ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: साझा ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, शोपियां में आतंकियों के दो मददगार गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

साझा ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, शोपियां में आतंकियों के दो मददगार गिरफ्तार

By Om Prakash Verma
Published: May 19, 2025
Share
साझा ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, शोपियां में आतंकियों के दो मददगार गिरफ्तार
साझा ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, शोपियां में आतंकियों के दो मददगार गिरफ्तार
SHARE

जम्मू (एजेंसी)। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से जम्मू-कश्मीर में आतंकी आकाओं और उनके मददगारों की तलाश के लिए स्पेशल अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षाबलों को शोपियां में एक बड़ी कामयाबी मिली है। जहां दो आतंकी मददगारों को पकड़ा गया है। जिनके पास से हथियार बरामद हुए हैं। शोपियां पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि शोपियां के डीके पोरा इलाके में भारतीय सेना की 34क्रक्र स्ह्रत्र शोपियां, सीआरपीएफ 178 बटालियन के संयुक्त अभियान में दो आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया। इन दो मददगारों के पास से दो पिस्तौल, चार ग्रेनेड, 43 जिंदा राउंड और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। फिलहाल, आगे की कार्रवाई चल रही है।

Jammu and Kashmir | Two terrorist associates arrested in a joint operation by Indian Army's 34RR SOG Shopian, CRPF 178 Bn in DK Pora area of Shopian. Two pistols, four grenades, 43 live rounds, and other incriminating materials were also recovered. FIR has been registered;… pic.twitter.com/ERao96V4z4

— ANI (@ANI) May 19, 2025

पुंछ में 18 आतंकियों के मददगारों के घरों पर छापा
जम्मू-कश्मीर पुलिस व सेना ने पुंछ जिले में आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए रविवार को बड़े पैमाने पर अभियान चलाया। पुलिस की कई टीमों ने सेना व एसओजी की मदद से जिले में 18 आतंकी आकाओं व आतंकी मददगारों के घरों पर छापे मारे। इस कार्रवाई में कई घरों की तलाशी लेने के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ ही आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

इन इलाकों में चलाया गया तलाशी अभियान
पुलिस के अनुसार, ये स्थानीय आतंकी हैंडलर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में बैठकर जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। जिले में नियंत्रण रेखा से सटी मंडी तहसील के सावजियां सेक्टर व छंबर किनारी क्षेत्र में एएसपी मोहन शर्मा की अगुवाई में पुलिस, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और सेना ने तलाशी अभियान चलाया। क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के उस पार बैठे स्थानीय आतंकियों और मददगारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके घरों व ठिकानों को खंगाला गया।

सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति पर हो रहा काम
हालांकि, इस ऑपरेशन के दौरान किसी को गिरफ्तार करने की सूचना नहीं है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई सरकार की आतंकवाद और आतंकियों के खिलाफ शुरू की गई जीरो टॉलरेंस नीति का हिस्सा है। हालांकि, जिन आतंकवादियों और आतंकी मददगारों के घरों को खंगाला गया है, उनके सुरक्षा एजेंसियों ने नाम उजागर नहीं किए हैं।

बड़ी कार्रवाई की तैयारी में सुरक्षा एजेंसियां
सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियां आने वाले दिनों में नियंत्रण रेखा के उस पार बैठकर पुंछ जिले और जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहे आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दे सकती हैं। इससे पहले भी जिले में दो आतंकियों की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है, जो नियंत्रण रेखा के उस पार से आतंकी गतिविधियों को चला रहे हैं।

एक दिन पहले एसआईए ने कश्मीर में 11 स्लीपर सेल के खंगाले थे घर
इससे पहले शनिवार को राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने कश्मीर घाटी में बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 स्लीपर सेल के घरों को खंगाला था। इस दौरान कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार को ही 13 आतंकी मददगारों को गिरफ्तार किया था।

आयुक्त प्रकाश सर्वे ने 21 कर्मचारियों का प्रमोशन आदेश किया जारी… महापौर के निज सहायक गैंदराम सिन्हा एवं निगम सचिव जीवन वर्मा को भी मिली पदोन्नति
बाल विवाह रोकने प्रशासन ने जारी किया नंबर, हो सकती है 2 साल की सजा
छत्तीसगढ़ में लगातार घट रहा संक्रमण का दायरा: पिछले 24 घंटे में मिले 5 हजार 212 नए केस…. दुर्ग में 4 फीसदी से नीचे आया संक्रमण दर
मुख्यमंत्री बघेल ने केंद्रीय गृहमंत्री को लिखा पत्र….. नक्सल उन्मूलन में केंद्र सरकार से मांगा सहयोग
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से प्रत्येक वर्ग के लोग हो रहे लाभान्वित : मंत्री श्रीमती भेंड़िया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर मुलेर में शुरू हुआ अमल, विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए मिली 21.54 लाख की स्वीकृति मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर मुलेर में शुरू हुआ अमल, विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए मिली 21.54 लाख की स्वीकृति
Next Article बड़ा खुलासा: पाकिस्तान ने स्वर्ण मंदिर पर साधा था निशाना, वायुसेना ने किया नाकाम बड़ा खुलासा: पाकिस्तान ने स्वर्ण मंदिर पर साधा था निशाना, वायुसेना ने किया नाकाम
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?