमंत्री
स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप: कोरोना ने मचाया कोहराम, 37 स्कूली छात्राएं संक्रमित
18 साल की ऋचा का कमाल, वनडे में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं
कोरोना से बड़ी राहत: बीते 24 घंटों में 1500 से भी कम मामले, 149 लोगों की मौत, 1826 लोग हुए स्वस्थ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में सामने आए कोरोना के 27 नए केस 83 दिन बाद दुर्ग में एक भी मौत नहीं…. प्रदेश में हुई 23 की मौत…. सामने आए 1460 नए केस
Next Article Bhilai Steel Plant has played an important role in environmental protection भिलाई इस्पात संयंत्र ने पर्यावरण संरक्षण में निभाया अहम योगदान…. स्थापना काल से ही बीएसपी ने भिलाई शहर को दिया हरा-भरा वातावरण
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?