ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सामाजिक और शैक्षणिक स्थिति के अध्ययन के लिए केन्द्रीय संसदीय समिति का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

सामाजिक और शैक्षणिक स्थिति के अध्ययन के लिए केन्द्रीय संसदीय समिति का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा

By Om Prakash Verma
Published: January 14, 2023
Share
सामाजिक और शैक्षणिक स्थिति के अध्ययन के लिए केन्द्रीय संसदीय समिति का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा
सामाजिक और शैक्षणिक स्थिति के अध्ययन के लिए केन्द्रीय संसदीय समिति का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा
SHARE

रायपुर। केन्द्रीय संसदीय समिति छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों के सामाजिक और शैक्षणिक स्थिति का अध्ययन करने के लिए 15 जनवरी को दो दिवसीय दौरे पर रायपुर आ रही हैं। डॉ. (प्रो.) कीर्ति प्रेमजीभाई सोलंकी की अध्यक्षता में 31 सदस्यीय संसदीय दल की छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक होगी। इसके अलावा संसदीय दल विभिन्न संस्थानों के साथ बैठक कर अनुसूचित जाति और जनजाति के प्रतिनिधित्व और उनके लिए किए गए अन्य कल्याणकारी उपायों के संबंध में चर्चा करेगा।

संसदीय दल 15 जनवरी को दोपहर 1 बजे रायपुर पहुंचेगा। संसदीय दल के सदस्य अपरान्ह 3.30 बजे जंगल सफारी नवा रायपुर और रायपुर के पास प्रयास आवासीय विद्यालयों में उनके शैक्षणिक स्थिति और अन्य कल्याणकारी योजनाओं को देखने के लिए जाएंगे।

संसदीय दल की 16 जनवरी को सुबह 9.30 बजे से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर के प्रबंधन के साथ चर्चा होगी। इसके बाद महानिदेशक केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के साथ सुबह 10 बजे से चर्चा होगी।

संसदीय दल द्वारा राज्य सरकार के मुख्य सचिव और अधिकारियों के साथ प्रात: 10.45 बजे से अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति और समाज कल्याण तथा जनजाति विभाग द्वारा किए गए कल्याणकारी उपायों के संबंध में चर्चा की जाएगी। संसदीय दल की दोपहर 12.15 बजे कोल इंडिया लिमिटेड और साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के अनुसूचित जाति एवं जनजाति कर्मचारियों, एसोसिएशन के साथ बैठक होगी और दोपहर 12.30 बजे से प्रबंधन के साथ चर्चा होगी।

CG Crime Breaking : संपत्ति के लालच में वहसी हुआ भाई, रेप के बाद कर दी बड़ी बहन की हत्या
CG News : किसान के भेस में पेटला धान उपार्जन केंद्र पहुंचे कलेक्टर, लापरवाही पर समिति प्रबंधकों को दी चेतावनी
यूएई का पहला मार्स मिशन ‘होप प्रोब’ हुआ लॉन्च, यूएन ने की तारीफ
एनएसयुआई व युवा कांग्रेस ने राहुल गांधी के जन्मदिन को बनाया यादगार… कोरोना वारियर्स का सम्मान करने के साथ ही बांटी यह सामग्री
Covid-19: देशभर में बढ़ रहे Corona के मामले, 2700 से अधिक सक्रिय केस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking: घंटों बैठक के बाद भी तय नहीं हुआ भिलाई निगम का नेता प्रतिपक्ष, 24 पार्षदों से हुई चर्चा
Next Article Breaking News : छत्तीसगढ़ में शुरू हुई 5G, रायपुर व दुर्ग-भिलाई के लोग अब ले सकेंगे 5G सर्विस का मजा.. सीएम बघेल ने किया लॉन्च
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?